The Lallantop

ईरान-इजरायल जंग के बीच PM मोदी ने नेतन्याहू और UAE के राष्ट्रपति को लगाया फोन, क्या बातें हुईं?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान से फोन पर बातचीत की और खाड़ी देश पर हुए हालिया हमलों की कड़ी निंदा की. उन्होंने इस कठिन समय में यूएई के साथ भारत की एकजुटता भी व्यक्त की.

Advertisement
post-main-image
ईरान-इजरायल जंग के बीच पीएम मोदी ने नेतन्याहू और UAE के राष्ट्रपति को घुमाया फोन | फ़ाइल फोटो: आजतक

ईरान और अमेरिका-इजरायल में शुरू हुई जंग के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की है. फोन पर हुई इस बातचीत में उन्होंने क्षेत्रीय स्थिति पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने हाल के घटनाक्रमों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया. पीएम मोदी ने क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए तनाव कम करने की आवश्यकता पर जोर दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पीएम मोदी ने इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की है. पीएम ने एक्स पर लिखा, ‘इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा करने के लिए टेलीफोन पर बात हुई.’ पीएम ने बताया कि बातचीत के दौरान उन्होंने नेतन्याहू को हाल के घटनाक्रमों पर भारत की चिंताओं से अवगत कराया और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया. साथ ही भारत ने शत्रुता को शीघ्र समाप्त करने की आवश्यकता को दोहराया.

UAE के राष्ट्रपति से क्या बात हुई?

बेंजामिन नेतन्याहू से बात करने से पहले पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की. उन्होंने बातचीत के दौरान संयुक्त अरब अमीरात पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और इन हमलों में जान गंवाने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की.

Advertisement

PM ने एक्स पोस्ट में लिखा,

‘मैंने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति, मेरे भाई शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की. मैंने संयुक्त अरब अमीरात पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और इन हमलों में जान गंवाने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. भारत इस कठिन समय में संयुक्त अरब अमीरात के साथ एकजुटता से खड़ा है.’

Advertisement

पीएम ने आगे लिखा,

‘मैंने संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले भारतीय समुदाय की देखभाल करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया. हम तनाव कम करने, क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करते हैं.’

बता दें कि ईरान पर अमेरिका और इजरायल ने हमला किया है. इसके बाद से ईरान भी लगातार कतर, यूएई, बहरीन और सऊदी अरब जैसे देशों में स्थित अमेरिका के सैन्य अड्डों को निशाना बना रहा है. 

वीडियो: ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले को लेकर अन्य देशों ने क्या कहा?

Advertisement