The Lallantop

प्रयागराज में सपा नेता पवन यादव की गोली मारकर हत्या

प्रयागराज के हंडिया में सपा जिला सचिव और पूर्व ग्राम प्रधान पवन यादव की बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी.

Advertisement
post-main-image
सपा नेता पवन यादव की गोली मारकर हत्या. (फोटो- India today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • प्रयागराज में समाजवादी पार्टी के जिला सचिव और पूर्व प्रधान पवन यादव को तीन बदमाशों ने बाइक पर सवार होकर गोली मार दी, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।
  • पवन यादव की हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है और परिवार के सदस्यों ने किसी रंजिश से इनकार किया है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
  • घटना के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच टीम गठित की है और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी घटनास्थल पर जुटे हैं, जिससे मामले की जांच और सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान बढ़ा है।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में समाजवादी पार्टी के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मारे गए नेता की पहचान पवन यादव के रूप में हुई है. वह सपा के जिला सचिव भी थे और अपने गांव के प्रधान भी रह चुके थे. बताया गया कि तीन लोग बाइक पर बैठकर आए थे. उनमें से एक ने पवन यादव को गोली मारी. पुलिस ने बताया कि परिवार के लोगों ने किसी रंजिश की आशंका नहीं जताई है. उनकी हत्या किस वजह से हुई, इसका पता लगाया जा रहा है. अभी तक आरोपियों में से किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना प्रयागराज के हंडिया थाना इलाके की है. मंगलवार, 15 सितंबर की शाम को बाइक पर सवार बदमाशों ने पवन यादव को गोली मार दी. तत्काल वहां मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने पवन यादव को मृत घोषित कर दिया. पवन यादव मुंगराव गांव के रहने वाले थे. हत्या की खबर फैलते ही पोस्टमॉर्टम हाउस पर परिजन और समर्थकों की भीड़ लग गई. बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए.

पुलिस ने क्या कहा? 

गंगानगर जोन के डीसीपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि पवन यादव के परिवार के लोगों ने तहरीर दी है. इसके आधार पर केस दर्ज किया गया है. घटना के संबंध में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. जांच के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है. गुनावत के मुताबिक, तीन हमलावर एक बाइक पर सवार होकर आए थे. घटना को अंजाम देने के बाद वो मौके से फरार हो गए. उनकी तलाश की जा रही है. परिवार के लोगों से भी पुलिस जरूरी जानकारी ले रही है.

Advertisement

मृतक पवन के भाई ब्रजेश यादव ने कहा कि किसी के बुलाने पर वह घर से निकले थे. हालांकि, किसने बुलाया था, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है. परिवार के लोगों ने किसी से रंजिश होने की बात से इनकार किया है.  

ये भी पढ़ेंः फोन की EMI नहीं भर पाया तो जबरन पकड़ कर खून निकाला, लखनऊ में युवक से बेरहमी

हत्याकांड को लेकर समाजवादी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता निधि यादव ने योगी सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने इसमें शासन-प्रशासन की मिली भगत का भी आरोप लगाया है. निधि ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधी भागे नहीं हैं, बल्कि और अपराधी आ गए हैं. 

Advertisement

वीडियो: पटना में छात्रों का बड़ा प्रदर्शन, 1799 दरोगा भर्ती और BPSC पर बवाल

Advertisement