प्रकाश को ट्रेकिंग का बहुत शौक है, खाली समय में दुर्गम पहाड़ चढ़ना, साइक्लिंग करना उनका प्रिय काम था. वह एक डिसिप्लिन्ड प्रोफेशनल भी हैं, जो उतनी ही मेहनत और लगन के साथ अपना काम करते हैं. प्रकाश की पत्नी और दोस्तों का कहना है कि उनकी लाइफस्टाइल हेल्दी थी. वह कभी सिक लीव नहीं लेते थे और न कभी बीमार पड़े थे. लेकिन, पिछले साल नवंबर (2025) में प्रकाश की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई. उन्हें कैंसर जैसी बीमारी ने घेर लिया है.
38 साल के प्रकाश को हुआ रेयर कैंसर, इलाज में लगेंगे 3 करोड़, जानें क्या है बीमारी और कैसे कर पाएंगे मदद!
पहाड़ों और ट्रेकिंग के शौकीन 38 साल के प्रकाश की जिंदगी इन दिनों कैंसर वॉर्ड और घर तक सिमट गई है. टाटा मेमोरियल के कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टर्स का कहना है कि उन्हें एक रेयर कैंसर हुआ है. इस बीमारी के लिए दवा अभी पिछले महीने ही ईजाद हुई है.

इस बीमारी का नाम Periampullary Adenocarcinoma है. ये एक तरह का कैंसर है जो बहुत तेजी से प्रकाश के शरीर में फैल रहा है. ये इंफेक्शन उनके लिवर तक पहुंच गया है. हालांकि ये बीमारी लाइलाज नहीं है. इसका इलाज तो है, लेकिन ये काफी महंगा है. लिहाजा प्रकाश का परिवार लोगों से मदद की गुहार लगा रहा है.
रेयर कैंसर की वजह से डॉक्टर भी हैरानप्रकाश का कैंसर न सिर्फ दुर्लभ है, बल्कि यह मॉडर्न मेडिकल साइंस में कैंसर के सबसे जानलेवा डिजीज में से एक है. 'पेरियाम्पुलरी एडेनोकार्सिनोमा' दुनिया भर में 10 लाख लोगों में से कुछ को ही होता है. आमतौर पर यह 60 और 70 की उम्र के लोगों को होता है, लेकिन प्रकाश को यह 38 की उम्र में हुआ. इसमें भी, उनके ट्यूमर में एक खास KRAS जीन म्यूटेशन है. यह म्यूटेशन काफी खतरनाक है. इलाज की बात करें तो पिछले महीने तक दुनिया में कोई भी दवा इसे ठीक नहीं कर सकती थी. दशकों से, दुनिया भर के कैंसर रिसर्चर इस खास म्यूटेशन का इलाज लगभग असंभव मानते रहे.

बीते महीने तक यही माना जाता था कि इस बीमारी का इलाज मुमकिन नहीं है. लेकिन, अब FDA ने पहली बार इस म्यूटेशन को रोकने और ठीक करने के लिए बनी दवा को मंजूरी दी है. प्रकाश के मामले की खुद दो बार समीक्षा करने के बाद, टाटा मेमोरियल सेंटर ने भी इस दवा को हरी झंडी दिखाई है. टाटा के डॉक्टर्स के मुताबिक, यह दवा ही एकमात्र ऐसा इलाज है जो अब प्रकाश की मदद कर सकता है.
लेकिन इस इलाज का खर्च बहुत ज्यादा है. क्योंकि पहले तो ये दवा सिर्फ अमेरिका में ही उपलब्ध है. ऐसे में इसे पाने का मतलब है मेडिकल जांच, प्रिस्क्रिप्शन और इसे भारत लाने के लिए जरूरी इंपोर्ट प्रोसेस को पूरा करना. प्रकाश के डॉक्टरों ने अभी लगभग 3 करोड़ रुपये (3,40,000 अमेरिकी डॉलर) का खर्च बताया है. प्रकाश की मदद करने के लिए आप यहां क्लिक करके उन्हें सहयोग कर सकते हैं.
(यह भी पढ़ें: 1 साल के अद्वैत को बचाने के लिए चाहिए 10 करोड़ का इंजेक्शन)
प्रकाश की पत्नी रश्मि कैंसर के साथ इस जंग में मजबूती से खड़ी हैं. रश्मि ने उनके लिए फंड रेजिंग कैंपेन शुरू किया है. उन्होंने बताया, ‘इलाज के लिए करीब 3 करोड़ रुपये की जरूरत है. पिछले एक साल में हम प्रकाश के इलाज में अपनी पूरी कमाई और जमा पूंजी खर्च चुके हैं. परिवार और दोस्त हमारी मदद कर रहे हैं. लेकिन 3 करोड़ बहुत बड़ी रकम है.’ रश्मि कहती हैं कि प्रकाश मेरी जिंदगी में आए सबसे जिंदादिल और अनुशासित लोगों में से हैं. द लल्लनटॉप ने प्रकाश के परिवार से बात की तो उन्होंने बताया कि अब तक करीब 9 लाख रुपये इकठ्ठा किए जा चुके हैं. लेकिन अभी भी 2 करोड़ 91 लाख रुपये की और जरूरत है. प्रकाश को जल्द से जल्द दवा मिले, इसके लिए लोगों की मदद की जरूरत है. अब प्रकाश को नई जिंदगी देने की जिम्मेदारी सामूहिक है.
वीडियो: वरुण धवन ने घायल डांसर के इलाज के लिए इंस्टाग्राम के ज़रिए दिया डोनेशन











