The Lallantop

5 मिनट देरी से पहुंचने पर भड़का शख्स, डिलीवरी बॉय को फ्लैट में बंद करके पीटा

Meerut से एक Delivery Boy को पीटने का मामला सामने आया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. वहीं, आरोपी युवक अब भी फरार है.

Advertisement
post-main-image
मेरठ में शख्स ने डिलीवरी बॉय को पीटा. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मेरठ के गंगा हाइट्स अपार्टमेंट में एक युवक ने डिलीवरी बॉय अमित को पांच मिनट देर से आने के कारण फोन छीनकर और मारपीट कर घायल कर दिया, और यह पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया।
  • डिलीवरी बॉय के देर से पहुंचने और बातचीत के दौरान बढ़े विवाद के कारण युवक ने आपत्ति जताई, जिससे उसकी और डिलीवरी बॉय की बीच बहस और मारपीट हुई।
  • पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर एफआईआर दर्ज की है और आरोपित युवक की तलाश कर रही है, जबकि जाँच जारी है और पीड़ित से शिकायत ली जा रही है।
author-image
उस्मान चौधरी

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक शख्स ने डिलीवरी बॉय की पिटाई कर दी. बताया गया कि डिलीवरी बॉय सामान डिलीवर करने के लिए 5 मिनट देर से पहुंचा था. यह बात आरोपी युवक को इतनी नागवार गुजरी कि उसने डिलीवरी बॉय का कॉलर पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी. उसका फोन भी छीन लिया और कॉलर से खींचते हुए अपने घर में ले गया. ये सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है लेकिन आरोपी को पकड़ नहीं पाई है.

Advertisement

मामला शनिवार, 14 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे का बताया जा रहा है. भावनपुर थाना इलाके के गंगा हाइट्स अपार्टमेंट में ये घटना हुई. डिलीवरी एजेंट अमित यहां एक ऑर्डर लेकर पहुंचे थे. इंडिया टुडे से जुड़े उस्मान चौधरी की रिपोर्ट के मुताबिक, उनके डोर बेल बजाने के बाद फ्लैट से एक शख्स बाहर आया. दोनों के बीच कुछ बातचीत हुई. फिर धीरे-धीरे बातचीत कहासुनी बदल गई.

युवक ने मोबाइल छीना

विवाद बढ़ने पर युवक ने डिलीवरी बॉय अमित का मोबाइल छीन लिया. जब अमित ने अपना फोन मांगा तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट शुरु कर दी. उसने अमित को लगातार कई थप्पड़ जड़ दिए. वायरल वीडियो में वह डिलीवरी बॉय को लात से भी मारता नजर आया. इसी बीच फ्लैट से एक महिला भी बाहर आई. वो पूरी घटना के दौरान वहीं मौजूद रही.

Advertisement

वायरल वीडियो में आगे दिखा कि युवक डिलीवरी बॉय को फ्लैट के अंदर खींच ले गया. आरोप है कि अंदर भी उसके साथ मारपीट की गई. कुछ देर बाद उसे वापस बाहर लाया गया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया. भावनपुर थाना प्रभारी ने वीडियो की जांच शुरू करने और कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दे दिया है. पीड़ित डिलीवरी बॉय ने बताया,

मेरे पास एक ऑर्डर आया था. डिलीवरी 5 मिनट लेट हो गई थी. सामने वाले कस्टमर ने कहा कि 15 मिनट लेट हो गया है. उसके बाद मैं उनका ऑर्डर भी लेकर गया. वो मुझसे कह रहे थे कि मैं बदतमीजी से बात कर रहा हूं. फिर मुझे वो मारने लगे. उनकी बीवी ने इशारा किया, जिसके बाद वो मुझे घर के अंदर ले गए और घर में भी मारा.

यह भी पढ़ें: सोनिया-खरगे ने 'वंदे मातरम' का अपमान किया? बीजेपी के आरोप पर कांग्रेस ने क्या कहा?

Advertisement
आरोपी युवक फरार

CO सदर देहात सुधीर कुमार ने बताया कि एक डिलीवरी एजेंट ऑर्डर पहुंचाने गया था. आरोप है कि देर से पहुंचने की बात कहकर कुछ लोगों ने उसके साथ बदसलूकी और मारपीट की. पुलिस ने इस मामले में शामिल सभी लोगों की पहचान कर ली है.

पीड़ित से लिखित शिकायत ली जा रही है और भवनुआं थाने में मामला दर्ज किया जा रहा है. हालांकि, आरोपी अब भी फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. 

वीडियो: यूपी बुलेटिनः यूपी में जेन अल्फा प्रोटेस्ट शुरू, सड़क पर क्यों उतरे स्कूली छात्र

Advertisement