कई बार ऐसा होता है कि आदर्शवादी बातें करने वाले लोग हकीकत में इसके उलट होते हैं. कुछ ऐसा ही छत्तीसगढ़ कैडर के 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी राहुल बंसल की है. IPS बंसल का नाम दो पुलिसकर्मियों के साथ एक शिकायत में आया है. इस शिकायत में आरोप है कि साइबर फ्रॉड के एक मामले को सुलझाने के लिए 1 करोड़ रुपये की रिश्वत ली गई थी. इस केस के सामने आने के बाद IPS बंसल का एक वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो सिविल सर्विस में आने की तैयारी के दौरान उनके मॉक इंटरव्यू का है. पहले यही जान लेेते हैं कि वीडियो में क्या है.
मॉक इंटरव्यू में ₹500 की रिश्वत दिया था ज्ञान, IPS बनते ही ₹1 करोड़ के करप्शन का लगा आरोप
छत्तीसगढ़ कैडर के IPS अधिकारी Rahul Bansal का पुराना मॉक इंटरव्यू वीडियो वायरल है. वीडियो में वे भ्रष्टाचार पर बात करते दिखते हैं. अब एक साइबर फ्रॉड केस में उन पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगा है.

यूपीएससी की तैयारी करवाने वाले कोचिंग संस्थान भी इंटर्नल रूप में प्री, मेंस ,इंटरव्यू वगैरह करवाते हैं. ये कैंडिडेट्स की तैयारी में काफी अहम भूमिका निभाता है. इसी में जो लोग सेलेक्ट हो जाते हैं, उनका मॉक इंटरव्यू रिलीज किया जाता है. ऐसा ही एक मॉक इंटरव्यू राहुल बंसल का भी है. वीडियो में बंसल भ्रष्टाचार और पुलिस सुधारों की जरूरत के बारे में बता रहे हैं. वे कहते हैं,
कुछ भ्रष्ट और अक्षम लोग होते हैं. लेकिन आप पूरे सिस्टम को दोष नहीं दे सकते.
इसके बाद वे अपना अनुभव भी बताते हैं. वो बताते हैं कि कैसे उनसे कथित तौर पर रिश्वत मांगी गई थी. बंसल के अनुसार, उनके भाई IIT कानपुर में पढ़ रहे थे और उन्हें एक पेपर प्रेजेंटेशन के लिए अमेरिका जाना था. वीजा अप्लाई करने के लिए उन्हें तुरंत बर्थ सर्टिफिकेट की जरूरत थी. बंसल ने आरोप लगाया कि एक पंचायत अधिकारी ने कम समय में सर्टिफिकेट जारी करने के लिए 500 रुपये मांगे. उन्होंने बताया कि यह सब उन्हें बहुत बुरा लगा था. उन्होंने पुलिसिंग और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में सुधार की जरूरत पर भी जोर दिया. लेकिन अब कुछ सालों बाद खुद उन पर रिश्वत लेने का आरोप लगा है.
रिश्वत कांड के बाद फिर से वीडियो चर्चा मेंराहुल बंसल के इस मॉक इंटरव्यू वीडियो की काफी चर्चा हुई थी. अब यह क्लिप फिर से वायरल हो रही है. लेकिन इस बार क्लिप एक अलग वजह से वायरल हो गई है. दरअसल छत्तीसगढ़ कैडर के IPS बंसल का नाम दो पुलिसकर्मियों के साथ एक शिकायत में आया है. इस शिकायत में आरोप है कि साइबर फ्रॉड के एक मामले को सुलझाने के लिए 1 करोड़ रुपये की रिश्वत ली गई. सिविल सर्विस की तैयारी के दौरान बंसल ने जो बातें कही थीं और अब उन पर जो आरोप लगे हैं, उसके बाद उनका पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है.
दिल्ली की एक स्पेशल CBI कोर्ट में दायर शिकायत में IPS बंसल, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार राठौर और कॉन्स्टेबल अंशुल शर्मा का नाम आया है. उन पर कथित तौर पर 1 करोड़ रुपये रिश्वत लेने का आरोप है. शिकायत में आरोप है कि यह पैसा साइबर फ्रॉड के एक मामले को सुलझाने के लिए यह घूस मांगी गई थी. स्पेशल कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस और सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के डायरेक्टर से 'एक्शन टेकन रिपोर्ट' (की गई कार्रवाई की रिपोर्ट) मांगी है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक शिकायतकर्ता ने कथित लेन-देन से जुड़े डिजिटल सबूत भी पेश किए हैं. इनमें WhatsApp बातचीत और कॉल रिकॉर्डिंग शामिल हैं.
(यह भी पढ़ें: घूसखोर सिपाही को पकड़ने गई ACB, चकमा देकर पुलिस की गाड़ी से ही भाग गया)
कौन हैं IPS बंसल?इंडियन पुलिस सर्विस में शामिल होने से पहले, बंसल इनकम टैक्स इंस्पेक्टर के तौर पर काम करते थे. IPS अधिकारी के तौर पर उनकी पहली फील्ड पोस्टिंग छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में सिटी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस के तौर पर हुई थी. साइबर फ्रॉड मामले से जुड़े आरोप इसी पोस्टिंग के दौरान सामने आए. शिकायत के अनुसार, 1 करोड़ रुपये की कथित पेमेंट में एक बार में करने के बजाय दो किश्तों में किया गया था. इसमें दावा किया गया है कि मई 2026 में हवाला के जरिए 50-50 लाख रुपये के दो पेमेंट किए गए थे. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
वीडियो: 10 लाख की रिश्वत का आरोपी IAS बना Revenue Deputy Secretary









