The Lallantop

दिल्ली-NCR में भारी बारिश के चलते 250 फ्लाइट्स लेट, 15 ने अपना रास्ता बदला

दिल्ली-NCR में भारी बारिश से मौसम खराब है. इस वजह से 250 से ज्यादा उड़ानें लेट हुई हैं. अब तक 12 फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट की गईं. मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Advertisement
post-main-image
दिल्ली एयरपोर्ट पर 250 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट हो गई हैं. (सांकेतिक फोटो: इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दिल्ली-NCR क्षेत्र में भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 250 से अधिक फ्लाइटें लेट हो गईं और 12 उड़ानों को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया।
  • भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR और आस-पास के इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया था, जिसके कारण खराब मौसम ने एयरपोर्ट के संचालन और सड़क यातायात में बाधाएं उत्पन्न कीं।
  • भारी बारिश के कारण दिल्ली और गृरग्राम के कई इलाकों में ट्रैफिक जाम और जलभराव हुआ, जिससे यात्रा में देरी हुई और मौसम विभाग ने और अधिक बारिश के लिए सतर्क रहने को कहा है।

दिल्ली-NCR में भारी बारिश हो रही है. तेज हवाएं चल रही हैं. खराब मौसम की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर 250 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट हो गई हैं. अब तक 12 उड़ानों को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तरफ डायवर्ट किया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR और आस-पास के इलाकों में भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है.

Advertisement
कई फ्लाइट्स लेट

सोमवार, 24 अगस्त को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खराब मौसम की वजह से फ्लाइट ऑपरेशन में रुकावट आई है. इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से लिखा कि 15 फ्लाइट्स (जिनमें तीन इंटरनेशनल उड़ानें भी शामिल हैं) को रास्ता बदलना पड़ा है. इनमें से 12 फ्लाइट्स को जयपुर, दो को चंडीगढ़ और एक को लखनऊ भेजा गया. 

फ्लाइटरडार24 के डेटा के मुताबिक, दिल्ली एयरपोर्ट पर अभी फ्लाइट्स में औसतन 32 मिनट की देरी हो रही है. खराब मौसम की वजह से लगभग 262 फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं. दिल्ली एयरपोर्ट जा रहे एक कैब पैसेंजर ने कहा कि वह करीब 30 मिनट से ट्रैफिक में फंसा हुआ था और उसे अपनी दोपहर 1 बजे की फ्लाइट छूटने की चिंता थी.

Advertisement

ये भी पढ़ें: यूपी, बिहार समेत 19 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 85 किमी की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं!

भारी बारिश से गर्मी से राहत

NCR के कुछ इलाकों में बारिश की वजह से परेशानियां बढ़ गईं हैं. हालांकि, ट्रैफिक और जल-भराव के बावजूद बारिश ने गर्मी और उमस से राहत दी है. मौसम विभाग ने दिल्ली और आस-पास के इलाकों के लिए पहले ही बारिश का अलर्ट जारी कर दिया था और आने वाले दिनों में और बारिश होने की उम्मीद है. 

गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन दोनों जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है. भारी बारिश की वजह से गुरुग्राम में इस्लामपुर गांव के पास सोहना रोड की सर्विस लेन पर लगभग दो फीट पानी भर गया. पानी जमा होने से ट्रैफिक पर असर पड़ा और लगभग 4 किलोमीटर लंबा जाम लग गया. इस वजह से गाड़ियां धीमी गति से चल रही थीं.  

Advertisement

वीडियो: भारी बारिश के बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट टर्मिनल और पार्किंग में भरा पानी

Advertisement