असम के गुवाहाटी में एक होटल में प्रॉपर्टी विवाद के चलते ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई. हमलावर ने कुल छह लोगों पर गोलियां चलाईं, जिनमें से पांच की मौत हो गई. गुवाहाटी पुलिस कमिश्नर ने कंफर्म किया है कि जान गंवाने वाले पांच लोगों में से चार एक ही परिवार के थे. जबकि पांचवा उन्हीं के गांव का था. घायल शख्स भी उसी गांव का है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने होटल किराए पर लिया था और कथित तौर पर होटल के मालिकों पर ही गोलियां चला दीं.
असम के होटल में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक ही परिवार के 4 लोगों समेत 5 की मौत, आरोपी गिरफ्तार
असम की गुवाहाटी पुलिस ने होटल फायरिंग में इस्तेमाल की गई .32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल जब्त कर ली है. फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विवाद किस बात को लेकर हुआ था.

मामला गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके के 'होटल बिलास इन' का है. इंडिया टुडे से जुड़े हृजोय दास कानूनगो और अल हबीब की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतकों की पहचान होटल मालकिन हेलेना भराली, उनके भाई भूदेव भराली, हेलेना का बेटे देवर्षि कश्यप, देवर्षि की पत्नी रिनिकी कश्यप और उनके ड्राइवर नारायण दास के रूप में हुई है. घायल व्यक्ति होटल के केयरटेकर सत्येंद्र पाठक हैं.
गुवाहाटी पुलिस ने क्या बताया?गुवाहाटी पुलिस कमिश्नर डॉ. पार्थ सारथी महंत ने बताया कि 26 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे होटल में गोलीबारी की घटना हुई. उन्होंने बताया कि फायरिंग में छह लोगों को गोली लगी, जिनमें से पांच लोगों की मौत हो गई. एक व्यक्ति का इलाज चल रहा है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
पुलिस कमिश्नर ने आगे बताया,
“घटना में इस्तेमाल हथियार को भी जब्त कर लिया गया है. पूछताछ जारी है. शुरुआती जांच के आधार पर हमें शक है कि ये घटना 'होटल बिलास इन' के लीज एग्रीमेंट से जुड़े संपत्ति विवाद के कारण हुई है. जांच अभी शुरुआती स्टेज में है. फिलहाल सबसे अहम बात ये है कि गोलीबारी की एक दुखद घटना हुई है, जिसमें पांच लोगों की जान चली गई है, और घटना के एक घंटे के अंदर ही घनकांत गोगोई नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.”
पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई .32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल भी जब्त कर ली है. फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विवाद किस बात को लेकर हुआ था और गोलीबारी के पीछे की असल वजह क्या थी.
पुलिस कमिश्नर ने आगे कहा,
असम कांग्रेस ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल"ऐसा लगता है कि ये घटना 'होटल बिलास इन' के लीज एग्रीमेंट को लेकर होटल के मालिक और लीज पर होटल लेने वाले व्यक्ति के बीच हुए संपत्ति विवाद का नतीजा है... आरोपी ने होटल को लीज पर लिया था..."
गुवाहाटी में हुई इस गोलीबारी के बाद कांग्रेस की असम यूनिट ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए. कांग्रेस ने लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) की असम सरकार से तुरंत कार्रवाई करने की मांग की.
यह भी पढ़ें: लखनऊ में पिता-पुत्र और चाचा की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी बरगद के चबूतरे से नाराज था
असम कांग्रेस ने 26 अक्टूबर की रात X पर लिखा,
“गुवाहाटी में सुरक्षा की चौंकाने वाली घटना, असम में पब्लिक सेफ्टी और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल उठाती है. इस मुश्किल समय में हमारी दुआएं पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं. असम के लोग इससे बेहतर के हकदार हैं!”

कांग्रेस ने आगे लिखा कि सरकार को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए और जवाबदेही तय करनी चाहिए.
वीडियो: IPS Ankita Sharma Firing: महिला अधिकारी पर एक्शन, साड़ी पहनकर AK-47 से फायरिंग की थी









