The Lallantop

गेट से निकला, जमीन पर गिराया, पैर-हाथ नोच डाले... कपल पर पिटबुल का ये अटैक भयानक है

Patiala Pitbull Dog Attack: पटियाला में किराए का मकान देखने पहुंचे एक कपल पर पिटबुल ने बुरी तरह हमला कर दिया. दोनों पति-पत्नी को कई जगह नोचा. जमीन पर गिरा दिया, खून निकाल दिया. शरीर पर कई जगह टांके आए, अस्पताल में भर्ती हैं. इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है.

Advertisement
post-main-image
पिटबुल के हमले का सीसीटीवी सामने आया है (PHOTO- India Today, Adobe Stock)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पटियाला के घुम्मन नगर इलाके में किराए के मकान देखने आए एक कपल पर पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने हमला किया, जिससे कपल गंभीर रूप से घायल हो गया और महिला की मेजर सर्जरी हुई।
  • कुत्तों के काटने के कई विवादों के कारण सुप्रीम कोर्ट तक मामले पहुंचे हैं और पटियाला में पिटबुल नस्ल के खतरनाक कुत्ते द्वारा हुई हिंसक घटना ने इस शिकायत को मजबूती दी है।
  • इस घटना के बाद मेयर कुंदन गोगिया ने पिटबुल जैसे नस्ल के कुत्तों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है और पुलिस कुत्ते के मालिक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Patiala Pitbull Attack: कुत्तों के काटने को लेकर बीते कुछ सालों से भारी बवाल होता आया है. आवारा कुत्तों का मामला तो सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया. अब एक मामला पटियाला से सामने आया है. यहां किराए के लिए मकान देखने गए एक कपल पर कुत्ते ने अटैक कर दिया. कुत्ते का मालिक चिल्लाता रहा, लेकिन वो रुका नहीं. लिहाजा कपल गंभीर रुप से घायल हो गया.

Advertisement
किराए के लिए मकान देखने गया था कपल

पटियाला में रहने वाले अंकित सभरवाल 11 अगस्त की शाम अपनी पत्नी के साथ एक मकान देखने पहुंचे. ये मकान पटियाला के ही घुम्मन नगर इलाके में पड़ता है. अंकित एक प्रॉपर्टी डीलर से मिलने पहुंचे. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक अंकित ने जैसे ही मेन गेट खोला, वैसे ही अंदर मौजूद कुत्ते ने हमला कर दिया. ये पिटबुल नस्ल का कुत्ता था जो बहुत ही खतरनाक नस्ल है.

अंकित ने बताया कि कुत्ते ने सबसे पहले उनकी पत्नी को निशाना बनाया और उन्हें बुरी तरह नोचना शुरू कर दिया. उनकी दोनों बाजुओं और जांघों पर गहरा नुकसान हुआ है. उन्हें तुरंत मेजर सर्जरी करानी पड़ी. वह अभी भी डॉक्टरों की निगरानी में हैं. अंकित बताते हैं,

Advertisement

‘मैं अपनी पत्नी को बचाने के लिए कुत्ते से भिड़ गया, जिससे मेरे पैर, बैक और पूरे शरीर पर गहरे जख्म हुए हैं और जगह-जगह टांके आए हैं. वह कुत्ता इतना खूंखार था कि अपने मालिक के चिल्लाने और रोकने पर भी नहीं रुका. अगर आसपास के लोग लाठियां लेकर न दौड़ते, तो वह हमारी गर्दन फाड़ देता और हमें जिंदा न छोड़ता. हमें सिर्फ और सिर्फ सख्त कानूनी कार्रवाई और इंसाफ चाहिए.’

(यह भी पढ़ें: आवारा कुत्तों को खूंखार बनाने में डॉग लवर्स ने भी कोई गलती की है?)

पिटबुल के हमले का सीसीटीवी सामने आया

इस घटना में घायल कपल पर पिटबुल के हमले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इस फुटेज में दिख रहा है कि कैसे पिटबुल अचानक दोनों पर टूट पड़ता है. चीख-पुकार सुनकर घर से एक महिला हाथ में डंडा लेकर बाहर आती है और कुत्ते को मारने कोशिश करती है. लेकिन हिंसक हो चुका पिटबुल पीछे हटने के बजाय नोचता रहता है. इसके बाद आसपास के दो-तीन लोग डंडे लेकर पहुंचे और भारी मशक्कत के बाद घायल कपल को कुत्ते के जबड़े से छुड़ाया.

Advertisement
घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा 

इस घटना के बाद आसपास के लोगों में काफी गुस्सा है. पटियाला के मेयर कुंदन गोगिया ने भी इस मामले में एक्शन लेने की बात कही है. उन्होंने कहा कि शहर में पिटबुल जैसे खतरनाक नस्ल के कुत्तों पर पूरी तरह बैन लगाया जाएगा. उन्होंने बताया कि नगर निगम की हाउस मीटिंग में इस मसले पर विशेष प्रस्ताव लाया जाएगा. फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर कुत्ता मालिक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है.

वीडियो: पिटबुल और रॉटवाइलर कुत्ते ने अब किसी को काटा तो मालिक की खैर नहीं

Advertisement