The Lallantop

मुंबई: छात्रों को 'ड्रग्स केस' की धमकी देने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, वायरल वीडियो के बाद एक्शन

मुंबई में एक पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हुआ था. इसमें वह प्रदर्शनकारी छात्रों को धमकाते हुए कहते दिख रहे हैं कि अगर वो दोबारा प्रदर्शन में दिखे, तो उन्हें झूठे ड्रग्स केस में फंसा दिया जाएगा. अब मुंबई पुलिस ने इसपर जांच के आदेश दिए हैं.

Advertisement
post-main-image
मुंबई में एक पुलिसकर्मी ने प्रदर्शन में शामिल छात्रों को धमकाया. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मुंबई पुलिस के एक वीडियो में वर्दीधारी पुलिसकर्मी छात्रों को धमकी देते हुए कहता है कि अगर वे फिर से प्रदर्शन में दिखे तो झूठे ड्रग्स केस में फंसाया जाएगा, जांच के आदेश जारी किए गए हैं।
  • दिल्ली में छात्र आंदोलन के समर्थन में मुंबई में हुए प्रदर्शनों के दौरान पुलिसकर्मी की धमकी वाली घटना सामने आई, जिससे सवाल उठे कि क्या छात्रों को डराने के लिए NCB का नाम लिया जा रहा है।
  • पुलिस ने जांच के दौरान संबंधित ड्राइवर को उसकी मौजूदा पोस्टिंग से हटा दिया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी, राजनीतिक दलों ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन के समर्थन में मुंबई में भी प्रदर्शन किए जा रहे हैं. लेकिन इन्हीं प्रदर्शनों के बीच मुंबई पुलिस का एक वीडियो सामने आया. वायरल वीडियो में वर्दी पहने एक पुलिसकर्मी छात्रों को धमकाते हुए कह रहा है कि अगर वो दोबारा प्रदर्शन में दिखाई दिए, तो उन्हें कथित तौर पर झूठे ड्रग्स केस में फंसा दिया जाएगा. अब इस मामले पर मुंबई पुलिस ने जांच के आदेश दिए हैं. पुलिस ड्राइवर को मौजूदा पोस्टिंग से हटा दिया गया है. ये बदलाव जांच पूरी होने तक लागू रहेगा.

Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक़, ये वीडियो उस समय रिकॉर्ड किया गया जब कुछ छात्रों को प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गाड़ी में बैठाया गया था. वीडियो में एक पुलिसकर्मी छात्रों से कह रहा है,

‘अगर दोबारा यहां दिखे, तो तुम्हारी ज़िंदगी बर्बाद कर दूंगा. तुम्हारे बैग में 50-50 ग्राम पाउडर डाल दूंगा और फिर पूरी ज़िंदगी जेल में सड़ते रहोगे. तुम लोगों की वजह से हमें तकलीफ़ होती है.’

Advertisement
मुंबई पुलिस ने क्या एक्शन लिया?

जब ये वीडियो मुंबई पुलिस तक पहुंचा तो एक बयान जारी किया गया. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. तथ्यों की पुष्टि के बाद संबंधित पुलिस ड्राइवर को जांच पूरी होने तक उसकी मौजूदा पोस्टिंग से हटा दिया गया है. मुंबई पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

मुंबई के ये प्रदर्शन दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की अगुआई में चल रहे छात्र आंदोलन के सपोर्ट में किए जा रहे थे. CJP ने भी इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया. साथ ही सवाल उठाया कि क्या छात्रों को डराने के लिए अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) का नाम लेकर झूठे ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है?

Advertisement

ये भी पढ़ें: PM मोदी ने कहा- 'युवाओं से ज़रूरी कुछ नहीं', राहुल गांधी का पलटवार, CJP ने भी किया तीखा तंज

कांग्रेस ने भी शेयर किया वीडियो

मुंबई कांग्रेस ने भी ये वीडियो शेयर किया. कहा कि अगर वीडियो में किया जा रहा दावा सही है, तो ये सिर्फ़ छात्रों को डराने की कोशिश नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला है. कांग्रेस ने कहा कि अपनी आवाज़ उठाना अपराध नहीं है और छात्रों के सवालों का जवाब धमकियों से नहीं, जवाबदेही से दिया जाना चाहिए.

इस बीच मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से कांग्रेस सांसद वर्षा एकनाथ गायकवाड़ ने भी इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर सवाल उठाया कि क्या यही मुंबई पुलिस और NCB का तरीका है. सांसद वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि इस पुलिसकर्मी को तुरंत निलंबित किया जाना चाहिए. 

वीडियो: राजधानी: NEET पेपर लीक पर संसद से बड़ा हंगामा प्रधानमंत्री आवास के बाहर

Advertisement