The Lallantop

FSSAI की रेड: दिल्ली के महंगे होटल के किचन में मिले कॉकरोच और सड़े-गले फल, लाइसेंस सस्पेंड

दिल्ली के महंगे होटल सेवन सीज हॉस्पिटैलिटी का लाइसेंस फूड रेगुलेटर FSSAI ने रद्द कर दिया है. होटल के किचन में काफी गंदगी थी. खाना बनाने वाली जगह पर मक्खियां और कॉकरोच घूम रहे थे.

Advertisement
post-main-image
जांच के दौरान दूषित खाना पकाने का तेल भी पाया गया (Courtesty: www.sevenseashotel.com)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • FSSAI ने दिल्ली के सेवन सीज हॉस्पिटैलिटी होटल का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है क्योंकि जांच में कई गंभीर खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पाए गए थे।
  • होटल में गंदगी, खराब तेल, सड़ी हुई सामग्री और साफ-सफाई की कमी के कारण FSSAI ने निरीक्षण किया था, जिसमें नियमों का केवल 30% पालन पाया गया था।
  • लाइसेंस निलंबन के बाद होटल को खाना-पीना व्यवसाय पूरी तरह बंद करना होगा और 74 किलोग्राम से अधिक अवैध खाद्य सामग्री नष्ट की गई है।

दिल्ली के सेवन सीज हॉस्पिटैलिटी होटल का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है. खाने-पीने की चीजों की गुणवत्ता और सुरक्षा पर नजर रखने वाली सरकारी संस्था FSSAI ने  होटल का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है . फूड सेफ्टी एंड स्टैंर्डडर्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने बताया कि चेकिंग के दौरान ‘गंभीर अनियमितताएं’ मिली थीं. होटल ने नियमों का खुले आम उल्लंघन किया था.

Advertisement

बुधवार 30 सितंबर को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में फूड रेगुलेटर ने यह जानकारी दी. इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक फूड रेगुलेटर ने बताया कि कंपनी ने नियमों का सिर्फ 30% ही पालन किया था.

Advertisement

ये भी पढ़ें: ATM चार्ज से LPG सब्सिडी तक, 1 अक्टूबर से होने जा रहे ये 5 बदलाव जान लीजिए नहीं तो फंसेंगे!

किचन से आ रही थी बदबू, गंदा पानी भी जमा मिला 

FSSAI ने बताया कि जहां खाना बन रहा था वहां पानी जमा था. बदबू और गंदगी के साथ ही साफ-सफाई का भी ध्यान नहीं रखा गया था. इसके अलावा, टमाटर, पपीता, गुड़ और काजू पर फफूंद लगी हुई थी. इतना ही नहीं सड़ी हुई शिमला मिर्च और खाना पकाने के लिए खराब तेल का इस्तेमाल किया जा रहा था.

नियामक ने बताया कि जहां खाने-पीने की चीजें रखी जा रही थीं वहां ढेरों कमियां मिलीं. शाकाहारी और मांसाहारी खाने को अलग-अलग रखने की उचित व्यवस्था नहीं थी.

Advertisement

पेस्ट कंट्रोल भी ठीक से नहीं किया गया था. जहां खाने की चीजें रखी हुईं थीं वहां कॉकरोच और मक्खियां मंडरा रही थीं. इन्फ्रास्ट्रक्चर के तौर पर काफी कमियां थीं. FSSAI के अधिकारियों ने करीब 74 किलोग्राम/लीटर खाद्य पदार्थों को नष्ट किया. ये सारी सामग्री नियमों के मुताबिक नहीं थे.

खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को देखते हुए एफएसएसएआई ने सेवन सीज हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. लाइसेंस निलंबित रहने तक कंपनी को खाने-पीने से जुड़ा पूरा बिजनेस बंद रखने का आदेश दिया गया है.

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के बहाने किस पर निशाना साधा?

Advertisement