रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) और पीएम मोदी की दोस्ती काफी गहरी है. पुतिन पहले भी कई बार प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ कर चुके हैं. यूक्रेन के साथ युद्ध खत्म करने की कोशिशों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान के लिए उनके (PM Modi) पास बहुत अच्छे विचार हैं. दरअसल, मॉस्को में हुए एक कार्यक्रम में बोलते हुए पुतिन ने कहा कि पीएम मोदी के साथ उनके काफी अच्छे संबंध हैं. इसके बावजूद, उन्होंने लगातार यूक्रेन संघर्ष को खत्म करने का मुद्दा उठाया है. रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध अब अपने पांचवें साल में है.
पुतिन ने बांधे PM Modi की तारीफों के पुल, 'उनके आइडिया से खत्म होगा रूस-यूक्रेन युद्ध'
रूस के President Vladimir Putin ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है. उन्होंने Russia-Ukraine War खत्म करने के लिए पीएम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके पास इस युद्ध को खत्म करने के लिए काफी अच्छे आइडिया है.

पीएम मोदी की तारीफ करते हुए पुतिन ने कहा,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन चुनिंदा विश्व नेताओं में से एक हैं, जिनके साथहमारे बहुत अच्छे और दोस्ताना रिश्ते हैं. व्यक्तिगत अच्छे संबंधों के बावजूद, वह लगातार यूक्रेन में संघर्ष खत्म करने का मुद्दा उठाते हैं. इस बारे में सवाल पूछते हैं. उनकी गहरी दिलचस्पी है कि वह सबके लिए स्वीकार करने लायक समाधान खोजें.
प्रेसिडेंट पुतिन ने आगे कहा,
इस लिहाज से, स्वाभाविक रूप से, प्रधानमंत्री निष्पक्ष रुख अपनाते हैं. लेकिन साथ ही संघर्ष को खत्म करने में भी उनकी दिलचस्पी है. मुझे लगता है कि यह बात सीधे तौर पर कहना मेरा फर्ज है. हम प्रधानमंत्री के विचारों के लिए उनके आभारी हैं. शांतिपूर्ण तरीके और जल्द से जल्द इस संघर्ष को खत्म करने की उनकी इच्छा के लिए उनके आभारी हैं.
(यह भी पढ़ें: तीन साल में वो तीन मौके, जब PM मोदी, पुतिन और जिनपिंग की 'तिकड़ी' साथ दिखी)
BRICS मीटिंग में पीएम ने उठाया था मुद्दाबीते महीने जब प्रेसिडेंट पुतिन ब्रिक्स समिट के लिए भारत आए थे. तब पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर अपना रुख दोहराया था. 11 सितंबर को हुई बैठक के दौरान, पीएम मोदी ने कहा था कि बातचीत और कूटनीति ही विवादों को सुलझाने का एकमात्र रास्ता है. इस बैठक से दो हफ्ते पहले, किर्गिस्तान के बिश्केक में SCO बैठक के दौरान प्रेसिडेंट पुतिन और पीएम मोदी की मुलाकात हुई थी. मीटिंग में PM मोदी ने दोहराया कि ‘यह युद्ध का दौर नहीं है.’
प्रेसिडेंट पुतिन के साथ एक संयुक्त बयान में PM मोदी ने कहा था,
हमें 'कभी खत्म नहीं होने वाले युद्ध' की स्थिति से निकलकर 'युद्ध के अंत' की ओर बढ़ना होगा... मानवता यही चाहती है कि यह युद्ध जल्द से जल्द खत्म हो. हम यूक्रेन के मुद्दे पर चर्चा करते रहे हैं. पिछली बार जब हम मिले थे, तब भी आपने मुझे स्थिति के बारे में विस्तार से बताया था. जैसा कि आप जानते हैं, भारत इसे सुलझाने के लिए सभी शांतिपूर्ण तरीकों का समर्थन करता है.
उन्होंने कहा था कि भारत सभी समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने की वकालत करता है, जो पूरी मानवता के लिए जरूरी है.
वीडियो: आईएएस की नौकरी ठुकराई, अब ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में मोदी, जिनपिंग और पुतिन के साथ दिखा ये शख्स कौन?










