दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) से ठीक एक दिन पहले हाईकोर्ट समेत कुल छह इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. जिसके बाद इन इमारतों में सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. बताया गया कि दिल्ली हाईकोर्ट को ईमेल के ज़रिए धमकी मिली है.
15 अगस्त से पहले दिल्ली हाईकोर्ट समेत छह इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी
Delhi High Court bomb threat: दिल्ली की कुल छह इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. धमकी के बाद इन इमारतों की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. दिल्ली हाईकोर्ट को ईमेल के ज़रिए धमकी मिली है.

दिल्ली हाईकोर्ट के अलावा जामनगर हाउस, झंडेवालान की फ्लैटेड बिल्डिंग, एमबी साकेत स्थित डीएम कार्यालय, इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 और दिल्ली कैंट के एसडीएम कार्यालय को भी हमले की धमकी मिली है. आजतक से मिले इनपुट के मुताबिक, इन सभी जगहों पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं.
बम निरोधक दस्तों ने हाईकोर्ट के परिसर में जांच अभियान शुरू कर दिया है. लेकिन राहत की बात है कि अब तक कोई भी संदिग्ध चीज़ नहीं मिली है. हाईकोर्ट पर बम से हमला करने के ईमेल के बाद रजिस्ट्रार जनरल लगातार दिल्ली पुलिस से संपर्क में बने हुए हैं.
ये भी पढ़ें: दिल्ली में लाल किले के पास बड़ा धमाका, 8 लोगों की मौत
15 अगस्त से पहले सुरक्षा टाइटरिपोर्ट में अदालत के सूत्रों के हवाले से बताया गया कि हाईकोर्ट को आए मेल में लिखा था - ‘2 बजकर 11 मिनट पर दिल्ली हाईकोर्ट में ब्लास्ट करना है’. इन जगहों पर स्निफर डॉग्स को भी तैनात किया गया है. हालांकि दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के जॉइंट सेक्रेटरी ने बताया कि जांच के साथ-साथ कोर्ट की कार्यवाही आम दिनों की तरह ही जारी है. अधिकारियों का मानना है कि ये एक फॉल्स अलार्म है.
कल 15 अगस्त है यानी भारत का स्वतंत्रता दिवस. दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही कड़ी की गई है. इस बॉम्ब थ्रेट को देखते हुए सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. स्ट्रैटेजिक पॉइंट्स पर पुलिसकर्मियों की तैनाती बढ़ाई गई है. आने-जाने वाले रास्तों पर अतिरिक्त जांच की जा रही है. सार्वजनिक स्थानों और भीड़ वाले इलाकों पर भी सुरक्षा एजेंसियां नजर रख रही हैं.
वीडियो: दुनियादारी: कुवैत में ईरान की बमबारी, क्या जंग करीब है?













