The Lallantop

1 June Rules Changes: गैस सिलेंडर, पैन कार्ड से लेकर बैंक के नियमों तक, आज से बदल रहे हैं ये नियम

1 जून से घरेलू गैस की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है. 1 जून 2026 से ही पैन कार्ड के इस्तेमाल से जुड़े दो बड़े बदलाव होने जा रहे हैं. एचडीएफसी बैंक अगले महीने की एक तारीख से Current Account समेत कई अन्य खातों से जुड़े नियम बदलने जा रहा है. इसके अलावा Solar पैनल के नियम में भी बदलाव होने वाला है.

Advertisement
post-main-image
अगले महीने हवाई सफऱ महंगा हो सकता है (फोटो क्रेडिट: India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 1 जून से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव संभव है, साथ ही बैंक नियमों, हवाई किराए और सोलर पैनल सब्सिडी के नए नियम लागू होंगे।
  • तेल और गैस की सप्लाई पर ईरान युद्ध का असर पड़ा है, जिससे तेल की किल्लत और गैस की कीमतों में आवश्यक समायोजन किए जा रहे हैं।
  • एलपीजी की कीमत बढ़ने से घरेलू खर्चों में वृद्धि हो सकती है, जबकि बैंक और एयरलाइंस के नियम बदलने से ग्राहकों को नए शुल्क और सेवा में बदलाव का सामना करना पड़ सकता है।

जून का महीना शुरू होने में चंद दिन बचे हैं. हर महीने की पहली तारीख को कई बदलाव होते हैं. इनका असर हमारे घरेलू खर्चों से लेकर हमारी और आपकी जेब पर भी देखने को मिला है. उदाहरण के लिए आमतौर पर पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा की जाती है. इसके अलावा बैंक से जुड़े नियमों में भी बदलाव देखने को मिलता है. आइए 5 बदलावों के बारे में जानते हैं.

Advertisement
LPG सिलेंडर महंगा होगा?

1 जून से घरेलू गैस की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है. ईरान युद्ध की वजह से तेल और गैस की सप्लाई में रुकावट के चलते देश में पहले से ही ईंधन की किल्लत है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ इलाकों में घरेलू गैस सिलेंडर पाने के लिए लाइन लग रही है. 

आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की कीमतें रिवाइज करती हैं. हो सकता है इस बार भी घरेलू गैस और कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में बदलाव देखने को मिले. 29 मई को दिल्ली में 14.2 किलो ग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 913 रुपये है. नीला रंग वाले यानी 19 किलोग्राम वाले कॉर्मशियल सिलेंडर का दाम फिलहाल 2078 रुपये है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: मिडिल क्लास की ऐसी नौबत कैसे आ गई? सोना गिरवी रखकर 19 लाख करोड़ का कर्ज लिया

PAN कार्ड के नियम बदले

1 जून 2026 से पैन के इस्तेमाल से जुड़े दो बड़े बदलाव होने जा रहे हैं. इनकम टैक्स विभाग के मुताबिक अब 50 हजार रुपये कैश जमा करने करने के लिए PAN नंबर अनिवार्य नहीं होगा. लेकिन 20 लाख रुपये कीमत से ज्यादा की प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने पर पैन जरूरी कर दिया गया है. यह नियम गिफ्ट डीड पर भी लागू होगा.

1 जून से हवाई किराया महंगा होगा?

एयर टरबाइन फ्यूल यानी ATF की कीमतें बढ़ने से देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरलाइन इंडिगो और एयर इंडिया जून और जुलाई के दौरान डोमेस्टिक फ्लाइट्स में कटौती करने जा रही है. इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान एयर इंडिया अपनी करीब 20 परसेंट घरेलू उड़ानों की संख्या कम कर देंगी. वहीं इंडिगो की तरफ से 10-12 परसेंट फ्लाइट्स का संचालन कम हो सकता है.

Advertisement

फ्लाइट्स की संख्या कम होने से अगले महीने हवाई सफर महंगा हो सकता है. इन दोनों एयरलाइंस कंपनियों की भारत के एविएशन मार्केट में करीब 20 परसेंट हिस्सेदारी है. एयर इंडिया के अधिकारियों का कहना है कि महंगे फ्यूल और गर्मी के मौसम में मांग घटने से कंपनी ने फ्लाइट्स की संख्या में कटौती का फैसला लिया है. अधिकारियों का कहना है कि 1 जून को एटीएफ की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की उम्मीद है. 

ये भी पढ़ें: कच्चे तेल की कीमतें $100 के नीचे पहुंची लेकिन भारत में पेट्रोल-डीजल क्यों हो रहा महंगा?

HDFC बैंक ने ये नियम बदला

एचडीएफसी बैंक अगले महीने की एक तारीख से Current Account समेत कई अन्य खातों से जुड़े नियम बदलने जा रहा है. एचडीएफसी बैंक की बेवसाइट में दी गई जानकारी में कहा गया है कि 1 जून से बैंक में जमा किये जाने वाले 5-10 रुपये जैसे छोटे नोटों और सिक्कों को नकद जमा पर नई लिमिट लगा दी गई है. 

इसके साथ ही बैंक ने अपनी इन रुपयों और सिक्कों को जमा करने की फीस भी बढ़ा दी है. अभी तक नोट जमा करने पर करीब 4 परसेंट और सिक्के जमा करने पर 5 परसेंट चार्ज चुकाना पड़ता था.

बैक के मुताबिक, नए नियम के तहत 20 रुपये या उससे कम कीमत के नोटों को जमा करने की लिमिट 10 हजार रुपये हर महीने और सिक्कों के लिए 5000 रुपये हर महीने लिमिट सेट की गई है. इससे ज्यादा कैश डिपॉजिट करने पर 2 परसेंट का एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा.  

Solar पैनल के नियम बदले 

अगले महीने की एक तारीख से सोलर पैनल की सब्सिडी पाने के लिए सरकार की तरफ से अप्रूव्ड मॉडल और मैन्युफैक्चरर लिस्ट को ही मान्यता मिलेगी. सरकार  सूर्य घर योजना समेत सोलर पैनल से जुड़ी कई तरह की सब्सिडी दे रही है, ताकि लोग सोलर एनर्जी का इस्तेमाल बढ़ाएं.

वीडियो: HDFC बैंक पर क्या विवाद हो गया?

Advertisement