The Lallantop

पाकिस्तानी एजेंट ने हनीट्रैप में फंसाया, नेवी के जवान ने खुफिया जानकारी लीक कर दी

सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी महिला ऑपरेटिव से संपर्क के बाद नेवी सेलर प्रदीप मुखर्जी पर संवेदनशील नौसैनिक जानकारी शेयर करने का आरोप है. आंध्र प्रदेश पुलिस की CI Cell ने उन्हें गिरफ्तार किया है.

Advertisement
post-main-image
आरोपी जवान को INS अग्रणी से गिरफ्तार किया गया है *(COURTSEY- Indian Navy)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय नौसेना के एक सैनिक प्रदीप मुखर्जी को कोयंबटूर में हनी-ट्रैप के माध्यम से पाकिस्तानी खुफिया एजेंट को जानकारी लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
  • पाकिस्तानी महिला खुफिया एजेंट ने सोशल मीडिया पर प्रदीप मुखर्जी से संपर्क किया और एक तरह से रिश्ता बनाकर भारतीय नौसेना की संवेदनशील जानकारियां प्राप्त कीं।
  • गिरफ्तारी से पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने मुखर्जी की संदिग्ध डिजिटल गतिविधियों पर नजर रखी थी और उनके खिलाफ सीमा पार जासूसी की जांच जारी है।

हनी-ट्रैप जासूसी की दुनिया की सबसे पुरानी टैक्टिक्स में से एक है. न चाहते हुए भी तमाम देशों के ऑपरेटिव्स, सैनिक या अधिकारी इसका शिकार हो जाते हैं. खबर आई है कि इंडियन नेवी के एक सेलर (Sailor) को हनी-ट्रैप में फंसा लिया गया है. आरोप है कि सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंट ने नेवी के जवान से खुफिया जानकारी लीक करवा ली. इसी आरोप में इंडियन नेवी के जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Advertisement
दुश्मन को लीक कर दी जानकारी

नेवी सेलर को आंध्र प्रदेश पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस (CI) सेल ने गिरफ्तार किया है. ये गिरफ्तारी 3 अक्टूबर को कोयंबटूर में इंडियन नेवी के लीडरशिप ट्रेनिंग सेंटर INS अग्रणी से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार नेवी जवान की पहचान 31 साल के प्रदीप मुखर्जी के तौर पर हुई है. न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदीप मुखर्जी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं. मुखर्जी 2014 में इंडियन नेवी में शामिल हुए थे. गिरफ्तारी के समय वो ईस्टर्न नेवल कमांड के तहत आने वाले विशाखापत्तनम में तैनात थे. गिरफ्तारी के समय वह कोयंबटूर सेंटर में मैनेजमेंट डेवलपमेंट कोर्स कर रहे थे और लगभग एक हफ्ते से वहां थे.

संवेदनशील जानकारी शेयर करने का आरोप

अधिकारियों के मुताबिक, पाकिस्तान की एक महिला खुफिया एजेंट ने कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर प्रदीप मुखर्जी से संपर्क किया था. धीरे-धीरे महिला ने उनके साथ ऑनलाइन रिश्ता बना लिया. आरोप है कि पाकिस्तानी एजेंट ने इस रिश्ते का इस्तेमाल उनसे खुफिया जानकारी निकालने के लिए किया. प्रदीप मुखर्जी ने उसे स्ट्रैटेजिक नेवल एसेट्स, इंडियन नेवी की फ्लीट मूवमेंट्स और विशाखापत्तनम नेवल बेस के ऑपरेशनल ढांचे के बारे में संवेदनशील जानकारी शेयर कर दी. बताया गया कि महिला का मकसद शुरू से ही खुफिया जानकारी हासिल करना था. 

Advertisement

(यह भी पढ़ें: समंदर में पाकिस्तान के जहाज से भारतीय युद्धपोत की टक्कर, भारत ने कहा- ‘ये बर्दाश्त नहीं करेंगे’)

पाकिस्तानी एजेंट से बातचीत करने के बाद नेवी सेलर प्रदीप CI सेल के रडार पर आ गए. लिहाजा सीमा पार जासूसी और आतंकी खतरों की जांच करने वाले CI सेल ने मुखर्जी से जुड़ी संदिग्ध डिजिटल एक्टिविटी का पता चलने के बाद जांच शुरू की थी. गिरफ्तारी से पहले उन पर लगातार नजर रखी जा रही थी.

वीडियो: इंडियन एयरफोर्स को हर साल 40 फाइटर जेट्स क्यों चाहिए?

Advertisement

Advertisement