The Lallantop

खुद को एंटी ड्रग्स संगठन का प्रदेश अध्यक्ष बताता था, छापा पड़ा तो घर में निकला MDMA

Kerala News: केरल के रहने वाले इस शख्स को MDMA ड्रग रखने और इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. वो खुद को एक एंटी ड्रग संगठन का प्रदेश अध्यक्ष बताता था और एक आईडी कार्ड भी बनवा रखा थी. पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है.

Advertisement
post-main-image
केरल में एक फेक एंटी ड्रग संगठन से जुड़े युवक के घर से ड्रग बरामद किया गया है. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • केरल के पतनमतिट्टा जिले में पुलिस ने 25 वर्षीय शार्फिन सेबेस्टियन के घर से लगभग 1.590 ग्राम MDMA सहित ड्रग्स संबंधित उपकरण बरामद कर उसे गिरफ्तार किया।
  • पुलिस ने ऑपरेशन तूफान के तहत जिले में ड्रग रैकेट का खुलासा करने के प्रयास में शार्फिन के घर तलाशी ली, जहां उसे एंटी ड्रग्स नामक काल्पनिक संगठन का प्रदेश अध्यक्ष बताया गया।
  • शार्फिन के खिलाफ पहले से ड्रग्स और अपराध के मामले दर्ज हैं, कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजते हुए आगे की जांच के आदेश दिए हैं।

केरल के पतनमतिट्टा (Pathanamthitta) जिले में एक 25 साल के युवक के घर से MDMA ड्रग बरामद किया गया. पुलिस को तलाशी के दौरान एक आइडेंटिटी कार्ड भी मिला. उसपर लिखा था ‘एंटी ड्रग्स मूवमेंट इन नेशन’ (ADMIN) के यूथ मूवमेंट का प्रदेश अध्यक्ष. लेकिन असल में ऐसा कोई संगठन है ही नहीं. यानी युवक स्वघोषित एंटी ड्रग्स संगठन का प्रदेश अध्यक्ष बन गया और अपने घर में ड्रग्स रखने लगा. पुलिस ने आरोपी शार्फिन सेबेस्टियन (Sharfin Sebastian) को गिरफ्तार कर लिया है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, डिस्ट्रिक्ट पुलिस और डिस्ट्रिक्ट एंटी नारकोटिक्स स्पेशल एक्शन फ़ोर्स (DANSAF) की टीम ने मिलकर शार्फिन सेबेस्टियन को पकड़ा. पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी पर पहले से ड्रग्स और क्राइम का मुकदमा चल रहा है. शार्फिन को कोर्ट में पेश किया गया. जिसके बाद कोर्ट ने आगे की जांच के लिए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. 

कैसे पकड़ा पुलिस ने?

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रशासन की ओर से जिले भर में ऑपरेशन ‘तूफ़ान’ चलाया जा रहा है, जिसका मकसद ड्रग रैकेट को एक्सपोज़ करना है. इसी कड़ी में ये मामला भी सामने आया. डिस्ट्रिक्ट पुलिस चीफ को खबर मिली कि जिले के पेरुमपेट्टी इलाके में एक शख्स के घर पर MDMA मौजूद है. जिसके बाद पुलिस ने DANSAF को इसकी जानकारी दी. DANSAF केरल पुलिस का ही एक भाग है, जो ड्रग्स की तस्करी रोकने और छात्रों को नशे की लत से बचाने का काम करता है.

Advertisement

DANSAF को जब इसकी जानकारी मिली तो एक टीम ने शार्फिन सेबेस्टियन पर निगरानी रखना शुरू किया. करीब चार दिन के बाद DANSAF की टीम और इलाके की पुलिस, शार्फिन सेबेस्टियन के घर पहुंची. पहले तो शार्फिन ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. फिर बाद में पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली. पुलिस को शार्फिन के घर से 1.590 ग्राम MDMA मिला. 

MDMA एक सिंथेटिक ड्रग्स है. इसको लेने से शरीर थोड़ी देर के लिए अपना होश खो बैठता है और भ्रम की स्थिति पैदा हो जाती है, जिसे 'Hallucination' कहते हैं. आम भाषा में लोग इसे ‘मौली’ भी कहते हैं.

ये भी पढ़ें: मौत, डर और थ्रिल... वायनाड हादसे के बीच जिस 'डार्क टूरिज्म' की बात हो रही है, वो होता क्या है?

Advertisement
घर से क्या-क्या बरामद हुआ?

तलाशी के दौरान पुलिस को शार्फिन के घर से एक आई कार्ड मिला. आई कार्ड में लिखा है कि शार्फिन सेबेस्टियन एक एंटी ड्रग संगठन के यूथ मूवमेंट का प्रदेश अध्यक्ष है. पुलिस को MDMA से जुड़ी और कई चीज़ें भी मिलीं. जैसे एक ग्लास ब्लोअर जिससे MDMA फूंका जाता है, L शेप का पाइप, जिससे MDMA को गर्म किया जाता है और प्लास्टिक का पाइप, जिससे सिगरेट सुलगाई जाती है. 

इसके बाद पुलिस ने शार्फिन सेबेस्टियन को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश किया. जांच में सामने आया कि एर्नाकुलम जिले में भी आरोपी के खिलाफ एक ड्रग्स केस और दो क्राइम से जुड़े मामले दर्ज हैं.

वीडियो: सोशल लिस्ट: ज़ॉम्बी ड्रग के वीडियो देश भर में वायरल, महाराष्ट्र पुलिस ने क्या बताया?

Advertisement