The Lallantop

G7 समिट में कहा था मीडिया PM मोदी से सवाल न पूछे लेकिन... अमेरिकी राजदूत ने सब बताया

Modi-Trump G7 meet: फ्रांस में G7 समिट के दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात हुई थी. इस मुलाकात से पहले सर्जियो गोर डॉनल्ड ट्रंप से मिले थे. सर्जियो ने उनसे कहा था कि भारत मीडिया को आने देना चाहता है, मगर कोई सवाल नहीं चाहता.

Advertisement
post-main-image
G7 मीटिंग में पीएम मोदी (बाएं) से मिलने से पहले डॉनल्ड ट्रंप (बीच) सरजियो गोर (दाएं) से मिले थे. (फाइल फोटो)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारत ने अमेरिका से कहा था कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की 17 जून की मुलाकात के बाद मीडिया के सवाल न लिए जाएं, लेकिन ट्रंप ने पत्रकारों से सीधे सवाल करने को कहा।
  • यह निर्णय फ्रांस के एवियां-ले-बैं में G7 समिट के दौरान हुआ, जहां वेस्ट एशिया में तनाव बढ़ा हुआ था और भारत चाहता था कि पत्रकार सवाल न पूछें।
  • इस घटना के बाद कांग्रेस ने सरकार को इस बात के लिए घेरा और प्रेस वार्ता में कई सुरक्षा और व्यापार संबंधी मुद्दे उठाए गए।

क्या भारत ने अमेरिका से कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डॉनल्ड ट्रंप की मुलाकात के बाद पत्रकारों के सवाल न लिए जाएं? भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने इसको लेकर बड़ा खुलासा किया है. सर्जियो गोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की 17 जून को हुई मुलाकात को लेकर पर्दे के पीछे हुई बातचीत के बारे में जानकारी दी है. सर्जियो के मुताबिक, भारत ने अमेरिका से कहा था कि दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद मीडिया के सवाल-जवाब नहीं होने चाहिए. ट्रंप ने भी इस बात पर हामी भरी थी. 

Advertisement

दरअसल, 17 जून को फ्रांस के एवियां-ले-बैं में G7 समिट के दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात हुई थी. इस मुलाकात से पहले सर्जियो गोर ने ट्रंप से उनकी तैयारियों को लेकर बात की थी. लेकिन मुलाकात शुरू होने के बाद ट्रंप ने खुद पत्रकारों से सवाल पूछने को कह दिया.

सर्जियो गोर ने क्या कहा?

उन्होंने 23 अगस्त को Economic Times World Leaders Forum में इस बारे में बताया. पीएम मोदी और ट्रंप की मीटिंग से पहले सर्जियो ट्रंप से मिले थे. ट्रंप ने उनसे पूछा कि भारतीय पक्ष किन मुद्दों को उठाने वाला है? तब सर्जियो ने उन्हें बताया कि भारत चाहता है कि मुलाकात के दौरान मीडिया को कमरे में आने दिया जाए, लेकिन पत्रकारों को सवाल पूछने का मौका न दिया जाए. 

Advertisement

इसके बाद मीटिंग शुरू हुई. कमरे में पत्रकार और कैमरे मौजूद थे. मीटिंग के तुरंत बाद ट्रंप ने कैमरों की तरफ देखा और पत्रकारों से पूछा, ‘कोई सवाल?’ इसके बाद कॉन्फ्रेंस 45 मिनट तक चली और इसमें कई बड़े मुद्दों पर सवाल हुए. भारत की तरफ से इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. ये मुलाकात ऐसे समय हुई थी जब वेस्ट एशिया में तनाव बढ़ा हुआ था.

ये भी पढ़ें: G7 Summit की कहानी क्या है, जिसमें हिस्सा लेने PM मोदी इटली जा रहे हैं?

Advertisement
कांग्रेस ने PM को घेरा

सर्जियो गोर के इस बयान के बाद कांग्रेस ने भी सरकार को घेरा है. एक्स पर वीडिया शेयर किया और लिखा,  

‘मोदी को सवालों से कितना डर लगता है, इसका सबूत देख लीजिए, अमेरिकी राजदूत ने बताया - फ्रांस में G7 सम्मेलन में मोदी की ट्रंप से मुलाकात होनी थी. 56 इंच वाले, पत्रकारों के सवालों से इतना डर रहे हैं कि मीटिंग से पहले गिड़गिड़ा रहे हैं - प्लीज कोई सवाल ना पूछ ले. इसी डर की वजह से मोदी ने आज तक एक प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की है.’

इस मीटिंग से कुछ दिन पहले अमेरिकी नौसेना के एक हमले में एक कारोबारी जहाज से जुड़े तीन भारतीय नाविकों की मौत हुई थी. ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप के सामने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में काम कर रहे भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया. इसके बाद 45 मिनट तक चली प्रेस वार्ता में भारत की सुरक्षा, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, व्यापार और दोनों देशों के रिश्तों से जुड़े कई मुद्दों पर सवाल किया गया.  

वीडियो: राजधानी: राहुल गांधी ने मोदी सरकार की कौन सी कमजोरी पकड़ ली?

Advertisement