The Lallantop

'नाली का कीड़ा कहते हैं, खाने में मिलता है मेंढ़क' JNV के बच्चों की शिकायत, जांच के लिए पहुंचे DM

Gen Alpha protest JNV: कन्नौज में एक स्कूल के बच्चों ने गड़बड़ियों और खराब खाने को लेकर सीधे डीएम से शिकायत की है. बच्चों का आरोप है कि मेस में खाने की सही व्यवस्था नहीं होती. मेस में पंखा नहीं है, 550 बच्चों के बैठने की जगह नहीं है.

Advertisement
post-main-image
उत्तर प्रदेश के एक स्कूल में छात्रों ने विरोध जताते हुए खुद को क्लासरूम में बंद कर लिया. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कन्नौज के जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों ने खाने की गुणवत्ता और शिक्षकों के व्यवहार को लेकर विरोध प्रकट किया, उन्होंने क्लासरूम में बंद होकर जिलाधिकारी को बुलाया तथा वीडियो मैसेज जारी किया।
  • छात्रों के विरोध के पीछे खराब खाने की व्यवस्था, प्रिंसिपल के विवादित बयान और शिक्षकों के अनुचित व्यवहार समेत स्कूल की मूलभूत सुविधाओं की कमी थी, जिससे बच्चों में असंतोष उत्पन्न हुआ।
  • जिलाधिकारी ने छात्रों से संवाद स्थापित किया और विद्यालय प्रशासन से प्रिंसिपल के व्यवहार पर चर्चा करने का आश्वासन दिया, साथ ही भविष्य में रैंडम निरीक्षण की बात कही गई।

पेपर लीक प्रोटेस्ट के दौरान ज़ेन-जी के साथ कुछ ज़ेन-अल्फा भी नजर आए थे. CJP प्रोटेस्ट के बाद स्कूल स्टूडेंट्स भी मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर जागरूक होने लगे हैं. सरकार से कड़े सवाल पूछ रहे हैं. आवाज़ इतनी बुलंद जिसे प्रशासन चाहकर भी अनसुना नहीं कर पा रहा. हालिया उदाहरण उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले का है. यहां बच्चों ने अपने स्कूल की कुछ मूलभूत ज़रूरतों को लेकर सवाल उठाए. फिर खुद को क्लासरूम में बंद कर लिया. एक वीडियो मैसेज जारी किया. और जिलाधिकारी (DM) को स्कूल आने पर मज़बूर कर दिया. 

Advertisement

मामला कन्नौज के जवाहर नवोदय विद्यालय का है. आजतक से जुड़े प्रभम श्रीवास्तव की रिपोर्ट के मुताबिक, छात्रों ने खाने की ख़राब क्वालिटी और कुछ टीचर्स के बुरे बर्ताव को लेकर सवाल उठाए थे. अपनी बात प्रशासन और स्कूल प्रबंधन तक पहुंचाने के लिए उन्होंने प्रोटेस्ट शुरू किया. बच्चों ने खुद को क्लासरूम के अंदर बंद कर लिया और एक वीडियो मैसेज जारी किया. 

वीडियो में क्या बोले छात्र?

वीडियो मैसेज में छात्रों ने कहा, 

Advertisement

‘जूनियर क्लास 6 से लेकर क्लास 12 तक सब परेशान हैं. कल असेंबली के दौरान प्रिंसिपल ने कहा कि तुम नाली के कीड़े हो, नाली में ही मर जाओगे. मेस में भी खाने की सही व्यवस्था नहीं होती. मेस में पंखा नहीं है, 550 बच्चों के बैठने की जगह नहीं है. खाने में मेंढक निकलता है. प्रिंसिपल से बोलो तो कहते हैं तुमने खुद डाला होगा. पीटी टीचर मारते हैं. मेस में ज्यादा खाना लेने पर कहते हैं कि तुम्हारे बाप का है क्या? हमारी मांग है कि DM साहब आएं और हमारी बात सुनें.’ 

बच्चों की मांग है कि प्रिंसिपल का तबादला हो और मेस में खाने की क्वालिटी में सुधार हो. उन्होंने ये भी आरोप लगाया है कि बात-बात पर छात्रों के गार्डियन को बुला दिया जाता है.  

ये भी पढ़ें: कंपनियों के बोर्डरूम में होंगे 18 साल के जेन Z? संसदीय बोर्ड ने सरकार से सिफारिश की

Advertisement
बच्चों से मिलने DM स्कूल पहुंचे

वीडियो वायरल हुआ तो जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री बच्चों से मिलने स्कूल पहुंचे. अधिकारियों की टीम ने बच्चों से बात की. DM ने कहा,

‘बच्चों के हॉस्टल में ही बैठकर हमने उनसे बातचीत की. सभी बच्चे अनुशासित हैं और मेरिट से यहां आएं हैं. पिछले साल भी यहां सरकार की तरफ से जनरेटर लगाया गया था. अभी सब खाना खा रहे हैं. आज खाने की क्वालिटी ठीक थी.  लेकिन हम किसी दिन रैंडम चेकिंग पर आएंगे तब देखते हैं.’

उन्होंने प्रिंसिपल वाले आरोपों पर कहा कि उसके लिए मैनेजमेंट से अलग से बात होगी. फिलहाल छात्रों को कोई परेशानी नहीं है. हम उनसे लगातार बातचीत करते रहेंगे.

वीडियो: दुनियादारी: ईरान में जेन-जी के प्रदर्शन पर क्या करेंगे खामेनेई?

Advertisement