स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आशुतोष ब्रह्मचारी और IPS अजय पाल शर्मा की एक कथित तस्वीर को लेकर सवाल खड़े किए हैं. आशुतोष ब्रह्मचारी ने अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं. वहीं IPS अजय पाल शर्मा इन आरोपों की जांच कर रहे हैं. शंकराचार्य ने सवालिया लहजे में आरोप लगाया है कि ये दोनों एक साथ कैसे मौजूद हैं.
आशुतोष ब्रह्मचारी, IPS अजय पाल शर्मा एक ही तस्वीर में, अविमुक्तेश्वरानंद बोले- 'ये कैसी जांच है'
IPS अजय पाल शर्मा ने ही रेप एंड पॉक्सो कोर्ट के आदेश पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन शोषण का मुकदमा दर्ज किया है. अब उनकी एक तस्वीर सामने आई है जिसमें शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी अधिकारी से साथ दिखाई दे रहे हैं.


IPS अजय पाल शर्मा ने ही रेप एंड पॉक्सो कोर्ट के आदेश पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन शोषण का मुकदमा दर्ज किया है. अब उनकी एक तस्वीर सामने आई है जिसमें शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी अधिकारी से साथ दिखाई दे रहे हैं. अविमुक्तेश्वरानंद का कहना है कि ये तस्वीर IPS के बर्थडे सेलिब्रेशन की है. आजतक के संतोष शर्मा से बात करते हुए उन्होंने कहा,
'प्रकरण की जो जांच हो रही उसमें शिकायतकर्ता खुद पुलिस के साथ मौजूद है. ऐसी कौन सी जांच हो रही है, जो शिकायतकर्ता को साथ रख कर की जा रही?'
शंकराचार्य ने यह भी दावा किया कि उन पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाले बच्चे लंबे समय से आशुतोष ब्रह्मचारी के साथ ही रहे हैं.
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के आरोपों को आशुतोष ब्रह्मचारी ने गलत बताया है. उन्होंने कहा कि अजय पाल शर्मा के साथ उनकी फोटो AI से बनाई गई है. लेकिन अविमुक्तेश्वरानंद का दावा है कि यह फोटो आशुतोष ब्रह्मचारी के ‘ब्लूट टिक’ वाले फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट की गई थी और अब भी मौजूद हैं.
अविमुक्तेश्वरानंद ने आगे बताया, "हमारे वकीलों ने हमें बताया है कि उनके पास ऐसे कई सबूत मौजूद हैं, जो यह साबित कर सकें कि आरोप लगाने वाले सभी पीड़ित बच्चे आशुतोष के साथ ही रह रहे हैं. वे दोनों लड़के उनके पास रहते हुए कर्मकांड और पूजा पाठ करा रहे हैं."
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने दावा किया कि वे बच्चे उनके साथ आए ही नहीं, वे आशुतोष ब्रह्मचारी के पास लगातार रह रहे हैं. शंकराचार्य ने कहा कि वह सारे सबूत कोर्ट में देंगे.
उधर आशुतोष ब्रह्मचारी ने भी प्रयागराज में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा, “सनातन धर्म के नाम पर फंडिंग लेने वाले लोगों को मां गंगा का शाप लगा है. जो लोग मां गंगा को गंदा कहते हैं, वे (यानी अविमुक्तेश्वरानंद) स्वयं गंगा जी में स्नान नहीं कर पाए.”
ब्रह्मचारी ने पुलिस से मांग की है कि अविमुक्तेश्वरानंद को तत्काल गिरफ्तार कर लेना चाहिए. उन्होंने फिर दावा किया कि मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर और यूपी के वाराणसी और ज्योतिष मठ में गलत काम किए जाते थे.
उन्होंने आगे कहा कि अविमुक्तेश्वरानंद को शंकराचार्य बनने की जल्दबाजी थी, इसलिए उन्होंने अपने दिवंगत गुरु की जगह फौरन ले ली थी. जबकि, शंकराचार्य की उपाधि को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई थी.
वीडियो: ऑपरेशन सिंदूर पर डॉनल्ड ट्रंप का नया दावा, कहा-'मैं न होता तो साढे 3 करोड़ लोग... '


















.webp?width=120)



