The Lallantop

गुजरात जा रही वैन का एक्सीडेंट, अंदर बैठे लोगों की मौत, गाड़ी चेक की तो 18 करोड़ की चांदी मिली

वैन की स्पीड ज्यादा थी और चारोटी ब्रिज पर ड्राइवर वैन पर कंट्रोल नहीं रख पाया, जिसके बाद गाड़ी एक डिवाइडर से टकरा गई. बाद में हाईवे पर उसी लेन में आ रहे एक ट्रक से वैन की दोबारा टक्कर हो गई. हादसे में वैन में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement
post-main-image
मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर चांदी की प्लेटों से लदी वैन की टक्कर. (फोटो- इंडिया टुडे)

महाराष्ट्र में मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर एक तेज रफ्तार वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में दो लोगों की मौत हुई है. यहां तक ये सड़क दुर्घटना का कॉमन मामला लगता है. पुलिस भी यही सोचकर घटनास्थल पर पहुंची थी. लेकिन फिर वैन में ऐसी चीज मिली कि पुलिस और वहां मौजूद अन्य लोग हैरान रह गए. बताया गया कि वैन के अंदर भारी मात्रा में चांदी बरामद हुई, जिसकी कीमत करोड़ों में है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

हादसा शुक्रवार, 15 मई की सुबह करीब 6.20 बजे पालघर में मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर चारोटी ब्रिज के पास हुआ. यह इलाका कासा पुलिस थाना के क्षेत्र में आता है. पुलिस ने बताया कि हादसे में वैन में सवार में दोनों लोगों की मौत हो गई है. एक शख्स घायल हुआ है. उसका इलाज चल रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक वैन में बैठे लोग नाकोडा बुलियन नाम की कंपनी से करीब 600 किलोग्राम की 20 चांदी की प्लेटों को लादकर गुजरात के वापी स्थित मोदी संस लिमिटेड कंपनी ले जा रहे थे.

वैन की स्पीड ज्यादा थी और चारोटी ब्रिज पर ड्राइवर वैन पर कंट्रोल नहीं रख पाया, जिसके बाद गाड़ी एक डिवाइडर से टकरा गई. बाद में हाईवे पर उसी लेन में आ रहे एक ट्रक से वैन की दोबारा टक्कर हो गई. हादसे में वैन में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका इलाज कासा के उपजिला अस्पताल में हो रहा है. एक्सीडेंट के बाद हाईवे पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई.

Advertisement

स्थानीय लोगों की सूचना पर कासा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. उसने मृतकों और घायल शख्स को अस्पताल पहुंचाया. वहीं जब गाड़ी को चेक किया गया तो उसमें चांदी की 20 भारी भरकम प्लेटें मिलीं, जिनका वजन 600 किलो के आसपास बताया गया. आजतक से जुड़े मोहम्मद हुसैन खान की रिपोर्ट के मुताबिक बाजार में इनकी मौजूदा कीमत 18 करोड़ रुपये तक हो सकती है.

पुलिस ने वैन को अपने कब्जे में ले लिया है. पालघर SP ऑफिस की ओर से एक प्रेस नोट जारी कर घटना के बारे में जानकारी दी गई है.

Palghar SP Press Note
SP ऑफिस का बयान.

यह भी पढ़ें: सेना के जवान पर रेप का आरोप था, कोर्ट ने 'गलत संदेश जाएगा' कहकर केस रद्द क्यों किया?

Advertisement

पुलिस ने बताया कि वैन से बरामद किए गए 600 किलोग्राम चांदी की सभी 20 प्लेटों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

वीडियो: ममता बनर्जी को देख वकीलों ने की नारेबाजी, हाई कोर्ट में जमकर हंगामा

Advertisement