पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. बुधवार (7 अक्टूबर) को विमान पर बिजली गिर गई. बिजली गिरने की वजह से प्लेन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. आनन फानन में फ्लाइट की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. राहत की बात है कि प्लेन में सवार किसी यात्री और क्रू मेंबर को नुकसान नहीं पहुंचा है. विमान में करीब 104 पैसेंजर्स सवार थे. इसी फ्लाइट को वापस लखनऊ से अहमदाबाद के लिए भी रवाना होना था. हालांकि, टेक्निकल फॉल्ट होने की वजह से उड़ान रद्द कर दी गई.
17000 फीट की ऊंचाई पर इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, अगला हिस्सा टूटा, इमरजेंसी लैंडिंग
Indigo Flight Lightning Strike: इंडिगो विमान 6E925 पर बिजली गिर गई. बुधवार (7 अक्टूबर) की शाम विमान 17000 फीट की ऊंचाई पर था. इस हादसे में प्लेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है. आनन फानन में फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.

दरअसल, बुधवार, 7 अक्टूबर को इंडिगो की फ्लाइट 6E925 ने पटना से लखनऊ के लिए उड़ान भरी थी. इंडिया टुडे से जुड़े आशीष श्रीवास्तव की रिपोर्ट के मुताबिक, प्लेन ने दोपहर 3:10 बजे पटना एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए उड़ान भरी. फ्लाइट को 4:20 बजे लखनऊ पहुंचना था. हादसे की वजह से 4:05 बजे ही इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी.
17000 फीट पर हादसारिपोर्ट के मुताबिक, जब इंडिगो की फ्लाइट 6E925 लखनऊ के पास करीब 17000 फीट की ऊंचाई पर था. उसी समय खराब मौसम की वजह से आकाशीय बिजली प्लेन के नोज (कॉकपिट के सामने वाला हिस्सा) पर गिर गई. इससे फ्लाइट का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि, पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए प्लेन को संभाला और फौरन लखनऊ ATC (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) से संपर्क किया. ATC ने रनवे खाली करवाया. साथ ही एंबुलेंस समेत तमाम इमरजेंसी सुविधाओं को वहां तैनात किया गया. इसके बाद फ्लाइट को लैंड कराया गया.
प्लेन में सवार सभी पैसेंजर्स को सुरक्षित उतारा गया. इसके बाद इंजीनियर्स की टीम ने फ्लाइट की जांच की. टेक्निकल फॉल्ट होने की वजह से प्लेन को लखनऊ एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया. बता दें कि इसी फ्लाइट को 6E6968 लखनऊ से अहमदाबाद के लिए रवाना होना था. हादसे के बाद उड़ा कैंसिल कर दी गई.
यह भी पढ़ें: भारतीय मूल के पायलट ने इजरायल जा रहे प्लेन को क्रैश होने से बचाया: रिपोर्ट्स
इंडिगो ने पैसेंजर्स के लिए दूसरे फ्लाइट की व्यवस्था की. जो देर शाम 6:22 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिए रवाना हुई.
वीडियो: Rajpal Yadav के पैसे भी ‘अता पता लापता’, CJI ने क्यों कहा ‘अच्छी फिल्म बनाओ’?











