केरल के त्रिशूर जिले में एक मलयाली महिला की स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे से शादी हुई. उनकी शादी जिले के गुरुवायुर श्री कृष्ण मंदिर में 18 अगस्त को सुबह 11 बजे संपन्न हुई. इस शादी में केवल निजी रिश्तेदारों को ही बुलाया गया था. बताया गया कि दोनों की शादी यूनाइटेड किंगडम में 2016 में हो चुकी थी. मार्टिन की मलयाली पत्नी की इच्छा थी कि उनकी शादी गुरुवायुर मंदिर में हो. इसी इच्छा को पूरा करने के लिए स्कॉटिश सांसद भारत आए.
स्कॉटिश सांसद ने केरल के मंदिर में रचाई शादी, 10 साल बाद दुल्हन का सपना पूरा हुआ
केरल के त्रिशूर में पिछले दिनों एक अनोखी शादी हुई. दरअसल यहां के गुरुवायुर मंदिर में स्कॉटिश सांसद दूल्हा बने और उनकी दुल्हन थीं एर्नाकुलम की रहने वाली निधिन. 2008 में दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई. जानें ये खास लव स्टोरी.

सांसद मार्टिन डे की पत्नी का नाम निधिन चंद है. वो एर्नाकुलम जिले के पिरवोम इलाके की रहने वाली हैं. एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों की प्रेम कहानी 2008 में शुरू हुई थी. मार्टिन तब यूके पार्लियामेंट के सांसद थे और निधिन मास्टर्स की पढ़ाई के लिए यूके गई थीं.
2016 में ही हो गई थी शादीजब निधिन यूके में थीं तब वीजा नियमों में कुछ बदलाव किया गया था. इसका असर विदेशी स्टूडेंट्स पर पड़ा. उसी दौरान वे मार्टिन से मिली थीं. मार्टिन तब यूके में लिनलिथगो निर्वाचन क्षेत्र से सांसद थे. मार्टिन स्कॉटिश नेशनल पार्टी के सदास्य हैं और अब वे स्कॉटिश सांसद हैं. 2016 में मार्टिन ने निधिन से शादी के लिए पूछा था.
निधिन तब एक बच्चे की मां थीं और उनका डाइवोर्स हो चुका था. उनके पास नौकरी नहीं थी और वीजा भी कैंसिल हो चुका था. शुरू में वो थोड़ा हिचकिचाईं लेकिन बाद में शादी के लिए मान गईं. निधिन अब स्कॉटिश नेशनल पार्टी का कैंपेन संभालती हैं.
ये भी पढ़ें: पहली पत्नी की इजाजत के बिना दूसरी शादी रजिस्टर नहीं करा सकते मुस्लिम पुरुष: केरल हाई कोर्ट
गुरुवायुर में शादी की इच्छानिधिन हमेशा से गुरुवायूर मंदिर में शादी करना चाहती थी. हालांकि, वीजा और पारिवारिक जिम्मेदारियों की वजह से वो केरल नहीं आ पा रही थीं. दस साल पहले यूके में दोनों की शादी रजिस्टर हो चुकी है. शादी के बाद मार्टिन कई बार केरल आए भी मगर गुरुवायूर मंदिर के दर्शन नहीं कर सके. बाढ़, कोविड-19 महामारी और परिवार के सदस्यों की बीमारी बीच में आ गई. अब अपनी चौथी भारतीय यात्रा में मार्टिन ने निधिन की इच्छा पूरी की. और अब दोनों की शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
वीडियो: केरलम को अब तक नहीं मिला नया मुख्यमंत्री, पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने क्या वजह बता दी?













