The Lallantop

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला गिरफ्तार

Giribala Singh arrested: ट्विशा शर्मा मामले में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. ये गिरफ्तारी मध्य प्रदेश हाई की तरफ से सिंह को पहले दी गई अग्रिम जमानत रद्द करने के बाद हुई है.

Advertisement
post-main-image
ट्विशा शर्मा की सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को CBI ने गिरफ्तार कर लिया है. (फोटो-इंडिया टुडे)

ट्विशा शर्मा की सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने 28 मई की दोपहर गिरफ्तार कर लिया. ये गिरफ्तारी मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के गिरिबाला को निचली अदालत की तरफ से मिली राहत को रद्द करने के बाद हुई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ट्विशा 12 मई को अपने ससुराल वाले घर में मृत पाई गई थी. और 15 मई को मामले में FIR दर्ज की गई. उसी दिन, भोपाल की एक ट्रायल कोर्ट ने गिरिबाला सिंह को अंतरिम जमानत दे दी थी, जिसे अब हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया. 

मामले की सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट के जस्टिस देवनारायण मिश्रा ने 15 मई को जारी जमानत आदेश को रद्द करते हुए बार-बार लगाए गए आरोपों, जांच में सहयोग न करने, अपराध की गंभीर प्रकृति और ट्रायल कोर्ट की तरफ से सबूतों की ठीक से जांच न करने का हवाला दिया. 

Advertisement

गिरिबाला सिंह पर दहेज हत्या के लिए धारा 80(2), पति या रिश्तेदारों द्वारा महिला के साथ क्रूरता के लिए धारा 85, और एक ही इरादे को पूरा करने के लिए कई लोगों द्वारा किए गए कामों के लिए धारा 3(5) के तहत आरोप लगाए गए हैं. रिटायर्ड जज का बेटा और मृतक का पति समर्थ सिंह अब भी CBI की हिरासत में हैं.  

खबर अपडेट की जा रही है…

वीडियो: जोफ्रा आर्चर ने IPL Eliminator में ट्रैविस हेड और ईशान किशन को फंसाया

Advertisement

Advertisement