The Lallantop

'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे' गाने के सिंगर अंकित बालियान की हत्या, बदमाशों ने कई गोलियां मारीं

Shamali में Haryanavi Singer Ankit Baliyan की गोली मारकर हत्या कर दी गई. परिवार उनके शव के साथ धरने पर बैठा है. उनकी मांग है कि बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद ही शव का पोस्टमॉर्टम करने देंगे.

Advertisement
post-main-image
सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान को 26 अगस्त की शाम जिम से बाहर निकलते समय 3 से 4 बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
  • अंकित बालियान की हत्या की जांच पुलिस कर रही है जिसमें वे चुनावी रंजिश के एंगल और क्षेत्रीय विवादों को भी देख रही है।
  • परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक शव का पोस्टमॉर्टम करने से इनकार किया और वे वर्मा मार्केट में धरने पर बैठ गए।
author-image
कमलजीत संधू

उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि 26 अगस्त की शाम सिंगर जिम से बाहर निकले थे, तभी घात लगाए 3 से 4 बदमाशों ने अचानक उन पर कई राउंड फायरिंग कर दी. इस हमले में अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने उनको अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर हमलावरों की तलाश कर रही है.

Advertisement

उधर अंकित बालियान का परिवार मार्केट में उनके शव के साथ धरने पर बैठ गया है. उनकी मांग है कि जब तक बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वो शव का पोस्टमॉर्टम नहीं होने देंगे. मौके पर स्थानीय लोग बड़ी संख्या में परिवार के साथ मौजूद हैं.

इंडिया टुडे से जुड़े कमलजीत संधू की रिपोर्ट के मुताबिक, अंकित बालियान काफी समय से हरियाणा के सोनीपत में रह रहे थे. वो रोजाना की तरह बुधवार भी जिम गए थे. जिम से बाहर निकलते वक्त बदमाशों ने उनके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी. उन्होंने फायरिंग से बचने के लिए अपनी कार में बैठने की कोशिश की. लेकिन तब तक उनके सिर और पेट में कम से कम 5 गोलियां लगी गईं.

Advertisement

फायरिंग की आवाज सुनकर इलाके में दहशत फैल गई. गोलीबारी की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. उसने घायल सिंगर को फौरन अस्पताल पहुंचाया. लेकिन तब तक अंकित ने दम तोड़ दिया. पुलिस हमलावरों की पहचान और हत्या के वजहों के बारे में पड़ताल कर रही है.

अंकित के परिजन ने सैकड़ों लोगों के साथ वर्मा मार्केट के चौराहे पर बैठकर ट्रैफिक जाम कर दिया है. परिवार की मांग है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक शव को पोस्टमॉर्टम नहीं करने देंगे. वहीं पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि अंकित की हत्या क्यों की गई. 

अंकित बालियान इन दिनों जिला पंचायत चुनाव की तैयारी में भी लगे थे. पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं हत्या में चुनावी रंजिश का मामला तो नहीं है.

Advertisement

अंकित हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थे. वो अपने गाने 'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान' से काफी मशहूर हुए थे. घटना पर शामली SP एन पी सिंह का बयान आया है. उन्होंने बताया, "112 नंबर पर फायरिंग की सूचना मिली थी. बताया गया कि बंतीखेड़ा निवासी अंकित बालियान को जिम से निकलते हुए 3 से 4 बदमाशों ने गोली मारी, जिससे उनकी मौत हो गई. थाना कोतवाली शामली पुलिस द्वारा तत्काल प्रभाव से मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया गया.ठ

यह भी पढ़ें: CJP के कैंपेन के बीच यूपी के जर्जर प्राइमरी स्कूल ठीक कराए जाएंगे, 604 करोड़ रुपये मंजूर

शव का पंचनामा और पोस्टमॉर्टम कराने की तैयारी की जा रही है. वारदात में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमों का गठन कर दिया गया है.

वीडियो: यूपी बुलेटिन: हाथरस केस में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने योगी सरकार को क्या ऑर्डर दिया?

Advertisement