The Lallantop

राष्ट्रगान बजता रहा, सतीश महाना चलते रहे, अब देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग

उत्तर प्रदेश विधानसभा के स्पीकर Satish Mahana का राष्ट्रगान के बीच में चलते जाने का वीडियो आया है. विपक्ष ने इसे राष्ट्रगान का अपमान बताया है. वहीं, महाना ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है.

Advertisement
post-main-image
सतीश महाना को प्रोटोकॉल के तहत गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. (फोटो: X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • उत्त्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने 22 अगस्त को उन्नाव के SVM इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान शुरू होते ही स्थल छोड़ दिया था।
  • यह घटना तब हुई जब राष्ट्रगान अलग-अलग जगहों पर बज रहा था और महाना और गार्ड ऑफ ऑनर एक समय पर मौजूद नहीं थे, जिससे वीडियो सोशल मीडिया पर विवादित हुआ।
  • घटना के बाद कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने महाना और बीजेपी पर निशाना साधा, जबकि महाना ने वीडियो को गलत संदर्भ में पेश किए जाने से इनकार किया।

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का एक वीडियो वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि उन्नाव में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान चल रहा था और महाना राष्ट्रगान बीच में ही छोड़कर वहां से चले गए. अब विपक्ष ने इसे लेकर सतीश महाना और बीजेपी को घेरा है. कांग्रेस ने इसे ‘राष्ट्रगान का अपमान’ बताया है. वहीं, सतीश महाना की भी इस पर सफाई आई है. 

Advertisement
पूरा मामला क्या है?

बीजेपी के सीनियर नेता सतीश महाना 22 अगस्त को उन्नाव के पूरन नगर में SVM इंटर कॉलेज पहुंचे थे. यहां उन्हें ‘प्रधानाचार्य परिषद के अधिवेशन और शैक्षिक संगोष्ठी’ में मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया गया था. कार्यक्रम करीब 40 मिनट चला. पुलिस की तरफ से उन्हें प्रोटोकॉल के तहत गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसका वीडियो रविवार, 23 अगस्त को सामने आया.

Advertisement

वीडियो में राष्ट्रगान बजते हुए सुनाई दे रहा है. सतीश महाना कुछ सेकंड तक एक जगह खड़े दिखाई देते हैं. इसके बाद वो पीछे मुड़ते हैं और वहां से नीचे उतरकर अपनी गाड़ी की तरफ बढ़ने लगते हैं. इस दौरान पास खड़े कुछ समर्थक उनके पास आते हैं और पैर छूते दिखाई देते हैं. राष्ट्रगान बजता रहता है और महाना वहां से निकल जाते हैं.

कांग्रेस ने साधा निशाना

वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने सतीश महाना को घेर लिया. पार्टी ने ‘X’ पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा,

“BJP नेता और यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना राष्ट्रगान के लिए 52 सेकेंड नहीं रुक पाए. राष्ट्रगान होता रहा और वे उसके पूरा होने से पहले ही चलते बने. ये हमारे राष्ट्रगान का अपमान है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. BJP नेता की इस घटिया हरकत से हिंदुस्तान की संप्रभुता, इतिहास और संस्कृति के प्रतीक राष्ट्रगान का सम्मान करने वाला हर देशवासी आहत है... गुस्से में है.”

Advertisement
satish mahana national anthem controversy
(फोटो: X)

कांग्रेस ने इस घटना के लिए सतीश महाना समेत पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी को देश से माफी मांगने के लिए कहा है. समाजवादी पार्टी ने भी महाना पर निशाना साधा है. पार्टी प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने कहा,

“अब बीजेपी इस पर क्या कहेगी, जो दूसरों को राष्ट्रवाद का सर्टिफिकेट देती है.”

सतीश महाना ने दी सफाई 

सतीश महाना ने इन सभी आरोपों को खारिज किया है. ‘X’ पर उन्होंने लिखा कि सोशल मीडिया पर चल रहे किसी भी वीडियो को देखकर तुरंत निष्कर्ष निकालना सही नहीं है. उन्होंने कहा कि सही तथ्य जानना जरूरी है, ताकि किसी तरह का भ्रम न फैले. महाना ने आगे लिखा,

“कल उन्नाव में जब गार्ड ऑफ ऑनर दिया जा रहा था, उसी समय ऑडिटोरियम के अंदर राष्ट्रगान शुरू हुआ. हम उस समय ऑडिटोरियम में मौजूद नहीं थे. दोनों कार्यक्रम अलग-अलग जगहों पर हो रहे थे. लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो शेयर करके ऐसा दिखाया जा रहा है कि राष्ट्रगान के समय हम वहां रुके नहीं. मैं साफ करना चाहता हूं कि ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ.”

ये भी पढ़ें: यूपी विधानसभा के हॉल में मिली गुटखे की पिचकारियां, स्पीकर भड़के

पुलिस को दी शिकायत

कांग्रेस कार्यकर्ता 23 अगस्त की शाम सतीश महाना के विरोध में उन्नाव की सदर कोतवाली पहुंचे. जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में करीब 50 कार्यकर्ताओं ने कोतवाल चंद्रकांत मिश्रा को शिकायत सौंपी. कांग्रेस ने सतीश महाना के ख‍िलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है. कोतवाल चंद्रकांत मिश्रा ने जांच के लिए समय मांगा, जिसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई, तो कोतवाली में धरना दिया जाएगा.

वीडियो: नेता जी घेरे में: 2019 के चुनाव में अमित शाह ने सतीश महाना से कागज़ पर क्या लिखवा लिया था?

Advertisement