उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों को 20% आरक्षण दिया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि 4 साल की सेवा के बाद जो अग्निवीर वापस आएंगे, उनको यूपी सरकार के विभिन्न विभागों में रिजर्वेशन दिया जाएगा. सीएम ने ये भी कहा कि उन्हें अलग से कोई एग्जाम देने की जरूरत नहीं, सीधा अपॉइंटमेंट लेटर दिया जाएगा.
अग्निवीरों को यूपी के हर सरकारी विभाग में बड़ा आरक्षण, बिना एग्जाम दिए मिलेगा अपॉइंटमेंट लेटर
2 नवंबर को सीएम योगी गोंडा पहुंचे थे. यहां अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में उन्होंने 520 करोड़ की लागत से 69 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. इस दौरान एक जनसभा में उन्होंने अग्निवीरों और LPG को लेकर ऐलान किया.

2 नवंबर को सीएम योगी गोंडा पहुंचे थे. यहां अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में उन्होंने 520 करोड़ की लागत से 69 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. इस दौरान एक जनसभा में उन्होंने अग्निवीरों और LPG को लेकर ऐलान किया. साथ ही विपक्ष पर निशान साधा. सीएम योगी ने कहा,
‘4 वर्ष की सेवा के बाद जो अग्निवीर वापस आएंगे, उनको यूपी सरकार के विभिन्न विभागों में, चाहे वह पुलिस हो, पीएसी हो, होमगार्ड हो, वन विभाग हो, कारागार विभाग हो या कोई विभाग हो. उन सभी विभागों में... हम उनको 20 फीसदी रिजर्वेशन देने जा रहे हैं. उनको सीधा नियुक्ति पत्र दिया जाएगा. उनके लिए कोई परीक्षा नहीं. उनकी सीधी भर्ती होगी.’
यूपी सीएम ने आगे कहा कि अग्निवीरों को किसी अनुभव की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि उनके पास 4 साल की ट्रेनिंग है. उन्होंने कहा,
'हम यूपी गवर्नमेंट की सेवा में उनको (अग्निवीरों को) लेंगे. क्योंकि उनके पास एक अनुभव है. 4 वर्ष का अनुभव है, ट्रेनिंग का अनुभव है. भारत की सुरक्षा के लिए जिन्होंने अपने को लगाया है, जब वो वापस आएगा, सम्मान के साथ यूपी सरकार की नौकरी प्राप्त करेगा.'
इसके दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब यूपी बीमारू नहीं, भारत की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बना है. उन्होंने कहा कि देश के टॉप 3 राज्यों में यूपी की गिनती होती है. अब प्रदेश में लगातार नियुक्ति पत्र दिए जा रहे है. सीएम ने कहा,
'साढ़े 4 हजार सब-इंस्पेक्टरों के नियुक्ति पत्र इसी हफ्ते देने जा रहे हैं. 35 हजार पुलिस कांस्टेबल के नियुक्ति पत्र दीपावली के तत्काल बाद देने जा रहे हैं. 42 हजार होमगार्ड की नियुक्ति पत्र उसके बाद देने जा रहे हैं. और इसके बाद... शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया, सबऑर्डिनेट सर्विसेस से जुड़े हुए तमाम विभागों की नियुक्ति, लगभग 25 से 30 हजार ये नियुक्तियां हैं, इनके भी नियुक्ति पत्र वितरण के कार्यक्रम हम संपन्न करने जा रहे है.'
इस कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि हर गरीब,ज़रूरतमंद को रसोई गैस का कनेक्शन मिलेगा और दीपावली के पहले एक रसोई गैस का भरा हुआ सिलेंडर फ्री देने जा रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने पराली और गाय के गोबर का दाम देने का भी वादा किया.
वीडियो: राजधानी: अखिलेश ने कौन- सा दांव चला, सीएम योगी क्यों कर रहे हर दिन रैली?










