दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों में शुमार माइक्रोसॉफ्ट ने अपने कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर दिया है. कंपनी अपनी मर्जी से नौकरी छोड़ने वालों को पैसा और दूसरी सुविधाएं देगी. इस ऑफर को 'वॉलंटरी बायआउट' नाम दिया गया है. भारत, अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा के करीब 60,000 कर्मचारियों पर इसका असर पड़ेगा. एक यूजर ने खुद को इंडियन टेक प्रोफेशनल बताया और दावा किया कि वे माइक्रोसॉफ्ट में काम करते हैं. दावा ये भी किया कि माइक्रोसॉफ्ट ने उन्हें 'वॉलंटरी बायआउट' का ईमेल भेजा है, जिसे देखकर वे ‘छटपटा’ रहे हैं.
माइक्रोसॉफ्ट में 3 महीने पहले लगी नौकरी, अब कंपनी भारतीय इंजीनियर बोली- छोड़ो जॉब
इंडियन टेकी ने माइक्रोसॉफ्ट के 'वॉलंटरी बायआउट' के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 1 दिसंबर है. फिर कहा कि जिसे ईमेल आया, उसने खुद कंपनी नहीं छोड़ी तो कंपनी उसे छंटनी की लिस्ट में डाल सकती है.

इंडियन टेकी ने ये दावा Reddit पर clock-maker365 यूजरनेम से किया. अब आप इसे दावा कहें या दर्द, भारतीय डेवलपर ने कहा कि उनके पास बहुत कम एक्सपीरियंस है. माइक्रोसॉफ्ट के ईमेल और कम एक्सपीरियंस ने करियर को लेकर उनकी चिंता बढ़ा दी है.
इंडियन टेक प्रोफेशनल ने क्या कहा?यूजर ने DevelopersIndia सबरेडिट पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होने लिखा,
"दोस्तों, मैं बहुत परेशान हूं. अब आगे क्या होगा? मेरे पास 3 साल का एक्सपीरियंस है. बस इतना ही. कोई फैमिली बिजनेस नहीं है, और मेरे पास सिर्फ 6 महीने तक खर्च चलाने के लिए पैसे हैं, इसके अलावा कुछ नहीं. मुझे DSA आता है, लेकिन इसकी किसे जरूरत है? ऐसा लगता है कि ये मेरा सीखा गया सबसे बेकार स्किल है. अब क्या करूं?"
इस पोस्ट को हटा दिया गया है. इसमें भारतीय डेवलपर ने दावा किया कि माइक्रोसॉफ्ट के हर कर्मचारी को 'वॉलंटरी बायआउट' का ईमेल नहीं आया है. उन्होंने कहा कि ये ऑफर तो कंपनी में कोई भी ले सकता है, लेकिन ईमेल चुनिंदा लोगों को ही आया. डेवलपर ने आशंका जताई कि ईमेल का आना इशारा करता है कि वे अगले लेऑफ के दायरे में आ सकते हैं.

इंडियन टेकी ने कहा कि 'वॉलंटरी बायआउट' के लिए अप्लाई किया जा सकता है. 31 दिसंबर को माइक्रोसॉफ्ट में आपका करियर खत्म हो जाएगा. अप्लाई करने की आखिरी तारीख 1 दिसंबर है. फिर कहा कि जिसे ईमेल आया, उसने खुद कंपनी नहीं छोड़ी तो कंपनी उसे छंटनी की लिस्ट में डाल सकती है. डेवलपर ने कहा,
"जैसे-तैसे करके, वे आपको निकाल ही देंगे. बात ये है कि मैंने 3 महीने पहले ही जॉइन किया था, और मुझे कोडबेस के बारे में बहुत कम जानकारी है."
यह भी पढ़ें: माइक्रोसॉफ्ट ने पहले 15 हजार की छंटनी की, अब कर्मचारियों से ये बेसिक सुविधाएं भी छीन लीं
इंडियन टेकी का हौसला बढ़ाने आए यूजर्सटेकी की परेशानी देखकर अन्य यूजर उनका हौसला बढ़ाने आगे आए. एक यूजर ने लिखा कि Resume पर माइक्रोसॉफ्ट का ठप्पा लगना दूसरी जगह जॉब लगने की संभावनाओं को बढ़ाता है. यूजर ने कहा कि अगर आप माइक्रोसॉफ्च में जगह पा सकते हैं तो किसी भी कंपनी में नौकरी ले सकते हैं.

एक और यूजर ने दावा किया उन्होंने एक महीने पहले ही माइक्रोसॉफ्ट जॉइन किया. उन्हें भी ऐसा ही ऑफर मिला है. यूजर ने आगे कहा,
"टेंशन मत लो यार, मैंने पिछले महीने ही (माइक्रोसॉफ्ट) जॉइन किया था और मुझे भी ऐसा ईमेल मिला है. कुछ अच्छी बचत करके रखो और तैयारी शुरू कर दो."

यूजर ने कहा कि जो लोग माइक्रोसॉफ्ट में काम करते हैं, उनके लिए मार्केट उतना भी बुरा नहीं है. माइक्रोसॉफ्ट ने जिन टीमों को 'वॉलंटरी बायआउट' ऑफर दिया, उनमें कोपायलट, फाइनेंस, ह्यूमन रिसोर्सेज, एक्सबॉक्स और विंडोज एंड डिवाइसेज शामिल हैं.
वीडियो: ईरान की धमकी, गूगल, ऐपल, टेस्ला, माइक्रोसॉफ्ट को बनाएगा निशाना









