The Lallantop

रायगढ़ में 8 कॉलेज फ्रेंड बीच पर नहाने गए, 7 के शव मिले हैं

Raigarh में बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्र पानी में डूब गए. पुलिस ने 7 छात्रों के शव को बरामद कर लिया है. एक की तलाश की जा रही है.

Advertisement
post-main-image
बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्र पानी में डूबे. (Courtesy- ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • महाराष्ट्र के रायगढ़ में दिवेआगर बीच पर 8 छात्र पानी में डूब गए, जिनमें से 7 की मौत हो गई और 1 छात्र की अभी भी तलाश जारी है।
  • छात्र पुणे के आलंदी के एक कॉलेज के थे और बिना गहरे पानी के बारे में जानकारी के समुद्र में नहा रहे थे, तभी तेज लहरों के बहाव में वे डूबे।
  • पुलिस व रेस्क्यू टीम ने 7 शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं, और 1 छात्र को खोजने के लिए जांच एवं खोज अभियान चलाया जा रहा है।
author-image
दिव्येश सिंह

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बीच पर गए 8 छात्र पानी में डूब गए. हादसे में 7 छात्रों की मौत हो गई है. ये सभी छात्र दोस्त हैं और बीच पर पिकनिक मनाने गए थे. लेकिन लहरों के तेज बहाव में बह गए. सूचना मिलने पर पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. 7 शवों को बरामद कर लिया गया है. पुलिस ने उनको पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. 1 छात्र की तलाश की जा रही है.

Advertisement
पानी में डूबे 8 दोस्त

यह हादसा गुरुवार, 1 अक्टूबर की दोपहर दिवेआगर बीच पर हुआ. इंडिया टुडे से जुड़े दिव्येश सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, छात्र पुणे के आलंदी के एक कॉलेज में पढ़ाई करते थे. सभी ने दिवेआगर बीच पर घूमने का प्लान बनाया था. प्लान के तहत सभी बीच पर पहुंचे. इसके बाद वे समुद्र के पानी में नहाने के लिए उतरे. छात्र पानी में एक-दूसरे के साथ खेलने लगे. खेलते-खेलते छात्र गहरे पानी की ओर चले गए और डूबने लगे.

रिपोर्ट के मुताबिक, छात्र समुद्र के पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाए थे. पानी में खेलते-खेलते उन्हें समझ ही नहीं आया कि वे गहरे पानी की ओर जा रहे हैं. इस दौरान वे लहरों के तेज होने का भी अंदाजा नहीं लगा पाए और पानी में बहते चले गए. घटना के बारे में पता चलने पर स्थानीय लोग और पर्यटकों ने पुलिस को सूचना दी. साथ ही बीच पर वॉटर स्पोर्ट्स कराने वाले एक प्राइवेट कंपनी की टीम ने भी छात्रों को बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Flydubai फ्लाइट के बाकी 'हीरो', प्लंबर, बैंकर, बिजनेसमैन, डेंटिस्ट और एक टीवी सीरीज

कुछ ही समय में दिघी सागरी बोरली पंचतन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से छात्रों के शवों को बाहर निकाला. बाद में पोस्टमॉर्टम के लिए शवों को अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है.

वीडियो: टीम इंडिया के पेसर्स वेस्ट इंडीज के सामने हुए फ्लॉप?

Advertisement

Advertisement