The Lallantop

पाकिस्तान से अमेरिका तक, भारत को कितना पसंद करती है दुनिया? सर्वे में पता चला

भारत के बारे में दुनिया के लोग क्या सोचते हैं? इसको लेकर अमेरिकी थिंक टैंक प्यू रिसर्च सेंटर ने एक सर्वे किया है. इस सर्वे में 36 देशों के 42,151 लोगों की राय ली गई. सर्वे से पता चला है कि 36 देशों में 45 फीसदी लोगों की राय भारत के बारे में पॉजिटिव है, वहीं 41 फीसदी लोगों की राय निगेटिव है.

Advertisement
post-main-image
पाकिस्तान के लगभग 90 फीसदी लोग भारत को लेकर नकारात्मक राय रखते हैं. (इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • प्यू रिसर्च सेंटर ने फरवरी से मई 2026 के बीच 36 देशों के 42,151 लोगों से भारत के प्रति उनकी राय पर एक सर्वे किया, जिसमें 45% ने सकारात्मक और 41% ने नकारात्मक प्रतिक्रिया दी।
  • भारत के पड़ोसी देशों तथा अन्य देशों में विभिन्न कारणों और इतिहास के कारण भारत के प्रति अलग-अलग नजरिए दिखे, जैसे पाकिस्तान में 91% लोगों ने भारत के प्रति नकारात्मक राय व्यक्त की।
  • इस सर्वे के परिणामस्वरूप, विभिन्न देशों में भारत के प्रति दृष्टिकोण की स्पष्ट तस्वीर मिली जो भविष्य में द्विपक्षीय संबंधों और वैश्विक राजनीति पर प्रभाव डाल सकती है।

दुनिया भारत को किस नजरिए से देखती है? ये सवाल हर भारतीय के मन में होगा. स्वतंत्रता दिवस से पहले एक अमेरिकी थिंक टैंक ने इस सवाल का जवाब तलाशने की कोशिश की है. प्यू रिसर्च सेंटर के रिसर्च में पता चला है कि श्रीलंका में लोग भारत को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं, जबकि पाकिस्तान के लोग सबसे ज्यादा नापसंद. अमेरिकी लोगों की राय इस मामले में लगभग बंटी हुई है.

Advertisement

प्यू रिसर्च सेंटर (PEW Researh Centre) ने साल 2026 के फरवरी से मई महीने के बीच ये सर्वे किया. इस सर्वे में 36 देशों के 42,151 लोगों की राय ली गई. सर्वे से पता चला है कि 36 देशों में 45 फीसदी लोगों की राय भारत के बारे में पॉजिटिव है. वहीं 41 फीसदी लोगों की राय निगेटिव है.

श्रीलंका में लोग भारत के प्रति सबसे ज्यादा पॉजिटिव

Advertisement

सर्वे में शामिल देशों में श्रीलंका के लोगों की राय भारत के प्रति सबसे ज्यादा अच्छी है. यहां 79 फीसदी लोगों की भारत के बारे में पॉजिटिव राय है. लगभग 63 फीसदी श्रीलंकाई लोगों ने भारत को अपने देश का प्रमुख सहयोगी बताया. केवल 11 फीसदी लोग भारत के बारे में नकारात्मक नजरिया रखते हैं.

श्रीलंका के अलावा केन्या और ब्रिटेन में 71 फीसदी लोग भारत के बारे में अच्छी राय रखते हैं. इसके अलावा इजरायल में 60 फीसदी, जर्मनी में 63 फीसदी, इटली में 56 फीसदी और स्वीडन में 55 फीसदी लोग भारत को पसंद करते हैं.

पाकिस्तानी लोग भारत को कैसे देखते हैं?

Advertisement

सर्वे बताता है कि भारत और पाकिस्तान के आम लोगों के बीच दशकों बाद भी अविश्वास की खाई कितनी गहरी है. पाकिस्तान में किए गए सर्वे में 91 फीसदी लोगों की राय भारत को लेकर नकारात्मक है. केवल 7 फीसदी लोगों ने ही सकारात्मक राय दी है.

पाकिस्तान के बाद तुर्की, वेस्ट बैंक और ईस्ट यरुशलम  में भारत की रेटिंग सबसे खराब है. तुर्की में 15 फीसदी लोग भारत के बारे में अच्छी राय रखते हैं, वहीं वेस्ट बैंक और यरुशलम में ये आंकड़ा लगभग 18 फीसदी है.

भारत के बाकी पड़ोसियों की क्या राय है?

बांग्लादेश से हाल के दिनों में भारत के संबंध अच्छे नहीं रहे हैं. प्यू रिसर्च के सर्वे के मुताबिक, बांग्लादेश में 42 फीसदी लोग भारत के बारे में अच्छी राय रखते है, जबकि 51 फीसदी लोगों की राय नकारात्मक है. इसके अलावा मलेशिया में 58 फीसदी लोगों की राय भारत के प्रति नकारात्मक है.

हालांकि कई एशियाई देशों में तुलनात्मक तौर पर भारत को लेकर पॉजिटिव राय है. लगभग 55 फीसदी जापानी लोग भारत के बारे में अच्छी राय रखते हैं. सिंगापुर में ये आंकड़ा 51 फीसदी है, वहीं थाईलैंड में 55 फीसदी और फिलीपींस में 49 फीसदी लोग भारत के बारे में पॉजिटिव हैं.

अमेरिकी भारत को किस नजर से देखते हैं

प्यू रिसर्च के सर्व में भारत को लेकर अमेरिकियों की राय लगभग बंटी हुई नजर आती है. सर्वे में शामिल आधे लोगों ने भारत के बारे में निगेटिव राय दी है, जबकि 45 फीसदी लोगों का रिस्पॉन्स पॉजिटिव रहा है. प्यू ने बताया कि साल 2008 के बाद से अमेरिका में भारत की रेटिंग सबसे खराब है. साल 2023 के सर्वे में 51 फीसदी लोगों ने भारत को पसंद किया था.

अमेरिकी राजनीतिक दलों में भी भारत को लेकर अलग-अलग राय है. लगभग 50 फीसदी डेमोक्रेट भारत के प्रति पॉजिटिव हैं, जबकि डॉनल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन के मामले में ये आंकड़ा 42 फीसदी है.

ये भी पढ़ें - 25 हजार का इंतजाम, आ गई लाखों की भीड़, अद्भुत थी आजादी की पहली सुबह

भारत के वैश्विक प्रभाव को लेकर अमेरिकी क्या सोचते हैं?

प्यू रिसर्च सेंटर ने अमेरिकियों से दुनिया में भारत के प्रभाव के बारे में भी पूछा है.सर्वे में शामिल 30 फीसदी अमेरिकी मानते हैं कि भारत का प्रभाव मजबूत हो रहा है, वहीं आधे से ज्यादा लोगों ने कहा कि हाल के सालों में भारत का प्रभाव एक जैसा ही रहा है, जबकि 13 फीसदी लोगों का मानना है कि वैश्विक स्तर पर भारत का प्रभाव घट रहा है. 

वीडियो: अरुणाचल प्रदेश पर चीन को भारत की दो टूक, बौखलाया चीन

Advertisement