The Lallantop

अरबों का बैंक घोटाला करते-करते हुआ प्यार, गर्लफ्रेंड को हर महीने देता था 10 लाख रुपये

CBI की जांच के मुताबिक, हरियाणा-चंडीगढ़ के 657 करोड़ रुपये के कथित बैंक घोटाले के आरोपी रिभव ऋषि ने अपनी गर्लफ्रेंड पर करोड़ों रुपये खर्च किए और उसे नौकरी छोड़ने के बदले हर महीने 10 लाख रुपये देने का वादा किया.

Advertisement
post-main-image
IDFC बैंक घोटाले के बीच चल रही थी लव स्टोरी. (Courtesy: India today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • हरियाणा-चंडीगढ़ के 657 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी रिभव ऋषि के एक महिला डांसर के साथ प्रेम संबंध और उसके लिए पैसे खर्च करने की CBI ने पुष्टि की है।
  • इस घोटाले की पृष्ठभूमि में आरोप है कि रिभव ने सरकारी खातों से फर्जी तरीके से करोड़ों रुपये निकाले और बैंक में ही अपनी गतिविधियां छुपाईं।
  • CBI जांच में प्रभावित महिला डांसर ने बताया कि रिभव ने उसके लिए लाखों रुपये खर्च किए और भविष्य में दुबई में साथ बसने का वादा किया था, मामले की विस्तृत छानबीन जारी है।

हरियाणा-चंडीगढ़ के कुख्यात 657 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले के साथ-साथ एक प्रेम कहानी भी चल रही थी. इस घोटाले में सरकारी खातों से फर्जी तरीके से सैकड़ों करोड़ रुपये निकाले गए थे. सीबीआई ने बताया कि इस घोटाले के मास्टरमाइंड रिभव ऋषि को एक महिला डांसर से प्यार हो गया था. वो उससे एक प्रोग्राम में मिला था, जहां वो डांसर की जॉब करती थी. सीबीआई की जांच के मुताबिक, प्यार में पड़ने के बाद रिभव ने उस डांसर की नौकरी छुड़वा दी थी और उसे हर महीने 10 लाख रुपये दिया करता था.

Advertisement

आरोप है कि रिभव ने अपनी गर्लफ्रेंड पर पानी की तरह पैसा बहाया. उसे थाईलैंड, मकाऊ और दुबई तक लेकर गया. उसके लिए करोड़ों का विला और घर भी खरीदा. इतना ही नहीं, रिभव ने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करके दुबई में बसने के वादे भी किए, जबकि वो पहले से शादीशुदा था. 

IDFC फर्स्ट बैंक से जुड़े इस घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है, जिसमें IAS पंकज अग्रवाल भी आरोपी हैं. इस जांच के दौरान ही सीबीआई को रिभव के बारे में ये जानकारी उसकी कथित गर्लफ्रेंड ने ही दी है, जो अब इस केस में अहम गवाह भी है. वह बिहार के सीवान की रहने वाली है.

Advertisement
महिला ने क्या बताया?

CBI की जांच में महिला ने बताया कि रिभव ऋषि मार्च-अप्रैल 2025 में चंडीगढ़ के एक कार्यक्रम में गया था. यहीं वो उससे पहली बार मिला. वह उस प्रोग्राम में डांस कर रही थी. रिभव को वो पसंद आ गई. हालांकि, उस दिन उसकी डांसर से कोई बातचीत नहीं हुई. एक-दो महीने के बाद वह दोबारा महिला से मिला. इसके बाद मुलाकातों का सिलसिला चल पड़ा. एक मुलाकात मुंबई के सेंट रेजिस होटल में हुई. वहां रिभव ने डांसर को बताया कि वह उससे प्यार करता है. 

अपने बारे में रिभव ने बताया कि वह एक कंपनी में इवेंट प्लानर है. ये वही कंपनी थी, जिसे सरकारी पैसों की हेराफेरी के लिए रिभव ने बनाया था. इसके अलावा महिला को रिभव ने बताया कि वह चावल के एक्सपोर्ट-इंपोर्ट का काम भी करता है. साथ ही IDFC फर्स्ट बैंक में मैनेजर भी है.

महिला ने CBI को बताया कि रिभव ने जब उसे प्रपोज किया तब वो किसी रिलेशनशिप में नहीं थीं. उसने उनसे कहा कि वह उनका और उनके परिवार का भी ख्याल रखेगा. उसने ये तक कहा कि वह अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करेगा. बात यहीं तक नहीं थी. रिभव ने महिला के लिए दिल्ली के द्वारका इलाके में करोड़ों का घर खरीदने में मदद की. इसके लिए 1 लाख रुपये बतौर टोकन मनी दिए. घर की कुल कीमत 3.10 करोड़ रुपये थी, जो कैश में दिए गए थे. इसमें से महिला ने 49 लाख रुपये दिए थे. बाकी के पैसे रिभव की ओर से दिए गए. महिला 2 जनवरी 2026 से इसी घर में रह रही है.

Advertisement
डांसर की नौकरी छुड़ाई

प्यार में इंसान क्या-क्या करता है. महिला डांसर के तौर पर काम करती थी. रिभव को ये पसंद नहीं था. उसने गर्लफ्रेंड से ये जॉब छोड़ने को कहा. वो नहीं मानी तो एक बड़ा ऑफर दिया कि इसके एवज में वो हर महीने उसे 10 लाख रुपये देगा. इस तरह से रिभव ने महिला को कुल 56 लाख रुपये दिए थे. इसके बाद से महिला ने डांसर की नौकरी छोड़ दी. वह रिभव के साथ पार्टियों में भी जाती लेकिन दो या तीन पार्टियों को छोड़कर वह उसकी किसी पार्टी में डांस नहीं करती थी. उन्होंने बताया कि रिभव को ये पसंद नहीं था और वह उन्हें किसी भी पार्टी में डांस नहीं करने देता था. 

ये भी पढ़ेंः कैश, गोल्ड, एस्कॉर्ट सर्विस... हरियाणा में सरकारी खाता खाली करने वाले अफसरों ने अय्याशी की हदें तोड़ दीं

दिल्ली-चंडीगढ़-गोवा के कई होटलों में रुकी

रिभव के साथ रिलेशनशिप के दौरान महिला उसके साथ चंडीगढ़ के नोवोटेल, हॉलिडे इन और हयात जैसे होटलों में ठहरी. दिल्ली में भी वह अंदाज, JW मैरियट और ITC मौर्या जैसे होटलों में रुकी. गोवा में वह ताज होटल में रिभव के साथ रही. रिभव उसे लेकर मकाऊ, थाईलैंड और बाद में दुबई भी गया. दुबई में रिभव महिला को एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के पास बने एक विला में लेकर गया और बोला कि 5-10 साल बाद वो उसके साथ दुबई में बसना चाहता है. इसी के लिए उसने ये घर चुना है. इसी साल जनवरी में वो फिर दुबई गए थे. तब वहां रिभव ने एक टोयोटा लैंड क्रूजर भी बुक की थी. 

महिला ने बताया कि रिभव की पार्टियों में घोटाले से जुड़े दूसरे आरोपी भी आते थे. रिभव और एक अन्य आरोपी को छोड़कर बाकी सारे लोग एस्कॉर्ट्स सर्विसेज भी लेते थे. इस घोटाले में IAS अधिकारी पंकज अग्रवाल भी आरोपी हैं. महिला ने बताया कि अग्रवाल भी रिभव की 6-7 पार्टियों में शामिल हुए थे. वह डांसरों पर पैसे उड़ाते थे और एस्कॉर्ट्स की सेवाएं भी लेते थे.

वीडियो: CJI सूर्यकांत को Ex Navy Chief समेत 2000 लोगों की चिट्ठी, SIR रोकने की मांग

Advertisement