The Lallantop

ड्रग्स के खिलाफ मुहिम चलाने वाले परविंदर झोटा की हत्या, पूछने गए थे ड्रग्स किसने खरीदी

पंजाब में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वे एक फार्मेसी की दुकान पर गए थे, जहां ये घटना हुई. दुकानदार ने उनपर गोलियां चला दीं. अब दुकानदार फरार चल रहा है.

Advertisement
post-main-image
एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की गोली मार कर हत्या कर दी गई. (courtesy: इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पंजाब के मानसा जिले में 13 अक्टूबर को एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की फार्मेसी दुकानदार अश्वनी कुमार द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि परविंदर ड्रग्स की बिक्री के बारे में सवाल कर रहे थे।
  • परविंदर झोटा लंबे समय से नशीली दवाओं के खिलाफ अभियान चला रहे थे और उन्होंने सिंथेटिक ड्रग्स की बिक्री पर CBI से जांच की अपील की थी, जिससे उनके और दुकानदार के बीच विवाद हुआ।
  • इस घटना के बाद पंजाब के विपक्षी दलों ने सरकार को कानून-व्यवस्था और नशे के खिलाफ कार्रवाई में विफलता का आरोप लगाया है और मामले की जांच एवं कार्रवाई की मांग की गई है।

पंजाब के मानसा जिले में एक एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की दिन दहाड़े हत्या कर दी गई. ऑन-कैमरा वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान उनपर गोलियां चलाई गईं. परविंदर झोटा एक फार्मेसी की दुकान पर गए थे. वहां उनके और दुकानदार के बीच ड्रग्स को लेकर कुछ विवाद हुआ. इसके बाद दुकानदार ने पिस्तौल उठाई और गोलियां परविंदर के सीने में दाग दीं. परविंदर की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य चार लोग भी घायल हो गए. 

Advertisement
कैसे हुई घटना?

इंडिया टुडे से जुड़ीं कमलजीत कौर संधू की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना 13 अक्टूबर की है. परविंदर झोटा पंजाब में नशीले पदार्थों की बिक्री के खिलाफ सवाल उठाते थे. आज भी उन्होंने वही किया. वो दुकान पर गए और ओनर अश्वनी कुमार से कुछ सवाल पूछे. परविंदर ने अश्वनी से उस व्यक्ति के बारे में पूछा, जिसने कथित तौर पर उसी सुबह वहां से ड्रग्स खरीदी थी. इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. 

वीडियो में दिख रहा है कि अश्वनी पहले पिस्तौल से परविंदर को धमकाता है और फिर गोलियां बरसाना शुरू कर देता है. घटना के बाद अश्वनी कुमार दुकान बंद कर मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और परविंदर के समर्थक घटनास्थल पर पहुंच गए. ये पूरी घटना फेसबुक लाइव के वीडियो में कैद हो गई है. 

Advertisement
वीडियो में सब कैद हुआ

परविंदर झोटा के एक साथी बुरी तरह ज़ख़्मी हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. परविंदर लंबे समय से मानसा में ड्रग्स के इस्तेमाल के ख़िलाफ़ कैंपेन चला रहे थे. वे ड्रग्स बेचने के आरोपी लोगों का सामना करते हुए लाइव वीडियो बनाते थे. इस वजह से अक्सर कैमरे के सामने ही उनसे बहस हो जाती थी.

कुछ दिन पहले, परविंदर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने CBI से मानसा आने की अपील की. उनकी मांग थी कि मेडिकल दुकानों पर सिंथेटिक ड्रग्स की धड़ल्ले से हो रही बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की जाए. रिपोर्ट के मुताबिक, अश्वनी कुमार के खिलाफ पहले से पुलिस में कई मामले दर्ज हैं. 

ये भी पढ़ें: पंजाब चुनाव से पहले भगवंत मान की दफ्तर पर रेड, CM बोले- ‘अब ED को भेजेंगे’

Advertisement
विपक्ष ने AAP सरकार पर उठाए सवाल

इस हत्या के बाद पंजाब में विपक्षी नेताओं की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल ने कानून-व्यवस्था और ड्रग्स के खिलाफ अभियान को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार को निशाने पर लिया है. कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने पोस्ट में लिखा, ‘परविंदर ने पंजाब में ड्रग की समस्या के खिलाफ आवाज़ उठाई, मगर AAP सरकार का उन्हें साथ नहीं मिला.’ 

वहीं, शिरोमणि अकाली दल चीफ सुखबीर सिंह बादल ने AAP सरकार के 'नशे के खिलाफ युद्ध' अभियान को एक "ढोंग" बताया है. आरोप लगाया कि प्रशासन बिगड़ते हालात को सुधारने के बजाय पंजाब के संसाधनों का फ़ायदा उठाने में लगा हुआ है. 

अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने भी हत्या की निंदा की. उन्होंने परविंदर की मौत को एक 'लाइव मर्डर' बताया, जो तब हुआ जब एक्टिविस्ट कैमरे पर ड्रग डीलरों का पर्दाफ़ाश कर रहे थे.  

वीडियो: तुर्किए से भारत लाया गया ड्रग माफिया नवप्रीत, अमित शाह ने भी अल्टीमेटम दे दिया

Advertisement