जनता दल सेक्युलर (JDS) के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना रेप के मामले में बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद है. तलाशी के दौरान उसके पास से एक मोबाइल फोन मिला है, जिसमें 90 से ज्यादा पॉर्न वीडियोज मिले हैं. जेल में उसके पास फोन कैसे आया और फोन में इतने सारे पॉर्न वीडियोज कैसे आए? इस पर सवाल उठ रहे हैं. मामला सामने आने के बाद जेल के असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट को सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं, बेंगलुरु सेंट्रल जेल के सुपरिटेंडेंट को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.
रेपिस्ट पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना की जेल में मौज, फोन में मिले 90 पॉर्न वीडियो
Bengaluru जेल में बंद पूर्व सांसद Prajwal Revanna के मोबाइल फोन से करीब 90 पॉर्न वीडियो मिले हैं. लापरवाही के आरोप में जेल के असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट को सस्पेंड कर दिया गया है और सुपरिटेंडेंट को नोटिस मिला है.

प्रज्वल रेवन्ना बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है. 11 अगस्त को सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) ने हाई-सिक्योरिटी जेल में बंद हाई-प्रोफाइल कैदियों और दूसरे कैदियों पर छापेमारी की. रेड के वक्त उसके पास मोबाइल फोन मिला. वह बाकी कैदियों की तरह यूनिफॉर्म में भी नहीं था. CCB के सूत्रों ने इंडिया टुडे को यह जानकारी दी.
DGP ने क्या बताया?कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक (जेल और सुधार सेवाएं) आलोक कुमार ने बताया,
“प्रज्वल के बैरक की 4-5 घंटे तलाशी ली गई. उसने जेल के तय किए गए कपड़े भी नहीं पहने थे. मैंने खास तौर पर इस बारे में सवाल किया. हमें तीन महीने पहले इसकी शिकायत मिली थी. उस समय मैंने एक मेमो जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि सभी दोषी कैदियों को जेल के नियमों के मुताबिक, जेल के कपड़े पहनने चाहिए. लेकिन इसके बाद भी नियम नहीं माने गए. हमने बेंगलुरु सेंट्रल जेल के SP को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, क्योंकि उनके इलाके में ऐसी घटनाएं हो रही थीं और इसमें खामियां थीं.”
फोन से मिला पोर्नोग्राफिक कंटेंटइंडिया टुडे से जुड़े सगायराज की रिपोर्ट के मुताबिक, फोन में ज्यादातर इंडियन पोर्नोग्राफिक कंटेंट था. पुलिस को फोन में ऐसी पेपर कटिंग्स भी मिली हैं, जिनमें महिलाओं को कम कपड़ों में दिखाया गया है. DGP आलोक कुमार ने कहा कि फोन जब्त कर लिया गया है. अब इसकी जांच की जाएगी कि उसके पास फोन कैसे आया और पोर्नोग्राफिक कंटेंट किसने दिया. फिलहाल, ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट इराना रंगापुर को सस्पेंड कर दिया गया है.
ये भी पढ़ें: बलात्कारी प्रज्वल रेवन्ना पर 11.60 लाख का जुर्माना, 11.25 लाख रुपये पीड़िता को, बाकी रकम का क्या होगा?
प्रज्वल जनता दल (सेक्युलर) पार्टी का पूर्व सांसद है. वह एक मजबूत पॉलिटिकल फैमिली से आता है और अगस्त 2025 से उम्रकैद की सजा काट रहा है. रेप के कई मामलों, ब्लैकमेलिंग और अपहरण के मामले में उसे दोषी माना गया था.
यह पूरा मामला अप्रैल 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले सामने आया था. प्रज्वल के घर में काम करने वाली एक महिला ने उस पर यौन हिंसा का आरोप लगाया था. जांच हुई तो कई और मामले सामने आए. कई महीनों की जांच और कोर्ट-कचहरी के बाद प्रज्वल को अगस्त 2025 को दोषी ठहराया था.
वीडियो: प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद, कोर्ट की सुनवाई में क्या-क्या हुआ?










