शराब की दुकान में सबसे आगे हमेशा एक ग्रिल लगी होती है. ताकि कोई नशे में घुसकर लूटपाट न करे. इन दुकानों में काफी कैश भी होता है. इसलिए भी किसी को घुसने नहीं दिया जाता. लेकिन झारखंड के रांची में एक अलग ही नजारा देखने को मिला. यहां शराब की एक दुकान में कोई घुसा. पहले छककर शराब पी. फिर वहीं सो गया. कोई इंसान होता तो दुकान के सेल्समैन उसे कब का बाहर निकाल देते लेकिन दुकान के अंदर घुस आया मेहमान कोई इंसान नहीं था. वो एक मादा बंदर थी, जो दुकान में घुस गई थी.
दुकान में घुसकर शराब पी, टुन्न होकर वहीं सो गई बंदरिया, VIDEO वायरल
शराब की दुकान में आमतौर पर इंसानों को भी ग्रिल के बाहर से ही शराब दी जाती है, लेकिन रांची में एक बंदरिया सीधे दुकान के अंदर पहुंच गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक उसने शराब की बोतल से शराब पी और इसके बाद वहीं सो गई.

वहां उसने एक बोतल से शराब पी और फिर दुकान के अंदर ही सो गई. इसके बाद दुकान पर उसे देखने वालों की भीड़ लग गई. लोग अपने-अपने मोबाइल फोन में उसे रिकॉर्ड करने लगे.
क्या है पूरी घटना?इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह पूरी घटना रांची के ओरमांझी के ब्लॉक चौक की है. यहां एक मादा बंदर अचानक शराब की दुकान में घुस गई. पहले वो अंदर घूमने-फिरने लगी. कुछ देर बाद दुकान में रखी एक बोतल से थोड़ी शराब पी ली और फिर गहरी नींद में सो गई.
इस अनचाहे मेहमान ने दुकानदारों के सामने एक ऐसी समस्या खड़ी कर दी, जिसकी उन्होंने कभी उम्मीद नहीं की थी. बंदर के बारे में खबर फैलने के बाद एक रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित रूप से शराब की दुकान से बाहर निकालने की कोशिश की. हालांकि जब तक वो बंदरिया दुकान में रही, तब तक पूरा स्टाफ रिलैक्स था. आमतौर पर बंदरों से लोग घबराते हैं कि कहीं वो काट न लें. लेकिन घटना के वीडियो में दिख रहा है कि ग्राहक शराब खरीदने के लिए दुकान पर आ रहे हैं और स्टाफ सामान्य रूप से काम कर रहा है, जबकि बंदरिया पीछे सो रही है.
(यह भी पढ़ें: पति ने मजाक में 'बंदरिया' कह दिया, पत्नी को इतना बुरा लगा कि अपनी जान दे दी)
दुकानदारों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से बंदर को फेंकी गई बोतलों से बची हुई शराब चाटते हुए देखा गया था. इस घटना ने देखने वालों का मनोरंजन भी किया. ऐसा लग रहा था जैसे बंदर ने शराब की दुकान को ड्रिंक लेने और आराम करने की जगह मान लिया हो.
वीडियो: थाने से गायब हुए ₹1 करोड़ के गहने, यूपी पुलिस बोली बंदर ले गए










