The Lallantop

चोरी से बचाने को गहने वॉशिंग मशीन में छिपाए, लेकिन चोर इतना दिमाग लगाएंगे किसने सोचा होगा!

पुणे शहर के कटराज इलाके में स्थित एक घर में बुधवार 26-28 नवंबर के बीच ये घटना हुई. परिवार ने अपने सोने के गहने चोरी से बचाने के लिए वॉशिंग मशीन के अंदर छिपाकर रखे थे, फिर भी चोरों ने गहने गायब कर दिए.

Advertisement
post-main-image
प्रतीकात्मक तस्वीर.

महाराष्ट्र के पुणे से एक चोरी की घटना सामने आई है. यहां एक परिवार चोरी से बचने के लिए अपने गहने वॉशिंग मशीन में छिपाकर गया था. लेकिन चोर परिवार से एक कदम आगे निकले. वे वॉशिंग मशीन से ही गहने उड़ाकर ले गए. अब पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. उनकी तलाश की जा रही है.

Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना पुणे शहर के कटराज इलाके में स्थित एक घर में बुधवार 26-28 नवंबर के बीच हुई. यहां एक 30 साल के शख्स अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहते हैं. 26 नवंबर को लातूर जिले में उनके किसी रिश्तेदार का देहांत हो गया. शाम को वे उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अपने घर से निकले. 

निकलने से पहले उन्होंने कीमती चीजों को छिपाने की सोची. और करीब एक लाख रुपये के अपने गहने घर में रखी वॉशिंग मशीन में छिपा दिए. 28 नवंबर की सुबह जब वे लौटे तो देखा कि घर का मेन गेट टूटा हुआ था. परिवार को समझते देर न लगी कि घर में क्या हुआ है. सभी भागकर वॉशिंग मशीन के पास पहुंचे और गहने चेक किए. वॉशिंग मशीन में गहने नहीं थे. वो चोरी हो चुके थे. इसके बाद परिवार ने पुलिस स्टेशन जाकर मामले की FIR लिखवाई.

Advertisement

इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305, 331(3) और 331(4) के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक, घर में चोरी करने वालों का अभी तक कोई पता नहीं लगा है. सब-इंस्पेक्टर मोहन कलमकर ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. 

आसपास के इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है. CCTV फुटेज की भी जांच की जाएगी. साथ ही पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है जिससे चोरी करने वालों की पहचान और उनके ठिकाने का पता लगाया जा सके.

वीडियो: वायरल वीडियो में गोल्ड वाला घर दिखाया था, अब यूट्यूबर को कानूनी नोटिस मिला है

Advertisement

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement