The Lallantop

भारत में सबसे लंबे समय तक 'हेड ऑफ गवर्नमेंट' रहने का रिकॉर्ड, PM मोदी ने किसको पछाड़ा?

PM Modi ने रविवार, 22 मार्च को शासन में रहते हुए 8 हजार 931 दिन पूरे कर लिए है. इससे पहले यह रिकॉर्ड सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग (Pawan Chamling) के नाम था.

Advertisement
post-main-image
प्रधानमंत्री मोदी देश में लंबे समय तक सरकार के प्रमुख बनने वाले नेता बने. (फोटो- इंडिया टुडे)

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे लंबे समय तक ‘सरकार का प्रमुख’ रहने वाले नेता बन गए हैं. रविवार, 22 मार्च को इसके लिए उन्हें गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से लेकर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ तक से बधाईयां मिलीं. उनसे पहले यह रिकॉर्ड सिक्किम के मुख्यमंत्री के पवन कुमार चामलिंग के नाम था. चामलिंग 8 हजार 930 दिनों तक सिक्किम के मुख्यमंत्री रहे थे. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी को रविवार, 22 मार्च को 'हेड ऑफ द गवर्नमेंट' रहते हुए  8 हजार 931 दिन हो गए. यह पवन कुमार चामलिंग के कुल कार्यकाल से एक दिन ज्यादा है. बता दें कि नरेंद्र मोदी ने 2024 में तीसरी बार देश के पीएम पद की शपथ ली थी. उनका तीसरा कार्यकाल 2029 तक रहेगा. उनसे पहले सबसे ज्यादा समय तक 'हेड ऑफ गवर्नमेंट' रहने का रिकॉर्ड सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के नाम था. 

चामलिंग सिक्किम में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले भारतीय नेता के रूप में जाने जाते हैं. उन्होंने साल 1994 से 2019 तक सिक्किम सरकार के मुखिया के तौर पर काम किया. इस अवधि में वो 8 हजार 930 दिनों तक मुख्यमंत्री पद पर रहे. वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर 8 हजार 931 दिन का कार्यकाल पूरा कर लिया है.

Advertisement
Pawan Chaming
सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग. (फोटो-X-Pawan Chamling)

पीएम मोदी 7 अक्टूबर, 2001 से 21 मई, 2014 तक 13 साल से ज्यादा समय तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे. इस दौरान वह गुजरात के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता भी बने. उन्होंने 2001, 2002, 2007 और 2012 में लगातार चार बार गुजरात के सीएम पद की शपथ ली. बाद में साल 2014 में लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के भारी जीत हासिल करने के बाद वो भारत के प्रधानमंत्री बने. उनके चेहरे पर बीजेपी ने 2019 और 2024 में भी जीत हासिल की. इस तरह नरेंद्र मोदी तीन बार भारत के प्रधानमंत्री बने. ऐसा करने वाले वो जवाहर लाल नेहरू के बाद अकेले नेता हैं.

यह भी पढ़ें: हिमंता की 5 साल में प्रॉपर्टी हुई दोगुनी, खेती की कोई जमीन नहीं, हलफनामे में और क्या बताया?

प्रधानमंत्री मोदी से पहले देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके हैं. नेहरू ने साल 1952, 1957 और 1962 में लगातार चुनाव जीते थे. 

Advertisement
Jawahar Lal Neharu
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू. (फोटो- इंडिया टुडे)

बता दें कि प्रधानमंत्री के इस नये रिकॉर्ड पर देश के नेता बधाई दे रहे हैं. गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पीएम मोदी के लिए बधाई दी.

वीडियो: Farsa Baba Death: समर्थकों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए क्या आपबीती बताई?

Advertisement