The Lallantop

यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक से जा भिड़ी बस, 4 यात्रियों की मौत, 19 घायल

Yamuna Expressway Bus accident: मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस और ट्रेलर की टक्कर हो गई. इस हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई और 19 घायल हो गए.

Advertisement
post-main-image
डबल डेकर वोल्वो स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई. (फोटो: ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर 30 जून तड़के यात्रियों से भरी एक डबल डेकर वोल्वो बस ट्रेलर से टकरा गई, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हुई और 19 लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
  • यह दुर्घटना तेज रफ्तार में चल रही बस के कारण हुई, जो लगभग 65 यात्रियों को लेकर लखनऊ से दिल्ली की ओर जा रही थी और ट्रेलर के पीछे से टकराई।
  • पुलिस और प्रशासन ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है, साथ ही मृतकों की पहचान और परिजनों को सूचना दी जा रही है।

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार, 30 जून तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. यात्रियों से भरी एक डबल डेकर वोल्वो स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई. हादसे में कम से कम चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

Advertisement

आजतक से जुड़े मदन गोपाल शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा यमुना एक्सप्रेसवे पर थाना राया क्षेत्र में माइलस्टोन 112 के पास हुआ. बस लखनऊ से दिल्ली की तरफ जा रही थी. बस में करीब 65 यात्री सवार थे. पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार में चल रही बस आगे जा रहे गिट्टी से भरे ट्रेलर (ट्रक) के पीछे से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एक्सप्रेसवे की राहत टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए. रेस्क्यू ऑपरेशन तुरंत शुरू किया गया. बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया. घायलों का इलाज जारी है. 

Advertisement
पुलिस ने क्या बताया?

एसपी (ग्रामीण) सुरेश चंद्र रावत ने बताया, 

“मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक सड़क हादसा हुआ. एक ट्रेलर तीसरी लेन में चल रहा था. तेज रफ्तार की वजह से लगभग 65 यात्रियों को लेकर जा रही एक वोल्वो बस पीछे से ट्रेलर से टकरा गई. पुलिस को सुबह 3:35 बजे घटना की सूचना मिली. दुर्घटना स्थल से अस्पताल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया, ताकि घायलों को बिना देरी के अस्पताल पहुंचाया जा सके.”

Advertisement

ये भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 13 लोग जिंदा जले

उन्होंने बताया कि सभी घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया. शुरुआती जांच में बस चालक की लापरवाही सामने आ रही है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. मृतकों की पहचान कराने और उनके परिजनों को सूचना देने का काम भी जारी है.

वीडियो: सेहत: सामने किसी का एक्सीडेंट हो तो पहला काम ये करें

Advertisement