The Lallantop

चीन सीमा पर दुश्मन, अंदर बिजनेस पार्टनर, इंपोर्ट का आंकड़ा हैरान कर देगा

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस 5 महीने की अवधि के दौरान भारत ने चीन से सबसे ज्यादा सामान खरीदा है. इसके बाद दूसरे नंबर रूस रहा. भारत ने रूस से करीब 3.97 लाख करोड़ और अमेरिका से करीब 2.69 लाख करोड़ रुपये कीमत का सामान खरीदा.

Advertisement
post-main-image
भारत ने अमेरिका को 5 महीने में करीब 4.12 लाख करोड़ रुपये कीमत का सामान एक्सपोर्ट किया है (फोटो क्रेडिट: Business Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारत ने 1 अप्रैल से 31 अगस्त के बीच चीन से 65.49 अरब डॉलर मूल्य का सामान आयात किया, जो पिछले वर्ष के इसी अवधि के 51.56 अरब डॉलर से अधिक है।
  • भारत के चीन से बढ़े हुए आयात के पीछे उसकी बढ़ती वस्तु मांग और चीन की उत्पादन-सक्षमता का योगदान है, जबकि आयात में रूस और अमेरिका जैसे देशों की भी भूमिका रही है।
  • इस बढ़ोतरी के परिणामस्वरूप भारत का व्यापार घाटा बढ़ सकता है और सरकार आयात-निर्यात नीतियों में बदलाव कर अगले वित्तीय वर्षों में संतुलन बनाने का प्रयास कर सकती है।

भारत अब पहले के मुकाबले ज्यादा सामान खरीद रहा है. बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक कॉमर्स मिनिस्ट्री ने बताया कि 1 अप्रैल से 31 अगस्त के बीच चीन से भारत का आयात बढ़कर 65.49 अरब डॉलर (करीब 6.28 लाख करोड़ रुपये) हो गया. पिछले साल इसी दौरान 51.56 अरब डॉलर (करीब 4.94 लाख करोड़) का आयात किया गया था.

Advertisement

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस 5 महीने की अवधि के दौरान भारत ने चीन से सबसे ज्यादा सामान खरीदा है. इसके बाद दूसरे नंबर रूस रहा. भारत ने रूस से करीब 3.97 लाख करोड़ और अमेरिका से करीब 2.69 लाख करोड़ रुपये कीमत का सामान खरीदा. 

इसके अलावा भारत ने… 

Advertisement
  • संयुक्त अरब अमीरात से 2.31 लाख करोड़ रुपये,
  • दक्षिण कोरिया से 1.16 लाख करोड़ रुपये, 
  • और सऊदी अरब से 1.13 लाख करोड़ रुपये की कीमत का सामान खरीदा. 

इन देशों के अलावा भारत ने सिंगापुर, जापान, हांगकांग और जर्मनी से भी बड़ी मात्रा में आयात किया.

ये भी पढ़ें: ईरान-अमेरिका जंग के चलते अब आपके कपड़े भी महंगे होने वाले हैं? फैक्ट्रियों की हालत खराब

अमेरिका को सबसे ज्यादा निर्यात

वहीं, भारत से होने वाले निर्यात की बात करें तो अमेरिका इस मामले में पहले स्थान पर रहा है. पिछले 5 महीने में भारत ने अमेरिका को करीब 4.12 लाख करोड़ रुपये कीमत का सामान एक्सपोर्ट किया है. अप्रैल-अगस्त 2025-26 के दौरान यह 3.86 लाख करोड़ था. इसी तरह भारत ने संयुक्त अरब अमीरात को 1.30 लाख करोड़ रुपये कीमत का सामान एक्सपोर्ट किया. 

Advertisement

इसके अलावा चीन को भारत ने करीब 92 हजार करोड़ रुपये और सिंगापुर को करीब 91 हजार करोड़ रुपये कीमत का एक्सपोर्ट किया. कॉमर्स मिनिस्ट्री ने कहा कि अगस्त में भारत के कुल निर्यात में 25.41% की वृद्धि होने का अनुमान है. इसमें वस्तुओं का निर्यात 26.12% और सेवाओं का निर्यात 24.61% बढ़ा है.

वीडियो: पहले गाने से माहौल बनाने के बाद 'रामायण' अब क्या बड़ा खेल खेलने वाली है?

Advertisement