हरियाणा के अंबाला में 13 अगस्त को सिख संगत के प्रदर्शन के दौरान हालात बिगड़ गए. पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा. इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई, जिसमें कई लोग घायल हुए. नारायणगढ़ के DSP वरिंदर शर्मा का अंगूठा कट गया. 6 से 7 पुलिसकर्मी भी घायल हुए. ये मामला अंबाला के पंजोखरा साहिब गुरुद्वारे से जुड़ा है. पंजाब के खालिस्तान विरोधी नेता गुरसिमरन सिंह मंड पर कुछ दिनों पहले हमला हुआ था. इसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. सिख संगत इन्हीं आरोपियों की रिहाई की मांग कर रही थी.
प्रोटेस्ट में पुलिसवालों पर चलाया फरसा, DSP का अंगूठा कटा, 7 जवान ICU में भर्ती
हरियाणा के अंबाला में 13 अगस्त को बड़ी संख्या में एक सिख संगत से जुड़े लोग पंजोखरा साहिब गुरुद्वारे में जुटे. उनकी मुख्य मांग थी कि पंजाब के खालिस्तान विरोधी नेता गुरसिमरन सिंह मंड और उनके बेटे के खिलाफ FIR दर्ज की जाए. इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस में तगड़ी झड़प हुई और DSP वरिंदर शर्मा का अंगूठा कट गया.

7 अगस्त को अंबाला के पंजोखरा साहिब गुरुद्वारे के पास इंटरनेशनल एंटी-खालिस्तान टेररिस्ट फ्रंट के प्रमुख गुरसिमरन सिंह मंड के साथ कथित तौर पर मारपीट हुई थी. इस घटना में मंड, उनके बेटे और दो पुलिसकर्मियों के घायल होने की बात सामने आई. मंड की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और बाद में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
लेकिन सिख संगत का आरोप था कि इस पूरे विवाद में गुरसिमरन सिंह मंड की तरफ से भी ऐसी हरकत हुई थी, जिससे वहां मौजूद संगत को परेशानी हुई. उनका कहना था कि मंड और उनके बेटे के खिलाफ भी FIR होनी चाहिए. सिख संगत इस बात से भी नाराज थी कि पुलिस ने युवकों को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन मंड और उनके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया.
यहीं से विवाद बढ़ गया. 13 अगस्त को बड़ी संख्या में सिख संगत पंजोखरा साहिब गुरुद्वारे में जुटी. उनकी मुख्य मांग थी कि गुरसिमरन सिंह मंड और उनके बेटे के खिलाफ भी FIR दर्ज की जाए और गिरफ्तार किए गए सिख युवकों को रिहा किया जाए.
संगत ने तोड़ी बैरिकेडिंगफिर हुआ ये कि प्रदर्शनकारी जब हाईवे की तरफ बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेड लगाए. लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड हटा दिए और अलग-अलग रास्तों से नेशनल हाईवे तक पहुंच गए. वहां उन्होंने अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे यानी NH-44 को जाम कर दिया. दोनों तरफ का ट्रैफिक रुक गया और सड़क पर लंबा जाम लग गया. अंबाला SP अजय सिंह शेखावत ने बताया कि एक DSP पर फरसा चलाया गया.
उन्होंने आगे बताया कि प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, लेकिन प्रदर्शनकारी पीछे नहीं हटे. फिर लगातार विरोध के बीच पुलिस ने गुरसिमरन सिंह मंड और उनके बेटे के खिलाफ FIR दर्ज कर ली. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, ये FIR एक घायल श्रद्धालु की शिकायत पर दर्ज की गई. इसमें हत्या की कोशिश समेत कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं.
ये भी पढ़ें: 'सतलुज' फिल्म जिस खालड़ा पर बनी, उनकी हत्या के दोषी DSP घर से 'गायब', बेल पर छूटे थे
पुलिस के मुताबिक लेकिन इसके बाद प्रदर्शनकारियों की मांग बदल गई. अब वे गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों की तुरंत रिहाई की मांग करने लगे. पुलिस का कहना था कि युवकों को कोर्ट के प्रोसीजर के तहत ही छोड़ा जा सकता है और उन्हें तुरंत मौके पर रिहा करना पॉसिबल नहीं है. पुलिस ने आश्वासन दिया कि सारे लीगल प्रोसेस पूरे होने के बाद उन्हें रिहा किया जाएगा.
इस झड़प में नारायणगढ़ के DSP वरिंदर गंभीर रूप से घायल हुए और उनका अंगूठा कट गया. इसके अलावा गंभीर रूप से घायल 6 से 7 पुलिसकर्मियों को अस्पताल के आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया है. बताया गया कि झड़प के दौरान कुछ प्रदर्शनकारी भी घायल हुए हैं.
वीडियो: भरत तिवारी कथित फर्जी एनकाउंटर में हत्या की FIR वाले DSP को 7 दिन में नई पोस्टिंग कैसे मिल गई?











