रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं. उनकी नेटवर्थ में 8 अरब डॉलर (करीब 75,700 करोड़ रुपये) का इजाफा हुआ है. फोर्ब्स रियल-टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी कुल संपत्ति 88.3 अरब डॉलर ( करीब 8.36 लाख करोड़ रुपये) हो गई है.
मुकेश अंबानी फिर बने एशिया के सबसे दौलतमंद शख्स, Jio के शेयर्स में भी तगड़ा उछाल
मुकेश अंबानी एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं. उन्होंने चीन की कंपनी बाइटडांस के फाउंडर झांग यिमिंग को पीछे छोड़ दिया है. 2 नवंबर को 6 साल में पहली बार रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर एक दिन में सबसे ज्यादा उछले हैं.

जियो प्लेटफॉर्म्स की लिस्टिंग के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में साल 2020 के बाद की एक दिन की सबसे बड़ी तेजी दर्ज की गई है. इस वजह से रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी की संपत्ति में भी तेज उछाल आया. वह एक दिन में दुनिया में सबसे ज्यादा दौलत कमाने वालों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए.
मुकेश अंबानी अब चीनी कंपनी बाइटडांस के फाउंडर झांग यिमिंग से आगे हैं. झांग यिमिंग की नेट वर्थ 84 अरब डॉलर (7.95 लाख करोड़ रुपये) आंकी गई. फोर्ब्स बिलियनेयर्स लिस्ट के मुताबिक, अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी 79.1 अरब डॉलर (लगभग 7.49 लाख करोड़ रुपये) की वेल्थ हो गई है. अब वह एशिया के सबसे अमीर लोगों में तीसरे नंबर पर हैं.
ये भी पढ़ें: सेंसेक्स 1,000 अंक से ज्यादा चढ़ा, निवेशकों को 4 लाख करोड़ का प्रॉफिट
एलन मस्क अभी भी दुनिया के सबसे दौलतमंद शख्सदुनिया के सबसे अमीरों की बात करें तो टेस्ला और स्पेसएक्स के मुखिया एलन मस्क ग्लोबल बिलियनेयर रैंकिंग में टॉप पर बने हुए हैं. उनकी अनुमानित नेट वर्थ 878.5 अरब डॉलर (करीब 83.17 लाख करोड़ रुपये) है.
अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस 366 अरब डॉलर ( करीब 34.66 लाख करोड़ रुपये) की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं. गूगल के लैरी पेज 232.3 अरब डॉलर ( करीब 22 लाख करोड़ रुपये) की संपत्ति के साथ दुनिया के तीसरे सबसे रईस शख्स हैं.
इसी तरह डेल टेक्नोलॉजीज के फाउंडर माइकल डेल 20.65 लाख करोड़ रुपये के साथ चौथे स्थान पर हैं. गूगल के सर्गेई ब्रिन 20.25 लाख करोड़ के साथ इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर काबिज हैं. मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग करीब 19.75 लाख करोड़ रुपये की नेट वर्थ के साथ ग्लोबल बिलियनेयर रैंकिंग में छठे स्थान पर रहे.
वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: BJP की पदयात्रा, पंजाब में AAP के तीन विधायकों का भाजपा में स्वागत









