The Lallantop

मेन चौराहे पर नमाज पढ़ने वाले के बारे में परिवार ने क्या बताया? पुलिस ने भेजा जेल

Uttar Pradesh के Rampur में एक युवक के सड़क के बीच में नामज पढ़ने का वीडियो वायरल हो रहा है. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
post-main-image
रामपुर में नमाज पढ़ने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया. (फोटो- इंडिया टुडे)

उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक शख्स के कथित तौर पर सड़क के बीचोबीच नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में युवक इलाके के मेन चौराहे में बीच सड़क नमाज पढ़ रहा है. इसे देखने के लिए भीड़ भी जमा है. सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. युवक के परिजन का कहना है कि आरोपी युवक मानसिक रूप से बीमार है. घटना रामपुर के जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की है. आरोपी की पहचान 35 साल के नईम अहमद के तौर पर हुई है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना शनिवार, 18 अप्रैल की शाम में शाहबाद गेट क्रॉसिंग के पास हुई. एक युवक दौड़कर सड़क पर आया और सड़क के बीचोबीच बैठ गया और वहीं नमाज पढ़ने लगा. कुछ समय के भीतर ही वहां लोगों को जमावड़ा लग गया. इसकी वजह से इलाके में ट्रैफिक जाम की समस्या हुई.

मामले की सूचना मिलने पर सिविल लाइंस थाना ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया. साथ ही उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देने लगे. बाद में आरोपी को हसनपुर में उसके किराए के घर से गिरफ्तार किया गया. इंडिया टुडे से जुड़े आमिर खान की रिपोर्ट के मुताबिक, मामले की पुष्टि Additional Superintendent of Police (ASP)रामपुर अनुराग सिंह ने की. उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया,

Advertisement

थाना सिविल लाइन अंतर्गत एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें एक युवक द्वारा बीच रोड पर नमाज पढ़ने की बात दिखाई जा रही थी. इस संबंध में थाना सिविल लाइंस में एक अभियोग पंजीकृत किया गया है. युवक को हिरासत में लेकर जेल भेजा जा रहा है. युवक के परिजन द्वारा ऐसा बताया जा रहा है कि वह मानसिक बीमार है. इस संबंध में भी जांच की जा रही है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी युवक के खिलाफ BNS की धारा 126 (गलत तरीके से रोकना), 353 (सार्वजनिक उपद्रव फैलाने वाले बयान देना) और 223 (सरकारी कर्मचारी द्वारा जारी आदेश का उल्लंघन करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें: अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत को 7 हफ्ते बीते, अभी तक सुपुर्दे-खाक क्यों नहीं हुए?

Advertisement

सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन के Station House Officer (SHO) ओमकार सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. 

वीडियो: महिला आरक्षण बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने किस पर हमला किया?

Advertisement