The Lallantop

दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में तूफान का अलर्ट, तपती गर्मी से कब मिलेगी राहत?

IMD Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा उत्तर भारत के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश होने का अनुमान है.

Advertisement
post-main-image
28 मई को हुई हल्की बारिश से गर्मी में राहत मिली है. (फोटो: इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दिल्ली-एनसीआर में 28 और 29 मई को हल्की बारिश और तेज हवाओं के कारण भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
  • उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू के कारण मौसम में बदलाव लाने वाले सिस्टम सक्रिय हुए हैं, जिनमें राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र शामिल हैं।
  • इस मौसम प्रणाली के सक्रिय रहने से तापमान में गिरावट आएगी तथा 30 और 31 मई को यह सिस्टम गुजरात की ओर शिफ्ट होगा, जिससे क्षेत्रीय मौसम पर असर पड़ेगा।

दिल्ली-एनसीआर में 28 मई की शाम को हुई हल्की बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत दी. शुक्रवार 29 मई को भी लोगों को हल्की बारिश की वजह से गर्मी से राहत मिल सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के लिए मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा उत्तर भारत के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश होने का अनुमान है.

Advertisement

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके अलावा हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं ओले भी पड़ सकते हैं. इससे तापमान में 3-5 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है. 

delhi ncr heavy rain red alert
(फोटो: IMD)

आजतक ने मौसम विभाग और स्काईमेट के मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत के हवाले से बताया कि राजस्थान के उत्तरी हिस्सों में बारिश और आंधी का मौसम एक्टिव हो गया है. 29 मई की शाम तक दिल्ली-एनसीआर तक यह मौसम पहुंच जाएगा. यह सिस्टम 30 मई तक एक्टिव रहेगा. 30 और 31 मई को यह गुजरात की तरफ शिफ्ट हो जाएगा. 

Advertisement
Weather Alert: उत्तर भारत को मिलेगी लू से राहत

उत्तर भारत इस वक्त भीषण गर्मी की चपेट में है. मौसम की जानकारी देने वाली एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, देश के आधे से ज्यादा हिस्से में हीटवेव का असर दिखाई दे रहा है. उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश सबसे ज्यादा गर्म राज्यों में शामिल हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि जून से अगस्त 2026 के बीच अल नीनो एक्टिव होने की संभावना 62% है, जो अक्टूबर तक 80% तक बढ़ सकती है. इसकी वजह से दिल्ली और उत्तर भारत के राज्यों में पारा 45°C से 48°C तक जा सकता है.

ये भी पढ़ें: सुपर अल नीनो 2026 इफेक्ट: दिल्ली में पड़ेगी भीषण गर्मी? मानसून पर भी होगा असर

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) और दूसरी अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के मुताबिक, प्रशांत महासागर में अल-नीनो की स्थिति मई से जुलाई 2026 के बीच बनना शुरू हो सकती है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह अल-नीनो अक्टूबर और नवंबर 2026 के दौरान अपने चरम (Peak) पर होगा, जिसे ‘सुपर अल-नीनो’ कहा जा रहा है.

Advertisement

वीडियो: संसद के मानसून सत्र से पहले ऑपरेशन सिंदूर पर क्या बोले पीएम मोदी?

Advertisement