The Lallantop

इस कंपनी ने सुबह-सुबह लोगों की नौकरी छीनी, कुछ तो जाग भी नहीं पाए थे मेल आ गया

Oracle fresh layoff: ओरेकल ने एक बार फिर लोगों को सुबह 6 बजे मेल भेजकर नौकरी से निकाल दिया है. सोमवार, 14 सितंबर को कुछ लोग तो दफ्तर जाने के लिए सोकर भी नहीं उठ पाए थे कि उन्हें मेल पर टर्मिनेशन लेटर भेज दिया गया. इससे पहले 21,000 लोगों को नौकरी से निकाला गया था.

Advertisement
post-main-image
ओरेकल ने एक बार फिर सुबह 6 बजे लोगों को नौकरी से निकाला है. (फाइल फोटो)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अमेरिकी टेक कंपनी ओरेकल ने 14 सितंबर को कई कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के लिए सुबह 6 बजे टर्मिनेशन लेटर मेल के जरिए भेजा, जो मार्च 2026 की छंटनी से समान था।
  • ओरेकल ने AI इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार के लिए भारी कर्ज लिया है और पेरोल खर्च कम करने के लिए कर्मचारियों की संख्या घटाने का निर्णय लिया है।
  • छंटनी के बाद कंपनी अपने AI-क्लाउड और डेटा सेंटर परियोजनाओं पर अधिक निवेश करेगी और इसके परिणामस्वरूप कर्मचारियों की संख्या में कमी जारी रह सकती है।

अमेरिकी टेक कंपनी ओरेकल (Oracle) ने एक बार फिर 31 मार्च, 2026 वाली घटना दोहराई है. उस दिन करीब 20-30 हज़ार लोगों को सुबह उठने से पहले ही एक मेल भेजा गया था. मेल में उनका टर्मिनेशन लेटर था. अब 14 सितंबर को फिर वही तरीका अपनाकर कंपनी ने कई लोगों को नौकरी से निकाल दिया है. दोनों ही घटनाओं में टाइमिंग भी कॉमन है. मेल सुबह 6 बजे ही भेजा गया. 

Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, बिज़नेस इनसाइडर ने ओरेकल के कुछ कर्मचारियों से बात की है. इसके अलावा कई लोगों ने लिंक्डइन, रेड्डिट और ब्लाइंड जैसे सोशल साइट पर पोस्ट कर इस छंटनी के बारे में बताया है. मेल में कंपनी ने ये नहीं बताया कि कितने लोगों को निकाला गया है. 

मेल में क्या कहा गया?

कंपनी ने अभी तक इस छंटनी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. लोगों का दावा है कि उन्हें मेल भेजा गया जिसमें लिखा था, 

Advertisement

“आज आपका आखिरी दिन है. ओरेकल की मौजूदा बिज़नेस ज़रूरतों पर अच्छी तरह विचार करने के बाद, हमने कंपनी में बड़े बदलाव के तहत आपकी भूमिका को खत्म करने का फैसला किया है.”

रिपोर्ट के मुताबिक कर्मचारियों से कहा गया कि उन्हें डॉक्यूमेंट साइन करके मेल पर जवाब देना है. उनसे ये भी कहा गया कि जल्द से जल्द जवाब दें और बताया कि कुछ ही देर में उनका लैपटॉप भी बंद हो जाएगा.  

इससे पहले मई, 2026 में कंपनी ने वित्तीय वर्ष ख़त्म होने के बाद बताया था कि अब तक 21,000 लोगों को निकाला गया है. कंपनी की सालाना रिपोर्ट के अनुसार, साल के आखिर में कर्मचारियों की संख्या लगभग 1,41,000 थी, जो एक साल पहले के लगभग 1,62,000 थी.

Advertisement

ये भी पढ़ें: 21 हजार लोगों की नौकरी छीनी, आगे भी ये होगा... इस कंपनी में काम करने वाले सतर्क रहें!

AI ने फिर खाई लोगों की नौकरी

कंपनी की ये छंटनी अचानक नहीं आई है. इंडिया टुडे डिजिटल ने पिछले महीने रिपोर्ट दी थी कि ओरेकल नौकरियों में कटौती की एक और दौर की तैयारी कर रहा है. कंपनी अपने AI इंफ्रास्ट्रक्चर को बनाने के लिए भारी कर्ज ले रही है और साथ ही पेरोल (कर्मचारियों की सैलरी) का खर्च भी कम करना चाहती है. 

कंपनी ने बताया है कि उसने 30 अरब डॉलर से ज्यादा के एडिशनल AI क्लाउड कॉन्ट्रैक्ट साइन किए हैं. इससे कंपनी को रेवेन्यू में भारी फायदा होने की उम्मीद है. छंटनी से Oracle की स्ट्रैटेजी का पता चलता है. एक तरफ वो हज़ारों लोगों को नौकरी से निकाल रही है. दूसरी तरफ, कंपनी AI-आधारित क्लाउड की मांग पर बड़ा दांव लगा रही है और डेटा सेंटर व उससे जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पर अरबों डॉलर खर्च कर रही है.

वीडियो: सरकारी नौकरी के लिए बेटी ने करवाई अपनी ही मां की हत्या

Advertisement