The Lallantop

लू से मिलेगी राहत, जल्द आ रहा मानसून, मौसम विभाग ने बताया आज कहां होगी बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, जल्द ही इस गर्मी से राहत मिल सकती है. IMD ने अगले कुछ दिनों में मानसून के आने का अनुमान लगाया है. आज भी देश के कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है.

Advertisement
post-main-image
जल्द ही इस भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है. (सांकेतिक फोटो: इंडिया टुडे)

उत्तर भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और हीटवेव की चपेट में हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, जल्द ही इस गर्मी से राहत मिल सकती है. IMD ने अगले कुछ दिनों में मानसून के आने का अनुमान लगाया है. इसके अलावा, आज यानी 27 मई को नॉर्थ-ईस्ट और साउथ इंडिया के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की भी उम्मीद है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में मानसून की शुरुआत होने वाली है और अगले 2 से 3 दिनों में देश के कई समुद्री इलाकों में बारिश का मौसम एक्टिव हो जाएगा. मौसम विभाग ने बताया कि मानसून के आगे बढ़ने के लिए अब स्थितियां अनुकूल हैं. इसका मतलब है कि हवा की रफ्तार, बादलों का रुख और समुद्र का तापमान बिल्कुल वैसा ही हो गया है जैसा मानसून को आगे बढ़ने के लिए चाहिए होता है.

किन इलाकों में आगे बढ़ रहा है मानसून?

भारत के पश्चिमी हिस्से (जैसे केरल, कर्नाटक, मुंबई के पास के समुद्र) में मानसून की हवाएं पहुंच रही हैं. इसके साथ ही भारत के पूर्वी हिस्से की समुद्री सीमा में मौसम बदलने लगा है. अंडमान सागर में मानसून पहले ही आ चुका था, अब यह बचे हुए हिस्सों को भी कवर कर रहा है. अगले कुछ दिनों में इन तटीय इलाकों और द्वीपों पर झमाझम बारिश शुरू हो जाएगी, जिससे तापमान गिरेगा. मानसून बहुत जल्द केरल के रास्ते भारत में प्रवेश करेगा.

Advertisement

ये भी पढ़ें: उत्तर भारत का तापमान लगातार क्यों बढ़ रहा? अभी बारिश भी होगी पर केवल इन इलाकों में

आज किन राज्यों में होगी बारिश?

पूर्वोत्तर भारत: अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

दक्षिण भारत: कर्नाटक में कहीं-कहीं भारी बारिश, तेज गरज के साथ तूफान और कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावना है. तटीय आंध्र प्रदेश में तेज गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है.

Advertisement

पूर्वी भारत: पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बड़े इलाके में बारिश होने की संभावना है. गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और झारखंड में भी तेज तूफान के साथ बारिश का अनुमान है. बिहार में IMD ने हल्की से मध्यम बारिश, कुछ जगहों पर भारी बारिश और तेज गरज के साथ आंधी-तूफान का अनुमान लगाया है.

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: IMD ने इस केंद्र शासित प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान जताया है.

वीडियो: सोशल लिस्ट: अचानक पूरे देश में बारिश कैसे? बिल गेट्स ने मौसम खराब कर दिया?

Advertisement