The Lallantop

'ब्रेकिंग बैड' के एक्टर RJ मिट्टी का निधन, क्या बोले वॉल्टर वाइट?

ब्रायन क्रैंस्टन ने कहा कि वो RJ मिट्टी से लंच पर मिलने वाले थे. शायद उस मुलाकात से इस घटना को रोका जा सकता था.

Advertisement
post-main-image
'ब्रेकिंग बैड' की शूटिंग शुरू करते वक्त RJ मिट्टी केवल 14 साल के थे.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • RJ Mitte, जो टीवी सीरीज़ 'ब्रेकिंग बैड' में वॉल्टर वाइट जूनियर का रोल निभाते थे, 34 साल की उम्र में टेक्सास में अपने घर में मृत पाए गए।
  • मिट्टी को बचपन में सेरेब्रल पाल्सी बीमारी हुई थी, जिससे वे चलने-फिरने में कठिनाई महसूस करते थे, लेकिन उन्होंने खेल और एक्सरसाइज से खुद को मजबूत बनाया।
  • उनके निधन पर 'ब्रेकिंग बैड' की स्टारकास्ट ने दुख जताया है और उनके अधिकारों पर काम करने वाले प्रयासों को सम्मानित किया गया है।

पॉपुलर टीवी सीरीज़ Breaking Bad के एक्टर RJ Mitte का 34 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने टेक्सास वाले अपने घर में खुद की जान दे दी. मिट्टी ने शो में वॉल्टर वाइट जूनियर का रोल किया था. उनके गुजरने पर वॉल्टर वाइट यानी एक्टर Bryan Cranston समेत शो की स्टारकास्ट ने दुख जताया है.

Advertisement

अगस्त 1992 में जन्मे RJ मिट्टी का पूरा नाम रॉय फ्रैंक मिट्टी III था. जब वो सिर्फ तीन साल के थे, तब उन्हें सेरेब्रल पाल्सी (Cerebral Palsy) नाम की बीमारी होने का पता चला. इसकी वजह से उन्हें बचपन में अपने पैरों में खास तरह के सपोर्ट पहनने पड़ते थे ताकि उन्हें चलने-फिरने में मदद मिल सके. लेकिन समय के साथ उन्होंने एक्सरसाइज़ और स्पोर्ट्स की मदद से खुद को मजबूत किया. नतीजा ये हुआ कि टीनएज में पहुंचने तक उन्हें चलने के लिए किसी सहारे की जरूरत नहीं पड़ती.

rj mitte
‘ब्रेकिंग बैड’ में ब्रायन क्रैंस्टन और RJ मिट्टी.

वैसे तो मिट्टी को 'स्विच्ड एट बर्थ', 'द गार्जियंस ऑफ जस्टिस' और 'द ओक रूम' के लिए भी जाना जाता है. मगर उनके करियर का सबसे बेहतरीन रोल 'ब्रेकिंग बैड' वाला वॉल्टर वाइट जूनियर ही है. इसमें उन्होंने मेथ किंगपिन हाइज़नबर्ग यानी वॉल्टर वाइट के बेटे का रोल किया था. शो में भी उनके कैरेक्टर को सेरेब्रल पाल्सी था. इसलिए मिट्टी ने अपने पर्सनल एक्सपीरियन्स के आधार पर इस किरदार में जान फूंक दी. वो पूरे पांच सीजन में क्रच लेकर चले, जबकि असल जिंदगी में उन्हें उसकी जरूरत नहीं पड़ती थी. उन्हें रियल लाइफ़ में बोलते हुए जो दिक्कतें आती थीं, उसे भी शो में इस कैरेक्टर का हिस्सा बनाया गया.

Advertisement
breaking bad
‘ब्रेकिंग बैड’ में RJ मिट्टी. 

2006 में जब 'ब्रेकिंग बैड' की शूटिंग शुरू हुई, तब मिट्टी केवल 14 साल के थे. बावजूद इसके, उन्होंने जनता के बीच अपनी अलग पहचान बनाई. वो 2008 से 2013 के बीच इस शो के सभी पांच सीजन्स का हिस्सा बने. वॉल्टर वाइट जूनियर वाला उनका रोल, सिनेमा में दिव्यांगों के सबसे बेहतरीन रिप्रेजेंटेशन में से एक माना जाता है. यही कारण है कि मिट्टी ने अपनी इस पहचान को जागरूकता का माध्यम बनाया. वो पिछले कई सालों से हॉलीवुड में दिव्यांगों के अधिकारों पर बात करते आए हैं. इसे वो एक्टिंग से भी बड़ी जिम्मेदारी बताते थे.

पढ़ें: "12 मन लकड़ी लगने वाली है. मैंने अपनी लकड़ी जमा करके रखी है"- नाना ने मौत की तैयारी पहले ही कर ली थी!

RJ मिट्टी के गुजरने पर शो में उनके पिता बने ब्रायन क्रैंस्टन ने दुख जताया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए मिट्टी को अपना 'ब्रेकिंग बैड' वाला बेटा बताया. साथ ही ये कहा कि मिट्टी ने सेरेब्रल पाल्सी को कभी एक्सक्यूज़ की तरह नहीं देखा. वो 14 साल की उम्र से ही हर काम को लेकर काफी एक्साइटेड रहते थे. शो पर वो अपने बड़ों की सलाह भी मानते थे. क्रैंस्टन ने बताया कि कुछ दिन पहले मिट्टी और उनमें लंच पर मिलने को लेकर बातचीत हुई थी. क्रैंस्टन ने उम्मीद जताई कि शायद वो लंच मिट्टी का भविष्य बदल देता. मगर ऐसा नहीं हो पाया.

Advertisement
bryan cranston
ब्रायन क्रैंस्टन का पोस्ट.

 शो में मिट्टी के मौसा और DEA एजेंट हैंक श्रेडर का रोल करने वाले डीन नॉरिस ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने कहा कि भले ही मिट्टी ने 'ब्रेकिंग बैड' में उनके बेटे का रोल न किया हो, मगर वो असल ज़िंदगी में उन्हें एक बच्चा मानकर हमेशा उनका ख्याल रखते थे. यही कारण है कि जब उन्हें मिट्टी के गुजरने की खबर मिली तो वो अंदर से टूट गए. 

वीडियो: ऑस्कर 2026 में किस फिल्म ने मारी सबसे बड़ी बाजी?

Advertisement