जम्मू-कश्मीर के CISF कैंप में गोलीबारी की खबर है, जिसमें 4 जवानों की जान चली गई. बताया गया कि CISF के ही एक कर्मी ने अपने सहकर्मियों पर गोली चला दी. इसमें 4 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी बाद में मौत हो गई. सीआईएसफ हैडक्वाटर ने घटना को लेकर कोर्ट आफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं. वहीं, डीजी सीआईएसफ पूरी घटना की मॉनीटरिंग कर रहे हैं.
जम्मू-कश्मीर में CISF जवान ने अपने चार साथियों की गोली मार कर हत्या की
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सेवा-2 हाइडल पावर प्रोजेक्ट के CISF कैंप में एक जवान ने अपने सहकर्मियों पर कथित तौर पर गोली चला दी, जिसमें 4 जवानों की मौत हो गई.
Advertisement

सीआईएसएफ कैंप में गोलीबारी से 4 जवानों की मौत. (सांकेतिक तस्वीरः India today)
Advertisement
इंडिया टुडे से जुड़े कमलजीत और जितेंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना कठुआ जिले की बशोली तहसील में सेवा-2 हाइडल पावर प्रोजेक्ट पर हुई. ये इलाका हिमाचल प्रदेश की सीमा के पास है. इसकी सीमा हिमाचल के चंबा जिले से लगती है.
ये भी पढ़ेंः आपसी मतभेद या सुसाइड, प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का क्या है कारण?
Advertisement
CISF जवानों के बीच लड़ाई की वजह अभी पता नहीं चली है. Fratricide (आपसी गोलीबारी) बताई जा रही इस घटना में 4 जवानों की मौत हुई है, जिसमें एक CISF का असिस्टेंट कमांडेंट रैंक का अधिकारी भी शामिल है. CISF ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं. और जानकारी की प्रतीक्षा है.
यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है.
वीडियो: मुंबई के शिवाजी पार्क में सीजेपी को प्रदर्शन की अनुमति से इनकार, अभिजीत दिपके ने क्या ऐलान किया?
Advertisement












