The Lallantop

कर्मचारियों ने सोचा चॉकलेट के डिब्बे हैं, खोले तो गिफ्ट में iPhone ही iPhone निकले

यह वीडियो UAE की मैनपावर सप्लाई कंपनी 'वर्ल्ड स्टार मैनपावर' का है. कंपनी के फाउंडर निषाद हुसैन और उनकी पत्नी व मैनेजिंग डायरेक्टर हसीना निषाद ने अपने कर्मचारियों को गिफ्ट में फोन और चॉकलेट बांटी हैं.

Advertisement
post-main-image
UAE की मैनपावर सप्लाई कंपनी 'वर्ल्ड स्टार मैनपावर' ने ये वीडियो साझा किया है. (Courtesy-haseena_nishad)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • UAE की मैनपावर सप्लाई कंपनी 'वर्ल्ड स्टार मैनपावर' ने अपने कर्मचारियों को iPhone और चॉकलेट गिफ्ट के रूप में बांटे, जिससे उनका कर्मचारी सम्मान बढ़ाया गया।
  • कंपनी के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर ने कर्मचारियों की मेहनत और डेडिकेशन को मान्यता देने के लिए यह उपहार देने का निर्णय लिया।
  • इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कर्मचारियों के लिए नौकरी की मांग और कंपनी प्रबंधन के व्यवहार पर चर्चा शुरू हो गई है।

कोई कंपनी सोन पापड़ी का डिब्बा भी नहीं देती, तो कोई गिफ्ट में iPhone तक देती है. UAE की एक कंपनी में कर्मचारियों को iPhone बांटे गए हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा कि हमारे लोग ही हमारी ताकत हैं.

Advertisement

यह वीडियो UAE की मैनपावर सप्लाई कंपनी 'वर्ल्ड स्टार मैनपावर' का है. कंपनी के फाउंडर निषाद हुसैन और उनकी पत्नी व मैनेजिंग डायरेक्टर हसीना निषाद ने अपने कर्मचारियों को गिफ्ट में फोन और चॉकलेट बांटी हैं.

इंस्टाग्राम पर अपलोड रील में निषाद हुसैन अपने एंप्लॉय से कहते हैं,

Advertisement

मैंने आपके लिए एक तोहफा तैयार किया. आपको जो बॉक्स पसंद आए, उसके सामने खड़े हो जाइए.

फिर वह पूछते हैं, ‘आपको जो भी मिलेगा, आप उसमें खुश होगे ना?’

वीडियो आगे बढ़ता है, टेबल पर नीले और लाल रंग के डिब्बे रखे होते हैं. सभी लोग एक-एक डिब्बे के सामने जाकर खड़े हो जाते हैं. अब तक किसी को नहीं पता कि उनके अंदर क्या है.

Advertisement

रील में दिखता है कि एक-एक कर्मचारी डिब्बा उठाता है और उसे खोलकर कैमरे के सामने दिखाता है. किसी के बॉक्स में iPhone निकलता है, तो किसी के में चॉकलेट.  

सभी को लगता है कि ये ही गिफ्ट था. लेकिन वीडियो में आगे एक टिव्स्ट आता है. हसीना निषाद अपने हाथ में कुछ और iPhone के बॉक्स लेकर आती हैं, जो उन कर्मचारियों को दिए जाते हैं, जिन्हें चॉकलेट मिली थी. यानी मीठा भी और फोन भी.

लोगों को बताया अपनी ताकत

हसीना निषाद ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर मेरा मानना है कि असली सफलता हमारे लोगों के डेडिकेशन, पॉजिटिविटी और सामूहिक ताकत से मिलती है. हमारी तरक्की में हर कोशिश, हर विचार और हर योगदान अहम भूमिका निभाता है. मैं आप सभी से कहूंगी कि अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें. हमारे लोग ही हमारी ताकत हैं और हमारी पॉसिबिलिटी्स की सीमा नहीं हैं."

इस रील को काफी पसंद किया जा रहा है. लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ तो ख्वाहिश भी जता रहे हैं कि काश वे भी इस कंपनी में काम कर रहे होते.

यूजर्स ने पूछा-'वैकेंसी है क्या?'

अनिष नाम के यूजर ने लिखा,

ये कर्मचारी लकी हैं. इसलिए नहीं कि उनके पास iPhone हैं, बल्कि इसलिए कि मैनेजमेंट अपने स्टाफ के साथ कैसा बर्ताव करता है.

uae_boss_gifts_employees_iPhones
(Courtesy-इंस्टाग्राम)

ये भी पढ़ें: मारवाड़ी यूनिवर्सिटी में 6 दिन में दो सुसाइड, छात्र कह रहे- ‘यहां पढ़ने मत आना’

कनिष्का सरन नाम की यूजर ने लिखा,

“हम बहुत ज्यादा मेहनत करते हैं. लेकिन हर किसी के आस-पास ऐसे लोग नहीं होते. काश सब यह देख पाते और कुछ इनाम देते. मैं iPhone नहीं मांग रही, बस महीने में एक बार अच्छा खाना भी मिल जाए तो बहुत है. लेकिन कई जगहों पर तो वह भी नहीं मिलता.”

uae_boss_gifts_employees_iPhones
(Courtesy-इंस्टाग्राम)

एक यूजर ने पूछा कि क्या उसे उनकी कंपनी में जॉब मिल सकती है. एक अन्य यूजर ने आखिर के ट्विस्ट को अनएक्सपेक्टेड बताया.

वीडियो: बंगाल उपचुनाव में लिफाफा चुनाव चिह्न पर विवाद, हाई कोर्ट ने चुनाव आयोग से क्या कहा?

Advertisement