The Lallantop

क्या ईरान पर परमाणु हमला होगा? लोगों को बचने के टिप्स बताए जा रहे

Iran Nuclear attack survival guide: ईरान ने अपने नागरिकों के लिए परमाणु एक्सप्लोजन से बचने के तरीके बताते हुए एक एडवाइजरी जारी की है. वीडियो में बताया गया कि न्यूक्लियर अटैक होने पर लोगों को क्या करना है और क्या नहीं.

Advertisement
post-main-image
ईरान ने परमाणु विस्फोट से बचने को लेकर एडवाइजरी जारी की है. (Courtesy-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर हवाई हमलों के बाद परमाणु हमले की संभावनाओं को लेकर नए विवाद को जन्म दिया है, जिसके चलते ईरान में नागरिकों को परमाणु हमले से बचाव की तैयारियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
  • ट्रम्प सरकार द्वारा ईरान पर परमाणु हमले की आशंकाओं और अमेरिका के संभावित हमलों के तनावपूर्ण माहौल के कारण ईरान ने अपने नागरिकों को परमाणु हमले से बचने के लिए आपातकालीन गाइडलाइन और सुरक्षा निर्देश जारी किए हैं।
  • ईरान ने आपातकालीन सेवाओं के माध्यम से विवादित क्षेत्र नतान्ज परमाणु केंद्र के पास संभावित हमलों के बीच नागरिकों के लिए सुरक्षा वीडियो जारी किए हैं, जिनमें परमाणु हमले के दौरान उठाए जाने वाले जरूरी उपाय बताए गए हैं।

अमेरिका ने एक बार फिर ईरान पर हमला किया है. उसने ईरान के केशम द्वीप पर बम बरसाए हैं. लेकिन इस बार बात सिर्फ हवाई हमलों की नहीं हो रही. अमेरिका में एक बार फिर ये चर्चा चल पड़ी है कि ट्रंप सरकार ईरान पर परमाणु बम गिरा सकती है. उधर ईरान में भी ऐसी आशंका जताई जा रही है. इसी के मद्देनजर ईरान ने अपने नागरिकों को परमाणु हमले को लेकर गाइड करना शुरू कर दिया है. इस कड़ी में एक वीडियो का भी जिक्र सामने आया है.

Advertisement

कुछ अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA ने परमाणु हमले की आशंका के चलते एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में कथित तौर पर ईरानी नागरिकों को बताया गया है कि न्यूक्लियर अटैक होने से पहले क्या तैयारियां करें और उसके बाद क्या सावधानियां बरतनी चाहिए.

वीडियो की शक्ल में आई इस कथित एडवाइजरी में साफ कहा गया है कि लोगों को विस्फोट के समय सुरक्षित जगह रहना है, खिड़कियों से दूर रहना है. कोई व्यक्ति बाहर है, तो उसे सेफ करने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं.

Advertisement

इस्फहान प्रांत की आपातकालीन सेवाओं ने आठ मिनट का गाइड वीडियो जारी किया है. क्लिप में रिहायशी इलाके के पास परमाणु विस्फोट के काल्पनिक विजुअल्स दिखाए गए हैं. इस्फहान प्रांत में ही ईरान का चर्चित नतान्ज परमाणु सुविधा केंद्र स्थित है. 

आपातकालीन सेवाओं का ये वीडियो ऐसे समय पर आया है, जब नतान्ज परमाणु सेंटर के पास स्थित Pickaxe Mountain पर अमेरिका के संभावित हमले की अटकलें लगाई जा रही हैं. मिस्र के एक न्यूज आउटलेट इजिप्शियन गैजेट् ने बताया कि ईरानी नागरिकों को विस्फोट के समय बिल्डिंग के अंदर रहने, खिड़कियों से दूरी बनाए रखने जैसी सलाह दी गई है.

रिपोर्ट के मुताबिक इस्फहान रेड क्रिसेंट सोसाइटी में शिक्षा और अनुसंधान के उप-निदेशक इब्राहिम अदेलजादेह ने सरकारी समाचार एजेंसी IRNA से बात करते हुए कहा,

Advertisement

"इमारत का बेसमेंट या बीच का कोई कमरा, जो खिड़कियों से दूर हो, शेल्टर के लिए सही रह सकता है. बस वहां सुरक्षित तरीके से पहुंचा जा सके."

लोगों को दरवाजे खिड़कियां बंद करने, वेंटिलेशन सिस्टम बंद करने का भी निर्देश दिया गया है. उनको परमाणु हमला होने के बाद 24 घंटे तक सुरक्षित जगह रहने के लिए कहा गया है. ये भी स्पष्ट किया गया है कि लोग ये ना मानें कि 1 दिन के बाद उनके आस-पास का माहौल सेफ होगा.

विस्फोट के समय बाहर हैं तो क्या करें?

कोई व्यक्ति विस्फोट के समय बाहर है, तो उसके लिए भी निर्देश हैं. कथित वीडियो एडवाइजरी में कहा गया है कि बाहर मौजूद लोग रोशनी की तरफ ना देखें, तस्वीरें ना लें. अचानक जमीन से सटकर लेट जाए. किसी के पीछे छिप जाए और अपने सिर और चेहरे को बचाएं. एडवाइजरी में लोगों को विस्फोट की शुरुआती लहर गुजर जाने के बाद तुरंत किसी नजदीकी मजबूत इमारत के अंदर चले जाने के लिए कहा गया है.

ये भी पढ़ें: '70 करोड़ के फर्जी सिक्के बाजार में आ गए', आपका भी 20 रुपये का सिक्का नकली तो नहीं?

वीडियो में सबसे बड़ी चेतावनी हवा में मौजूद रेडियोएक्टिव पार्टिकल्स से जुड़ी थी. अदेलजादेह ने आगाह किया कि रेडियोएक्टिव मटेरियल हवा के जरिए दूर तक जा सकते हैं, जो दूर बैठे लोगों को भी प्रभावित कर सकते हैं. जिन लोगों के रेडियोएक्टिव धूल के कॉन्टैक्ट में आने की आशंका है, उन्हें सलाह दी गई है कि बाहर के कपड़े सावधानी से उतारें. उन्हें सीलबंद बैग में रखकर अपनी स्किन और हेयर को गुनगुने पानी और साबुन से साफ कर लें.

खाने-पीने की चीजों से जुड़ी चेतावनी

बाल साफ करते समय कंडीशनर वाले शैंपू का यूज न करें. अगर नहाने के लिए गुनगुना पानी नहीं है, तो वेट वाइप्स से खुद को साफ करें. खाने-पीने के लिए पैकेट बंद भोजन और बोतलबंद पानी का ही इस्तेमाल करें.

रिपोर्ट के मुताबिक, दवा को लेकर भी चेतावनी है. इस्फहान की पूर्व-अस्पताल आपातकालीन सेवाओं के प्रवक्ता अब्बास अबेदी ने चिकित्सकीय सलाह के बिना आयोडीन की गोलियां लेने के खिलाफ चेतावनी दी है.

वीडियो: अभिजीत दिपके ने दिलजीत दोसांझ से माफी क्यों मांगी?

Advertisement