बेंगलुरु के कई बड़े और नामी होटलों में फूड सेफ्टी से जुड़ी बड़ी कमियां पाई गई हैं. जांच में अधिकारियों ने पाया कि कहीं सब्जियों पर फंगस लगी है. कहीं एक्सपायर्ड दूध और डेयरी प्रोडक्ट रखे हैं. कहीं चिकन, मटन और मछली के स्टोरेज में गड़बड़ी मिली है. कुछ जगहों पर वेज और नॉन-वेज खाना भी एक साथ रखा गया है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, 7 अगस्त को ‘फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट’ (FDA) ने बेंगलुरु के 26 ‘थ्री-स्टार’ और ‘फाइव-स्टार’ होटलों में इन्स्पेक्शन ड्राइव चलाया. इस कार्रवाई के लिए 30 टीमें लगाई गई थीं. यह जांच ‘बृहद बेंगलुरु महानगर पालिका’ (BBMP) के सभी जोन में की गई.
फंगस वाली सब्जी, एक्सपायर्ड मीट... बेंगलुरु के 5-स्टार होटल की हालत देख सर पकड़ लेंगे!
Bengaluru के नामी होटलों में फूड सेफ्टी की जांच के दौरान फंगस लगी सब्जियां और एक्सपायर्ड डेयरी प्रोडक्ट पाए गए. ‘फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट’ (FDA) ने 26 ‘थ्री-स्टार’ और ‘फाइव-स्टार’ होटलों में इन्स्पेक्शन ड्राइव चलाया.

जांच के दौरान खाने से जुड़ी कई बड़ी गड़बड़ियां सामने आईं. कई जगह खाने के पैकेट पर सही जानकारी नहीं लिखी गई थी. कुछ जगह एक्सपायर हो चुका सामान रखा मिला. कई किचन में साफ-सफाई का भी बुरा हाल था. सब्जियों में फफूंदी लगी भी मिली. एक वीडियो में एक होटल का स्टाफ दिखाई देता है. स्टाफ माफी मांगता है और फिर खाने से भरी एक ट्रे को कूड़ेदान में फेंक देता है.
जांच में ये भी सामने आया कि कुछ होटल वेज और नॉन-वेज खाना अलग-अलग नहीं रख रहे थे. कई जगह लेबलिंग में गड़बड़ी मिली. खाने की सही जानकारी नहीं दी गई थी और FSSAI के जरूरी लेबलिंग नियमों का पालन नहीं किया गया था. अधिकारियों को स्टोरेज में एक्सपायर्ड दूध और दूसरे डेयरी और बेकरी प्रोडक्ट मिले. इसके अलावा चिकन, मछली, मांस और सब्जियां भी बुरी हालत में मिलीं.
डिपार्टमेंट के प्रेस नोट के मुताबिक, ‘द ललित अशोक’ (एनेक्स साउथ) से 76 किलो मीट और 200 किलो सब्जियां जब्त की गईं. इसके अलावा 32 लीटर एक्सपायर्ड दूध जब्त करके नष्ट किया गया. इसके अलावा,
- शांग्री-ला बेंगलुरु से 15 किलो मीट जब्त हुआ.
- फोर सीजन्स होटल बेंगलुरु से 19 किलो मीट जब्त किया गया.
- विवांता बैंगलोर व्हाइटफील्ड से 3 किलो एक्सपायर्ड बेकरी प्रोडक्ट मिले.
- ताज यशवंतपुर से 72 किलो मीट/फिश जब्त किया गया.
लेकिन सबसे बड़ी कार्रवाई रेडिसन ब्लू (द एट्रिया) में हुई. यहां कुल 105 किलो एक्सपायर्ड फूड प्रोडक्ट जब्त किए गए. इसमें 50 किलो चिकन, 23 किलो मीट, 23 किलो मछली और 7 किलो सब्जियां जब्त की गई है. सिर्फ सामान जब्त करने तक ही कार्रवाई नहीं रुकी.
ये भी पढ़ें: चिकन तलने वाले नेट से नाली की सफाई, मुंबई के फेमस रेस्टोरेंट का वीडियो वायरल
जांच के लिए भेजे गए फूड सैंपलरिपोर्ट के मुताबिक, पूरी जांच के दौरान 35 फूड सैंपल भी लिए गए हैं. इन्हें फूड लैब में जांच के लिए भेजा गया है. इन सैंपल में चाय पाउडर, चिकन, मटन, मछली, खाने का तेल, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, टोमैटो सॉस, नींबू का रस, चीज, पापड़, काजू, अदरक, काली मिर्च पाउडर, पाउडर मसाले और दूध शामिल हैं.
जिन होटलों में नियमों का उल्लंघन मिला, उन्हें नोटिस जारी किया गया है. अब आगे की कार्रवाई लैब रिपोर्ट और कानून के तहत लागू प्रावधानों के आधार पर होगी. फिलहाल, बेंगलुरु के इन होटलों से लिए गए सैंपल की लैब रिपोर्ट का इंतजार है. रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि खाने में नियमों के हिसाब से और क्या-क्या गड़बड़ियां सामने आती हैं और संबंधित होटलों पर आगे क्या कार्रवाई होती है.
वीडियो: Baghpat: होटल में थूक लगाकर रोटी सेंकने का आरोप, वीडियो वायरल









