The Lallantop

पेपर लीक आंदोलन पर विपक्ष में घमासान, राहुल गांधी पर AAP के दागे सवाल पर TMC भड़की

Paper Leak Protest: पेपर लीक के खिलाफ चल रहे आंदोलन पर अब विपक्षी दलों की तकरार खुलकर सामने दिखने लगी है. आम आदमी पार्टी और कांग्रेस एक दूसरे पर ही हमलावर हैं. राहुल गांधी के पीएम आवास पर दिए धरने पर AAP ने तीखी टिप्पणी की.

Advertisement
post-main-image
राहुल गांधी के धरने पर संजय सिंह ने साधा निशाना (फोटो: आजतक)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • विपक्ष के अंदर सियासी टकराव तब शुरू हुआ जब राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर प्रदर्शन किया और पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।
  • आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस पर भाजपा के साथ मिलकर काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने CJP आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश की।
  • इस विवाद के बाद विपक्ष के कई नेताओं और सोशल मीडिया पर AAP की आलोचना हुई, जबकि भाजपा ने इस आंदोलन को राजनीतिक खींचातानी बताया।

पेपर लीक के ख़िलाफ़ चल रहे आंदोलन के बीच अब विपक्ष के अंदर सियासी टकराव दिखाई दे रहा है. आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, TMC और BJP एक-दूसरे पर हमलावर हैं. ये टकराव तब शुरू हुआ जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास के बाहर प्रदर्शन किया. राहुल गांधी के इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उन्हें बाक़ी नेताओं समेत हिरासत में ले लिया. इसके तुरंत बाद, आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस पर BJP के साथ मिलकर काम करने का आरोप लगा दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

AAP सांसद संजय सिंह ने X (पूर्व में ट्विटर) पर दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी को धरने पर बैठाकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन को कमज़ोर करने की कोशिश की. AAP का आरोप है कि जहां सोनम वांगचुक और CJP के प्रदर्शनकारियों से सरकार ने हफ्तों तक बातचीत नहीं की. राहुल गांधी के प्रदर्शन के कुछ ही देर बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह उनसे मिलने पहुंच गए.

AAP नेताओं ने राहुल गांधी पर बोला हमला

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने भी इसको लेकर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि जिस दिल्ली पुलिस ने 20 जुलाई को CJP के प्रदर्शनकारियों को संसद की ओर 100 मीटर भी आगे नहीं बढ़ने दिया, उसी पुलिस ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री आवास तक पहुंचने दिया. उन्होंने इसे कांग्रेस और BJP की मिलीभगत का सबूत बताया. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने भी राहुल गांधी के धरने को “बीजेपी-कांग्रेस जुगलबंदी” करार दिया. लेकिन AAP के इन आरोपों पर विपक्ष के दूसरे नेताओं ने ही सवाल उठा दिए.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'PM मोदी माफी मांगें, अमित शाह-धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने फिर उठाई मांग

AAP नेताओं की सोशल मीडिया पर आलोचना

TMC सांसद कीर्ति आज़ाद ने संजय सिंह की पोस्ट के जवाब में लिखा,

“आपसे ये उम्मीद नहीं थी… आपने हमारी दोस्ती को शर्मसार कर दिया.”

Advertisement

वहीं कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी ने भी संजय सिंह पर तंज़ कसते हुए पूछा,

“इतना गुस्सा क्यों हैं? ये ट्वीट मालवीय (बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय) ने लिखा है या चड्ढा (बीजेपी सांसद राघव चड्ढा) ने?”

आम आदमी पार्टी को सिर्फ़ विपक्षी नेताओं ने ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी आलोचना का सामना करना पड़ा. स्टैंड-अप कॉमेडियन और फ़िल्म-मेकर वरुण ग्रोवर ने आतिशी की पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी और लिखा,

“थोड़ी शर्म कीजिए और इसे डिलीट कर दीजिए.”

उधर BJP ने भी इस पूरे विवाद को विपक्ष पर हमला बोलने का मौका बना लिया. BJP IT Cell प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि ये आंदोलन कभी छात्रों के लिए था ही नहीं. उनके मुताबिक़, किसी प्रभावित छात्र को मंच नहीं दिया गया और अब कांग्रेस और AAP सिर्फ़ इसका पॉलिटिकल क्रेडिट लेने के लिए आपस में लड़ रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि छात्रों के साथ अगर कोई पार्टी खड़ी है, तो वो सिर्फ़ BJP है.

वीडियो: 'स्टूडेंट को पॉलिटिकल टूल...' राहुल गांधी और NEET पर क्या बोले धर्मेंद्र प्रधान?

Advertisement