The Lallantop

शर्मिष्ठा पनोली को जमानत देने से इनकार किया था, जज को जान से मारने की धमकी मिल रही है

कई लोगों ने अपनी कुंठा निकालने के लिए Justice Partha Sarathi Chatterjee की पढ़ाई-लिखाई और उनकी जाति को भी निशाना बनाया. कई ने उनको जान से मारने की धमकियां दी हैं.

Advertisement
post-main-image
जस्टिस पार्थ सारथी चटर्जी को धमकियां दी जा रही हैं. (तस्वीर: सोशल मीडिया/इंडिया टुडे)
author-image
ऋद्धीश दत्ता

शर्मिष्ठा पनोली (Sharmista Panoli) की जमानत याचिका को खारिज करने वाले जज को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं. पनोली को सांप्रदायिक बयान देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. 3 जून को कलकत्ता हाईकोर्ट के जस्टिस पार्थ सारथी चटर्जी (Justice Partha Sarathi Chatterjee) ने उनको बेल देने से इनकार कर दिया. इसके बाद से जस्टिस चटर्जी को सोशल मीडिया पर निशाना बनाया जा रहा है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

कुछ लोगों ने अपनी अपराधिक प्रवृत्ति के प्रदर्शन में घटियापन की सारी हदें पार कर दीं. इनमें से अधिकतर यूजर फेक अकाउंट का इस्तेमाल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,

जस्टिस चटर्जी को जान से मार दो.

Advertisement

एक अन्य यूजर ने लिखा,

ये %$$^ आदमी, पार्थ सारथी चटर्जी, कंबल कुटाई का हकदार है. या कुछ अज्ञात बंदूकधारियों का. हिन्दुओं को भारत में अपने अज्ञात बंदूकधारियों की जरूरत है. ताकि ये डर ऐसे मूर्ख न्यायाधीशों में समा जाए.

कुछ उपद्रवी किस्म लोग जस्टिस चटर्जी के घर का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं. रूपेश नाम के अकाउंट से लिखा गया,

Advertisement

अगर किसी को इनका (जस्टिस चटर्जी का) एड्रेस या मोबाइल नंबर पता हो, तो प्लीज बताएं.

एक यूजर ने लिखा,

ये जब भी किसी पब्लिक प्लेस पर दिखें, इनका ध्यान रखें (बदतमीजी करें).

विन्नी नाम के अकाउंट से लिखा गया,

अज्ञात आदमियों से इनका थोड़ा बेल्ट ट्रीटमेंट करवा सकते हैं क्या अमित शाह जी?

Sharmishta Panoli Case
जस्टिस चटर्जी को दी गई धमकियां. (तस्वीर: सोशल मीडिया/इंडिया टुडे)

कई दूसरे लोगों ने अपनी कुंठा निकालने के लिए जस्टिस चटर्जी की पढ़ाई-लिखाई और उनकी जाति को भी निशाना बनाया.

Judge Partha Sarathi
कुछ लोगों ने जस्टिस चटर्जी की जाति को भी निशाना बनाया.

ये सारी बातें एक हाईकोर्ट के जज के लिए लिखी जा रही हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?

ये भी पढ़ें: पैगंबर के लिए अंट शंट बोलने वाली शर्मिष्ठा पनोली को नहीं मिली बेल, HC ने जमकर सुनाया भी

कौन लोग हैं ये?

इंडिया टुडे की फैक्ट चेक टीम ने धमकी देने वाले इन अकाउंट्स पर गौर किया. उन्होंने पाया कि अधिकतर अकाउंट गुमनाम हैं. कुछ तो मई महीने के आखिरी दिनों में बनाए गए हैं. अधिकतर में प्रोफाइल पिक्चर नहीं है या कोई फोटो है भी तो उससे यूजर का पता नहीं चलता. किसी एनिमेटेड कैरेक्टर या खिलाड़ियों की तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है. कुछ ने तो सिक्कों की तस्वीर भी लगाई है. 

वीडियो: शर्मिष्ठा की शिकायत करने वाला हुआ लापता, पिता ने दावे में क्या बताया?

Advertisement