The Lallantop

पंचतत्व में विलीन हुए मनमोहन सिंह, देश ने नम आंखों से दी विदाई, तस्वीरें देखिए

1991 में Manmohan Singh को वित्त मंत्री बनाया गया. इस दौरान उन्होंने देश का बजट तैयार किया. उनकी बेहतर आर्थिक नीतियों की आज भी सराहना की जाती है. इसके बाद 2004 से 2014 तक वो देश के प्रधानमंत्री रहे.

Advertisement
post-main-image
मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा. (तस्वीर: PTI)

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार (Manmohan Singh Funeral) दिल्ली के निगमबोध घाट पर हुआ. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घाट पर पहुंचे थे. इसके अलावा वहां गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यसभा सभापति जगदीप धनकर और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी पहुंचे थे. घाट पर अंतिम संस्कार से पहले सिख धर्म की प्रार्थना की गई. पूर्व प्रधानमंत्री के परिवार के लोग भी घाट पर मौजूद थे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इसके पहले उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय और फिर कांग्रेस मुख्यालय लाया गया था. कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सिंह की पत्नी गुरशरण कौर और उनकी बेटी दमन सिंह समेत अन्य नेताओं ने उनको श्रद्धांजलि दी. 26 दिसंबर 2024 को दिल्ली स्थित AIIMS में उन्होंने अंतिम सांस ली थी.

Manmohan Singh
पूर्व प्रधानमंत्री का पार्थिव शरीर. कांग्रेस मुख्यालय की ओर. (फोटो: PTI)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत सिंह के योगदान को हमेशा याद रखेगा.

Advertisement
Narendra Modi Paid Tribute to Manmohan Singh
मनमोहन सिंह को श्रद्घांजलि अर्पित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. (फोटो: X/नरेंद्र मोदी)

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी.

ये भी पढ़ें: अपने विरोधियों से “मौन” उपनाम पाने वाले मनमोहन सिंह के काम बोलते हैं!

Mallikarjun Kharge Paid Tribute to Manmohan Singh
पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते मल्लिकार्जुन खरगे. (फोटो: PTI)

मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर ने कांग्रेस मुख्यालय में उनको श्रद्धांजलि दी.

Advertisement
Manmohan Singh Wife
गुरशरण कौर ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी. (तस्वीर: PTI)

अंतिम दर्शन के लिए मनमोहन सिंह की बेटी दमन सिंह भी कांग्रेस मुख्यालय पहुंची थीं.

Manmohan Singh Wife and Daughter
कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री की बेटी और पत्नी. (तस्वीर: PTI)

इस दौरान वहां सोनिया गांधी भी मौजूद रहीं.

ये भी पढ़ें: मनमोहन सिंह का समाधि स्थल बनेगा, सरकार ने मानी कांग्रेस की मांग, देर रात जारी किया लेटर

Sonia Gandhi Paid Tribute to Manmohan Singh
कांग्रेस मुख्यालय में सोनिया गांधी. (फोटो: PTI)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम दर्शन किए.

Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi Paid Tribute to Manmohan Singh
मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन के दौरान प्रियंका गांधी और राहुल गांधी. (फोटो: PTI)

पूर्व प्रधानमंत्री के पार्थिव शरीर को तीनों सेनाओं के अधिकारी उनके आवास पर लेकर पहुंचे थे.

Manmohan Singh Funeral
मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर के साथ तीनों सेनाओं के अधिकारी. (फोटो: PTI)

डॉ सिंह के अंतिम दर्शन के लिए कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लोगों की भीड़ लग गई थी.

Manmohan Singh Funeral
कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भीड़. (तस्वीर: PTI)

अंतिम संस्कार के लिए पूर्व प्रधानमंत्री के पार्थिव शरीर को निगमबोध घाट लाया गया है.

पूर्व प्रधानमंत्री के आवास पर पहुंच कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनको विदाई दी. राष्ट्रपति निगमबोध घाट पर भी मौजूद रहेंगी.

गृहमंत्री अमित शाह ने भी मनमोहन सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा,

“एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह को वित्त और सार्वजनिक नीति के अपने विशाल ज्ञान के लिए हमेशा याद किया जाएगा.”

ये भी पढ़ें: सब चिढ़ाते थे 'एक परसेंट सिंह' कहकर, मनमोहन सिंह ने भेज दिया तीन बार इस्तीफा

मनमोहन सिंह 1972 से 1976 तक भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार रहे. 1982 से 1985 तक भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रहे. और 1985 से 1987 तक योजना आयोग के अध्यक्ष रहे थे. 1991 में उन्हें वित्त मंत्री बनाया गया. इस दौरान उन्होंने देश का बजट तैयार किया. उनकी बेहतर आर्थिक नीतियों की आज भी सराहना की जाती है. इसके बाद 2004 से 2014 तक वो देश के प्रधानमंत्री रहे.

वीडियो: नेतानगरी: मनमोहन सिंह की विरासत और राजनीति के अनछुए पहलू, प्रणब मुखर्जी और पीएम मोदी से रिश्तों पर क्या पता चला?

Advertisement